logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शाहजहांपुर पुलिस थाने में बुजुर्ग के साथ हुआ अत्याचार* यूपी – शाहजहांपुर जिले में बुजुर्ग लालू गुप्ता को मुर्गा बनाकर पीटा गया, पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई गई। पुलिस ने एक केस में 2 लोगों को पकड़ा था। लालू उनके लिए थाने में खाना लेकर पहुंचा था। ये बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी

17 hrs ago
user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

*शाहजहांपुर पुलिस थाने में बुजुर्ग के साथ हुआ अत्याचार* यूपी – शाहजहांपुर जिले में बुजुर्ग लालू गुप्ता को मुर्गा बनाकर पीटा गया, पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई गई। पुलिस ने एक केस में 2 लोगों को पकड़ा था। लालू उनके लिए थाने में खाना लेकर पहुंचा था। ये बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना मंझनपुर अन्तर्गत ग्राम चक खुदायगंज में हुई हत्या की घटना का खुलासा सरसों की चोरी को लेकर हुई थी हत्या, 03 अभियुक्त गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी...थाना मंझनपुर अन्तर्गत ग्राम चक खुदायगंज में हुई हत्या की घटना का खुलासा हुआ है जिसमें 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। ग़ौरतलब हो कि दिनांक 12.03.2026 को शाम लगभग 05.00 बजे थाना मंझनपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चक खुदायगंज में गांव के बाहर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पहुंची तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम राम मूरत विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय रामधनी विश्वकर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी चक खुदायगंज थाना मंझनपुर है। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस एवं सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1. रामदास पटेल पुत्र स्व० सरजू प्रसाद निवासी दलौली थाना सोरांव जनपद प्रयागराज 2. राम किशोर प्रजापति पुत्र स्व० कैरू लाल निवासी सोनौली थाना पश्चिम शरीरा जपनद कौशाम्बी 3. मनमोहन सिंह राजपूत पुत्र हीरा लाल निवासी पिताम्बरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशादेही पर आला कत्ल तवा, मृतक का चप्पल व गमछा और अभियुक्त रामदास का रक्त रंजित शर्ट बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त राम दास में बताया कि मुझे मृतक राम मूरत विश्वकर्मा के उपर शक था कि उसने मेरा सरसों चुरा लिया है, इसी बात को लेकर पहले भी मेरा उससे झगड़ा हुआ था। वह शराब पीने का आदी था, दिनांक 12.03.2026 को सुबह वह मेरे डेरा पर आया, उस समय मैं और मेरे साथी रामकिशोर प्रजापति व मनमोहन सिंह पहले से मौजूद थे। फिर से उस दिन मैंने राम मूरत से सरसों चोरी कि शिकायत की और सरसों वापस करने के लिये कहा तो इसी बात को लेकर हम लोगों में झगड़ा हो गया और मैं गुस्से में आकर चूल्हे पर रखे गर्म तवा से राम मूरत को मरने लगा जिससे वह चूल्हे में गिरकर झुलस गया, फिर इसी तवे से उनके सिर पर भी मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । तीनों ने मिलकर उनके शव को कमरे के अंदर छिपा दिया और मौका देखकर थोड़ी ही दूरी पर खेत में जहां सरपट लगा था फेंक कर चले आए। मेरे शर्ट पर खून के छिटे पड़ गये थे इसलिए मैंनें अपना शर्ट गमछे में लपेटकर गाड़ी की डिग्गी में छिपा दिया था। उक्त दोनो अभियुक्तों द्वारा भी पूछताछ करने पर उपरोक्त बातों की पुष्टि की गयी है।
    1
    थाना मंझनपुर अन्तर्गत ग्राम चक खुदायगंज में हुई हत्या की घटना का खुलासा 
सरसों की चोरी को लेकर हुई थी हत्या, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी...थाना मंझनपुर अन्तर्गत ग्राम चक खुदायगंज में हुई हत्या की घटना का खुलासा हुआ है जिसमें 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
ग़ौरतलब हो कि दिनांक 12.03.2026 को शाम लगभग 05.00 बजे थाना मंझनपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चक खुदायगंज में गांव के बाहर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पहुंची तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम राम मूरत विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय रामधनी विश्वकर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी चक खुदायगंज थाना मंझनपुर है। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस एवं सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1. रामदास पटेल पुत्र स्व० सरजू प्रसाद निवासी दलौली थाना सोरांव जनपद प्रयागराज 2. राम किशोर प्रजापति पुत्र स्व० कैरू लाल निवासी सोनौली थाना पश्चिम शरीरा जपनद कौशाम्बी 3. मनमोहन सिंह राजपूत पुत्र हीरा लाल निवासी पिताम्बरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशादेही पर आला कत्ल तवा, मृतक का चप्पल व गमछा और अभियुक्त रामदास का रक्त रंजित शर्ट बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त राम दास में बताया कि मुझे मृतक राम मूरत विश्वकर्मा के उपर शक था कि उसने मेरा सरसों चुरा लिया है, इसी बात को लेकर पहले भी मेरा उससे झगड़ा हुआ था। वह शराब पीने का आदी था, दिनांक 12.03.2026 को सुबह वह मेरे डेरा पर आया, उस समय मैं और मेरे साथी रामकिशोर प्रजापति व मनमोहन सिंह पहले से मौजूद थे। फिर से उस दिन मैंने राम मूरत से सरसों चोरी कि शिकायत की और सरसों वापस करने के लिये कहा तो इसी बात को लेकर हम लोगों में झगड़ा हो गया और मैं गुस्से में आकर चूल्हे पर रखे गर्म तवा से राम मूरत को मरने लगा जिससे वह चूल्हे में गिरकर झुलस गया, फिर इसी तवे से उनके सिर पर भी मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । तीनों ने मिलकर उनके शव को कमरे के अंदर छिपा दिया और मौका देखकर थोड़ी ही दूरी पर खेत में जहां सरपट लगा था फेंक कर चले आए। मेरे शर्ट पर खून के छिटे पड़ गये थे इसलिए मैंनें अपना शर्ट गमछे में लपेटकर गाड़ी की डिग्गी में छिपा दिया था। उक्त दोनो अभियुक्तों द्वारा भी पूछताछ करने पर उपरोक्त बातों की पुष्टि की गयी है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Bungalow plots available in Lucknow... fast developing city.... Plot starting @15lakh onwards.. contact for details - 8112377863
    2
    Bungalow plots available in Lucknow...
fast developing city....
Plot starting @15lakh onwards..
contact for details - 8112377863
    user_BOMBAY CERAMICS-Tile & Granite
    BOMBAY CERAMICS-Tile & Granite
    Tile Shop Kunda, Pratapgarh•
    2 hrs ago
  • जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र जगतपुर के अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर सुरजई में मान्यवर कांशीराम जयंती समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मान्यवर कांशीराम के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर अजय किशोर मौर्य, मेवा लाल सरोज, राजदेव निर्मल, मथुरा, दिनेश कुमार, गुड्डू भाई, सोमनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गांव के लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।
    1
    जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र जगतपुर के अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर सुरजई में मान्यवर कांशीराम जयंती समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मान्यवर कांशीराम के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर अजय किशोर मौर्य, मेवा लाल सरोज, राजदेव निर्मल, मथुरा, दिनेश कुमार, गुड्डू भाई, सोमनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गांव के लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एनटीपीसी में कल हुआ मीडिया सम्मान समारोह आज निकली यह खबर ? क्या है गोदी मीडिया के रहस्य रायबरेली के ऊंचाहार में स्थिति एनटीपीसी में काम कर रहे श्रमिकों की मासिक वेतन में हो रहे भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आज आल इंडिया सेंट्रल काउंसिलिंग आफ ट्रेड यूनियंस ने एनटीपीसी में काम कर रहे श्रमिको के हक में प्रेस कांफ्रेंस कर एनटीपीसी और पेटी ठेकेदारों के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाए है।और श्रमिकों का हक न मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने पत्रकारों से बात करते हुए है। बताया की एनटीपीसी में पांच हजार श्रमिक काम करते है।जो ठेकेदारों के अंडर में आते है। यहां पर काम करने वाले दिहाड़ी अकुशल श्रमिक को 541 और कुशल श्रमिक की 775 दिए जाते है।लेकिन जब श्रमिको के एकाउंट में श्रमिकों के रुपये आते ही ठेकेदारों के द्वारा श्रमिको से 50 प्रतिशत वापस करवाने के लिए धमका कर वापस लिया जाता है।अगर कोई श्रमिक रुपये ठेकेदार को नही वापस करता है।तो उसका गेट पास निरस्त कर कार्य से बाहर कर देते है।इसी कारण श्रमिक बेबस हो जाता है।और अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए हालात से समझौता कर लेता है,लेकिन श्रमिको।से इस अवैध वसूली के मामले में एनटीपीसी का प्रबंधन शामिल है।तभी तो वहः ठेकेदारों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही कर रहा है और न ही श्रमिको से अवैध वसूली करने वाली कम्पनियों को काली सूची में डाल रहा है।विजय विद्रोही ने कहा कि अब कोई भी श्रमिक परेशान या उससे वसूली।नही की जाएगी।एनटीपीसी के खिलाफ 16 मार्च को एनटीपीसी गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यूनियन नेता कमलाकांत पांडेय राम सजीवन यादव अनुज पांडेय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    एनटीपीसी में कल हुआ मीडिया सम्मान समारोह आज निकली यह खबर ? क्या है गोदी मीडिया के रहस्य
रायबरेली के
ऊंचाहार में स्थिति एनटीपीसी में काम कर रहे श्रमिकों की मासिक वेतन में हो रहे भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आज आल इंडिया सेंट्रल काउंसिलिंग आफ ट्रेड यूनियंस ने एनटीपीसी में काम कर रहे श्रमिको के हक में प्रेस कांफ्रेंस कर एनटीपीसी और पेटी ठेकेदारों के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाए है।और श्रमिकों का हक न मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी  दी है।
प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने पत्रकारों से बात करते हुए है। बताया की एनटीपीसी में पांच हजार श्रमिक काम करते है।जो ठेकेदारों के अंडर में आते है। यहां पर काम करने वाले दिहाड़ी अकुशल श्रमिक को 541 और कुशल श्रमिक की 775 दिए जाते है।लेकिन जब श्रमिको के एकाउंट में श्रमिकों के रुपये आते  ही ठेकेदारों के द्वारा श्रमिको से 50 प्रतिशत वापस करवाने के लिए धमका कर वापस लिया जाता है।अगर कोई श्रमिक रुपये ठेकेदार को नही वापस करता है।तो उसका गेट पास निरस्त कर कार्य से बाहर कर देते है।इसी कारण श्रमिक बेबस हो जाता है।और अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए हालात से समझौता कर  लेता है,लेकिन श्रमिको।से इस अवैध वसूली के मामले में एनटीपीसी का प्रबंधन शामिल है।तभी तो वहः ठेकेदारों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही कर रहा है और न ही श्रमिको से अवैध वसूली करने वाली कम्पनियों को काली सूची में डाल रहा है।विजय विद्रोही ने कहा कि अब कोई भी श्रमिक परेशान या उससे वसूली।नही की जाएगी।एनटीपीसी के खिलाफ 16 मार्च को एनटीपीसी गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में यूनियन नेता कमलाकांत पांडेय  राम सजीवन यादव अनुज पांडेय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चित्रकूट मानिकपुर के झरी के के पास 2,60,000 रुपए के ठगी का शिकार हुआ भदोही निवासी व्यक्ति कार्रवाई की मांग पहुंचा एसपी कार्यालय मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना अंतर्गत जारी फाटक के पास का बीती 6 दिसंबर 2025 का है जहां नकली सोना खरीदने के चक्कर में 260000 रुपए के ठगी का शिकार हुए भदोही निवासी व्यक्ति कार्रवाई की मांग कर आज रविवार की सुबह 11:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा है सत्यम सिंह निवासी भदोही ने बताया कि बीती 6 दिसंबर 2025 को उसके जानने वाले शिव शंकर नाम के व्यक्ति द्वारा सोना देने के लिए उसे मानिकपुर बुलाया और झरी के पास ले जाकर उसे नकली सोना देकर उसका अपने 6 साथियों के साथ मिलकर उसे 260000 ले लिए जिसकी सूचना पीड़ित ने मानिकपुर पुलिस को दी सूचना मिलती मौके पर पहुंची पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और पांच अभियुक्त भाग निकले पीड़ित ने बताया कि उस पैसे में से उसे सिर्फ ₹10,000 मिला है पुलिस ने दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया था और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई पीड़ित कहना है कि न तो शेष अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और न ही उसका शेष पैसा मिला जिसको लेकर वह 3माह पुलिस के चक्कर काट रहा है और आज मामले में कार्रवाई की मांग कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है
    1
    चित्रकूट मानिकपुर के झरी के के पास 2,60,000 रुपए के ठगी का शिकार हुआ भदोही निवासी व्यक्ति कार्रवाई की मांग पहुंचा एसपी कार्यालय                      मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना अंतर्गत जारी फाटक के पास का बीती 6 दिसंबर 2025 का है जहां नकली सोना खरीदने के चक्कर में 260000 रुपए के ठगी का शिकार हुए भदोही निवासी व्यक्ति कार्रवाई की मांग कर आज रविवार की सुबह 11:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा है सत्यम सिंह निवासी भदोही ने बताया कि बीती 6 दिसंबर 2025 को उसके जानने वाले शिव शंकर नाम के व्यक्ति द्वारा सोना देने के लिए उसे मानिकपुर बुलाया और झरी के पास ले जाकर उसे नकली सोना देकर उसका अपने 6 साथियों के साथ मिलकर उसे 260000 ले लिए जिसकी सूचना पीड़ित ने मानिकपुर पुलिस को दी सूचना मिलती मौके पर पहुंची पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और पांच अभियुक्त भाग निकले पीड़ित ने बताया कि उस पैसे में से उसे सिर्फ ₹10,000 मिला है पुलिस ने दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया था और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई पीड़ित कहना है कि न तो शेष अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और न ही उसका शेष पैसा मिला जिसको लेकर वह 3माह पुलिस के चक्कर काट रहा है और आज मामले में कार्रवाई की मांग कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher Rajapur, Chitrakoot•
    7 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वाराणसी...आखिर ब्राह्मणों से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों? सुनिए, ब्राह्मणों को लेकर पिण्डरा विधानसभा के पूर्व विधायक अजय राय ने क्या कहा? PRIME 18 NEWS
    1
    वाराणसी...आखिर ब्राह्मणों से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों?
सुनिए, ब्राह्मणों को लेकर पिण्डरा विधानसभा के पूर्व विधायक अजय राय ने क्या कहा?
PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में “पंडित” शब्द को लेकर पूछे गए कथित आपत्तिजनक प्रश्न के मामले को गंभीरता से लेते हुए मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि भर्ती परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर इस प्रकार का प्रश्न पूछे जाने से सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और यह समाज में आपसी सौहार्द के विपरीत है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग या समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि इसमें किसी संस्था या व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधायक ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में समरसता और भाईचारे के विरुद्ध षड्यंत्र जैसी प्रतीत होती हैं, इसलिए भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा समाज के सम्मान और सौहार्द की रक्षा के लिए आवाज उठाना एक जिम्मेदार पहल है।
    1
    उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में “पंडित” शब्द को लेकर पूछे गए कथित आपत्तिजनक प्रश्न के मामले को गंभीरता से लेते हुए मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि भर्ती परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर इस प्रकार का प्रश्न पूछे जाने से सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और यह समाज में आपसी सौहार्द के विपरीत है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग या समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि इसमें किसी संस्था या व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधायक ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में समरसता और भाईचारे के विरुद्ध षड्यंत्र जैसी प्रतीत होती हैं, इसलिए भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
स्थानीय लोगों ने भी विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा समाज के सम्मान और सौहार्द की रक्षा के लिए आवाज उठाना एक जिम्मेदार पहल है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.