Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.04.2026 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 335/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी एवं मु0अ0सं0 337/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Distt Coresspondent NATION ONE
ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.04.2026 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 335/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी एवं मु0अ0सं0 337/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.04.2026 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 335/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी एवं मु0अ0सं0 337/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- * *वाराणसी के नहिया ग्राम के गेट पर झंडा लगाने को लेकर विवाद, पथराव में पुलिसकर्मी घायल* ग्राम सभा में गेट पर झंडा लगाने को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर जी का झंडा लगाने वाले पक्ष के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक दरोगा और एक कांस्टेबल घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर लगे कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।1
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौक, मुख्य बाजार एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।1
- प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।1
- रायबरेली। जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।2
- खबर जनपद कासगंज से थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में बड़े धूम धाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती बताते चले आपको ग्राम पूरनपुर में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का बड़े ही धूम धाम व फूल मालाओं से सभी लोगों ने किया भव्य स्वागत इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बॉबी कश्यप विद्यायक हरिओम बर्मा और ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत और कर्म वीर सोलंकी शिवम् सोलंकी ने बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और बड़े ही धूम धाम से बाबा साहब की 135 बी जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर रामप्रसाद महिपाल सिंह गेंदा लाल मानसिंह रामप्रकाश जी कुंवर नेतराम बघेल विष्णु मौर्य पी डी यादव पाल सिंह भगवान सिंह राम भरोसे लाल रघुनाथ सिंह तेजपाल सिंह लीलाधर पप्पू सिंह गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे रिपोर्टर1
- अमेठी, जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत अमेठी पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना अमेठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 17 अप्रैल को थाना अमेठी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक श्रीवास्तव (32 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी, थाना व जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना अमेठी में दर्ज मुकदमा संख्या 335/25 एवं 337/25 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 351(3), 338, 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित मामलों में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत पुलिस लगातार फरार और वांछित अपराधियों की तलाश में दबिश दे रही है। अमेठी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।1
- मथुरा में आई अनोखी लव स्टोरी सामने यह लव स्टोरी बाहर की नहीं अपितु घर की ही है ,जी हां सही सुना आपने मौसी के लड़के ने अपनी सगी मौसी की लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर की शादी, मामला मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र का है जहां मंगलवार को एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई जिसमें सगी मौसी के लड़के ने की अपनी मौसी की लड़की से शादी , शादी की सूचना सुन पारिवारि जन पहुंचे चौकी कृष्णा नगर टू कृष्णा नगर चौकी प्रभारी ने भी सहयोग करते हुए लड़की को समझने का प्रयास किया वहीं पारिवारिक जनों के द्वारा यह भी आरोप लगाए गए की लड़के ने लड़की के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लड़की किसी भी बात को समझने या मानने को तैयार नहीं है वही उनके द्वारा यह भी कहा गया कि यह सरासर गलत है और प्रशासन इसकी निष्पक्ष रूप से जांच करें क्योंकि यह धर्म के खिलाफ है मथुरा उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट डॉ केशवाचार्य गोस्वामी1