*ब्रेकिंग लंभुआ* *नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न* *उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।
*ब्रेकिंग लंभुआ* *नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न* *उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।
- अमेठी जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से गौरीगंज स्थित पुलिस सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत आयोजित की गई, जिसमें जनपद के प्रमुख चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, महिला छात्रावासों, व्यापार मंडल और अन्य संस्थानों के पदाधिकारी शामिल हुए। गोष्ठी में अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, सुविधा और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में उपयोग होने वाले हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 108 (एम्बुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड लाइन) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका भी समझाई गई। अधिकारियों ने सभी संस्थानों को निर्देश दिए कि वे अपने परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही ओटीपी, मोबाइल नंबर, फोटो जैसी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और उद्यमियों की समस्याओं व सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.04.2026 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 335/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी एवं मु0अ0सं0 337/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- आप देख सकते हैं लखनऊ में इतना वीजा आग लगी थी कितने आदमी का रोजगार चला जाएगा कितने आदमी का पैसा चल गया कितनी जॉब चाहिए सरकार से हमारी यही विनती है उनके लिए कुछ उपाय किया जाए हमारे योगी आदित्यनाथ जी से2
- अमेठी में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को विषम परिस्थितियों में सदैव तैयार रहने की हिदायत दी। साप्ताहिक परेड के निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तत्पर रहें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एसपी ने दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों को हमेशा सक्रिय और तैयार अवस्था में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रोन कैमरा, फॉरेंसिक वैन, चार पहिया और दोपहिया पीआरवी वाहनों की स्थिति की जांच की। साथ ही वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर और एंटी राइट इक्विपमेंट को भी बारीकी से चेक किया। पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्राथमिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित रखने, क्राइम सीन किट का सही उपयोग करने और रिस्पॉन्स टाइम व जीपीएस प्रतिशत में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं और परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।2
- स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ/सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। रैली के दौरान “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने गांव और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर जहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के खुलने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का दावा है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च योग्यताधारी हैं, जबकि कई निजी स्कूलों में शिक्षण स्तर उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते आदि उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके बावजूद अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों को लेकर संदेह बना रहना एक गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा विभाग में कार्य करने के लिए जितनी कठिन परीक्षाओं और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उतनी अन्य विभागों में नहीं होतीं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों की छवि को लेकर सवाल उठते रहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।3
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के नाम पर हमारे आदिवासी परिवारों की ज़मीन छीनी जा रही है। आज आंदोलन का 10वां दिन है—हमारे आदिवासी भाई-बहन जल-सत्याग्रह कर 'सांकेतिक फांसी' लगा रहे हैं, और सत्ता के नशे में चूर सरकार सो रही है।* *'बिरसा मुंडा के वंशजों को प्रताड़ित करती भाजपा'* *अंग्रेज़ी में एक कहावत है “Villains are not born—they are made.”* *आज मध्यप्रदेश की ज़मीनी हकीकत इसी ओर इशारा कर रही है।* *छतरपुर की एक आदिवासी महिला की आवाज़ पूरे प्रदेश की सच्चाई बता रही है,* *10–11 दिनों से महिलाएं अपने जंगल, ज़मीन और घर बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।* *एक तरफ “गौरव दिवस” और “नारी शक्ति वंदन” के नारे,* *दूसरी तरफ आदिवासी परिवारों को बेदखल किया जा रहा है।* *मैं लगातार कहता आया हूं, भाजपा सरकार आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है।* *उनकी समस्याएं, उनका डर, उनके बच्चों का भविष्य, इनसे सरकार को कोई सरोकार नहीं।* *मुख्यमंत्री “नक्सलमुक्त मध्यप्रदेश” की बात करते हैं, लेकिन क्या ऐसी ही नीतियों से हालात बिगड़ नहीं रहे?* *कांग्रेस पार्टी आदिवासी भाई-बहनों के साथ खड़ी है।* *सरकार से मांग है कि तुरंत संज्ञान ले, अधिकारियों को मौके पर भेजे और न्याय सुनिश्चित करे।*। - *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिह मार्को जी*1
- अमेठी, जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत अमेठी पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना अमेठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 17 अप्रैल को थाना अमेठी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक श्रीवास्तव (32 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी, थाना व जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना अमेठी में दर्ज मुकदमा संख्या 335/25 एवं 337/25 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 351(3), 338, 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित मामलों में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत पुलिस लगातार फरार और वांछित अपराधियों की तलाश में दबिश दे रही है। अमेठी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।1