logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लेडी सिंघम” कप्तान की सख्ती पर भारी पड़ रही दरोगाओं की लापरवाही, छवि हो रही धूमिल* *एक्शन में कप्तान चारु निगम, लेकिन कुछ दरोगा ड्यूटी में सोकर बिगाड़ रहे पुलिस की साख* लम्भुआ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सामने आई दरोगा की लापरवाही ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां मजिस्ट्रेट प्रीति जैन फरियादियों की समस्याएं सुनने में जुटी थीं, वहीं पास में बैठे दरोगा साहब गहरी नींद में सोते नजर आए। यह घटना सिर्फ एक अधिकारी की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। खासकर तब, जब जिले की पुलिस कप्तान चारु निगम “लेडी सिंघम” के रूप में अपनी सख्त और सक्रिय कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। वह लगातार थानों का निरीक्षण कर रही हैं, अपराधियों पर शिकंजा कस रही हैं और पुलिस विभाग को चुस्त-दुरुस्त बनाने में लगी हैं। इसके बावजूद, कुछ दरोगाओं की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें न सिर्फ जनता के भरोसे को कमजोर कर रही हैं, बल्कि कप्तान की सख्त छवि को भी धूमिल करने का काम कर रही हैं। मौके पर मौजूद फरियादियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब अधिकारी ड्यूटी के दौरान ही सोते नजर आएंगे, तो अपराध नियंत्रण की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

2 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*लेडी सिंघम” कप्तान की सख्ती पर भारी पड़ रही दरोगाओं की लापरवाही, छवि हो रही धूमिल* *एक्शन में कप्तान चारु निगम, लेकिन कुछ दरोगा ड्यूटी में सोकर बिगाड़ रहे पुलिस की साख* लम्भुआ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सामने आई दरोगा की लापरवाही ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां मजिस्ट्रेट प्रीति जैन फरियादियों की समस्याएं सुनने में जुटी थीं, वहीं पास में बैठे दरोगा साहब गहरी नींद में सोते नजर आए। यह घटना सिर्फ एक अधिकारी की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। खासकर तब, जब जिले की पुलिस कप्तान चारु निगम “लेडी सिंघम” के रूप में अपनी सख्त और सक्रिय कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। वह लगातार थानों का निरीक्षण कर रही हैं, अपराधियों पर शिकंजा कस रही हैं और पुलिस विभाग को चुस्त-दुरुस्त बनाने में लगी हैं। इसके बावजूद, कुछ दरोगाओं की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें न सिर्फ जनता के भरोसे को कमजोर कर रही हैं, बल्कि कप्तान की सख्त छवि को भी धूमिल करने का काम कर रही हैं। मौके पर मौजूद फरियादियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब अधिकारी ड्यूटी के दौरान ही सोते नजर आएंगे, तो अपराध नियंत्रण की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • ग्राम भोजपुर. जिला प्रतापगढ़ UP प्रधान पति. रणधीर. सिंह. को मिली खुली धमकी चमकी। के कुछ दिन पशचात हुयी हत्या
    1
    ग्राम भोजपुर. जिला प्रतापगढ़ UP प्रधान पति. रणधीर. सिंह. को मिली खुली धमकी चमकी। के कुछ दिन  पशचात हुयी हत्या
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    6 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *ऍड.आशिष जयस्वाल* *राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली* *गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र* गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है। ​ ​राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया। ​ ​गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया। ​यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। ​इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। ​ ​रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
    1
    *ऍड.आशिष जयस्वाल*
*राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली*
*गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र*
गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है।
​
​राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया।
​
​गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया।
​यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
​इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
​
​रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।
    1
    सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए।
संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    1
    Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के नाम पर हमारे आदिवासी परिवारों की ज़मीन छीनी जा रही है। आज आंदोलन का 10वां दिन है—हमारे आदिवासी भाई-बहन जल-सत्याग्रह कर 'सांकेतिक फांसी' लगा रहे हैं, और सत्ता के नशे में चूर सरकार सो रही है।* *'बिरसा मुंडा के वंशजों को प्रताड़ित करती भाजपा'* *अंग्रेज़ी में एक कहावत है “Villains are not born—they are made.”* *आज मध्यप्रदेश की ज़मीनी हकीकत इसी ओर इशारा कर रही है।* *छतरपुर की एक आदिवासी महिला की आवाज़ पूरे प्रदेश की सच्चाई बता रही है,* *10–11 दिनों से महिलाएं अपने जंगल, ज़मीन और घर बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।* *एक तरफ “गौरव दिवस” और “नारी शक्ति वंदन” के नारे,* *दूसरी तरफ आदिवासी परिवारों को बेदखल किया जा रहा है।* *मैं लगातार कहता आया हूं, भाजपा सरकार आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है।* *उनकी समस्याएं, उनका डर, उनके बच्चों का भविष्य, इनसे सरकार को कोई सरोकार नहीं।* *मुख्यमंत्री “नक्सलमुक्त मध्यप्रदेश” की बात करते हैं, लेकिन क्या ऐसी ही नीतियों से हालात बिगड़ नहीं रहे?* *कांग्रेस पार्टी आदिवासी भाई-बहनों के साथ खड़ी है।* *सरकार से मांग है कि तुरंत संज्ञान ले, अधिकारियों को मौके पर भेजे और न्याय सुनिश्चित करे।*। - *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिह मार्को जी*
    1
    छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के नाम पर हमारे आदिवासी परिवारों की ज़मीन छीनी जा रही है। आज आंदोलन का 10वां दिन है—हमारे आदिवासी भाई-बहन जल-सत्याग्रह कर 'सांकेतिक फांसी' लगा रहे हैं, और सत्ता के नशे में चूर सरकार सो रही है।*
*'बिरसा मुंडा के वंशजों को प्रताड़ित करती भाजपा'*
*अंग्रेज़ी में एक कहावत है “Villains are not born—they are made.”*
*आज मध्यप्रदेश की ज़मीनी हकीकत इसी ओर इशारा कर रही है।*
*छतरपुर की एक आदिवासी महिला की आवाज़ पूरे प्रदेश की सच्चाई बता रही है,*
*10–11 दिनों से महिलाएं अपने जंगल, ज़मीन और घर बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।*
*एक तरफ “गौरव दिवस” और “नारी शक्ति वंदन” के नारे,*
*दूसरी तरफ आदिवासी परिवारों को बेदखल किया जा रहा है।*
*मैं लगातार कहता आया हूं, भाजपा सरकार आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है।*
*उनकी समस्याएं, उनका डर, उनके बच्चों का भविष्य, इनसे सरकार को कोई सरोकार नहीं।*
*मुख्यमंत्री “नक्सलमुक्त मध्यप्रदेश” की बात करते हैं, लेकिन क्या ऐसी ही नीतियों से हालात बिगड़ नहीं रहे?*
*कांग्रेस पार्टी आदिवासी भाई-बहनों के साथ खड़ी है।*
*सरकार से मांग है कि तुरंत संज्ञान ले, अधिकारियों को मौके पर भेजे और न्याय सुनिश्चित करे।*।  -
*पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिह मार्को जी*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.