logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी का पैदल गश्त अभियान..., प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

4 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी का पैदल गश्त अभियान..., प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • *PWD की लापरवाही से लक्षीपुर बाजार में जलभराव, जनता त्रस्त* *रानीगंज-जामताली मार्ग पर स्थित लक्षीपुर बाजार में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सड़क पर नाले का गंदा पानी भर जाने से आमजन का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग रानीगंज से पट्टी तक का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां 24 घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन है, लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन गुजरते समय गंदा पानी दुकानदारों और राहगीरों पर उछलकर पड़ता है, जिससे कपड़े और सामान खराब हो रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कई लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। बावजूद इसके PWD विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आक्रोशित जनता ने प्रशासन और PWD विभाग से मांग की है कि तत्काल जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।
    1
    *PWD की लापरवाही से लक्षीपुर बाजार में जलभराव, जनता त्रस्त*
*रानीगंज-जामताली मार्ग पर स्थित लक्षीपुर बाजार में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सड़क पर नाले का गंदा पानी भर जाने से आमजन का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग रानीगंज से पट्टी तक का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां 24 घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन है, लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन गुजरते समय गंदा पानी दुकानदारों और राहगीरों पर उछलकर पड़ता है, जिससे कपड़े और सामान खराब हो रहे हैं।
स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कई लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। बावजूद इसके PWD विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आक्रोशित जनता ने प्रशासन और PWD विभाग से मांग की है कि तत्काल जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आप देख सकते हैं लखनऊ में इतना वीजा आग लगी थी कितने आदमी का रोजगार चला जाएगा कितने आदमी का पैसा चल गया कितनी जॉब चाहिए सरकार से हमारी यही विनती है उनके लिए कुछ उपाय किया जाए हमारे योगी आदित्यनाथ जी से
    2
    आप देख सकते हैं लखनऊ में इतना वीजा आग लगी थी कितने आदमी का रोजगार चला जाएगा कितने आदमी का पैसा चल गया कितनी जॉब चाहिए सरकार से हमारी यही विनती है उनके लिए कुछ उपाय किया जाए हमारे योगी आदित्यनाथ जी से
    user_SACHIN Tiwari
    SACHIN Tiwari
    Video Creator लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ/सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। रैली के दौरान “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने गांव और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर जहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के खुलने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का दावा है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च योग्यताधारी हैं, जबकि कई निजी स्कूलों में शिक्षण स्तर उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते आदि उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके बावजूद अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों को लेकर संदेह बना रहना एक गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा विभाग में कार्य करने के लिए जितनी कठिन परीक्षाओं और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उतनी अन्य विभागों में नहीं होतीं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों की छवि को लेकर सवाल उठते रहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
    3
    स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लम्भुआ/सुल्तानपुर।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
रैली के दौरान “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने गांव और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर जहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के खुलने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का दावा है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च योग्यताधारी हैं, जबकि कई निजी स्कूलों में शिक्षण स्तर उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते आदि उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके बावजूद अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों को लेकर संदेह बना रहना एक गंभीर चिंता का विषय है।
शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा विभाग में कार्य करने के लिए जितनी कठिन परीक्षाओं और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उतनी अन्य विभागों में नहीं होतीं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों की छवि को लेकर सवाल उठते रहते हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *ब्रेकिंग लंभुआ* *नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न* *उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।
    1
    *ब्रेकिंग लंभुआ* 
*नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न*
*उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद*
*लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Suryaprakash maurya
    1
    Post by Suryaprakash maurya
    user_Suryaprakash maurya
    Suryaprakash maurya
    Electrician मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *प्रतापगढ़* *‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार* जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। *“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पट्टी क्षेत्र के ग्राम धनगर सराय छिवलहा में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। *छापेमारी में मिला लहलहाता ‘जहर’* 15 अप्रैल को थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके पर पहुंचने पर खेत में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें अभियुक्त द्वारा गुप्त रूप से उगाया जा रहा था। *मौके पर ही फसल नष्ट, कानूनी कार्रवाई शुरू* कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तहसील प्रशासन और राजपत्रित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी फसल को नष्ट कराया गया खेत को बटाई पर लेकर अवैध खेती करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया *गिरफ्तार अभियुक्त* पुलिस ने अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव, निवासी ग्राम धनगर सराय छिवलहा, थाना पट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना पट्टी में मु0अ0सं0 140/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। > “ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा और उनकी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।” इस कार्रवाई में थाना पट्टी पुलिस के साथ स्पेशल टीम के निरीक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार सरोज और वीरेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। प्रतापगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि प्रशासन अब ऐसे अपराधों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है
    1
    *प्रतापगढ़*
*‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार*
जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पट्टी क्षेत्र के ग्राम धनगर सराय छिवलहा में अवैध अफीम की खेती की जा रही है।
*छापेमारी में मिला लहलहाता ‘जहर’*
15 अप्रैल को थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके पर पहुंचने पर खेत में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें अभियुक्त द्वारा गुप्त रूप से उगाया जा रहा था।
*मौके पर ही फसल नष्ट, कानूनी कार्रवाई शुरू*
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तहसील प्रशासन और राजपत्रित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी फसल को नष्ट कराया गया
खेत को बटाई पर लेकर अवैध खेती करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
*गिरफ्तार अभियुक्त*
पुलिस ने अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव, निवासी ग्राम धनगर सराय छिवलहा, थाना पट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना पट्टी में मु0अ0सं0 140/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
> “ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा और उनकी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।”
इस कार्रवाई में थाना पट्टी पुलिस के साथ स्पेशल टीम के निरीक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार सरोज और वीरेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।
प्रतापगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि प्रशासन अब ऐसे अपराधों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    17 hrs ago
  • आप देख सकते हैं यहां पर मारपीट बहुत ज्यादा हो रहा है मतलब पुलिस वाले को ही मार रहे हैं आप देख सकते हैं यह न्यूज़ काफी दूर तक जाना चाहिए
    2
    आप देख सकते हैं यहां पर मारपीट बहुत ज्यादा हो रहा है मतलब पुलिस वाले को ही मार रहे हैं आप देख सकते हैं यह न्यूज़ काफी दूर तक जाना चाहिए
    user_SACHIN Tiwari
    SACHIN Tiwari
    Video Creator लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.