logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी का पैदल गश्त अभियान... प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

2 hrs ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी का पैदल गश्त अभियान... प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महामारी का दर्द भूल उड़ान भरने को तैयार नौनीहाल: रामपुर में 5 बच्चों को मिले लैपटॉप रामपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से रामपुर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 5 मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके अभिभावकों ने प्रशासन का आभार जताया। बताया गया कि यह वितरण कार्यक्रम उन बच्चों के लिए राहत और प्रेरणा बनकर आया है, जिन्होंने महामारी के कठिन समय में भी पढ़ाई नहीं छोड़ी और बेहतर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और शासन-प्रशासन बच्चों की पढ़ाई एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जिलाधिकारी ने कहा कि अब आवेदन प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन हो चुकी है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र बच्चों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे लैपटॉप का उपयोग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल ज्ञान बढ़ाने में करें, ताकि वे आगे चलकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    महामारी का दर्द भूल उड़ान भरने को तैयार नौनीहाल: रामपुर में 5 बच्चों को मिले लैपटॉप
रामपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से रामपुर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 5 मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके अभिभावकों ने प्रशासन का आभार जताया।
बताया गया कि यह वितरण कार्यक्रम उन बच्चों के लिए राहत और प्रेरणा बनकर आया है, जिन्होंने महामारी के कठिन समय में भी पढ़ाई नहीं छोड़ी और बेहतर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और शासन-प्रशासन बच्चों की पढ़ाई एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अब आवेदन प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन हो चुकी है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र बच्चों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे लैपटॉप का उपयोग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल ज्ञान बढ़ाने में करें, ताकि वे आगे चलकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौक, मुख्य बाजार एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौक, मुख्य बाजार एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
    1
    प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली। जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।
    2
    रायबरेली। जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। 
उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। 
संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    2
    अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।
इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।
ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किदवई नगर डिपो की परिवहन विभाग की बस, समझ में नहीं आ रहा है ये बस का फ्रंट भाग है या बैक का, और बस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त भी है, ऐसा प्रतीत होता है।
    1
    किदवई नगर डिपो की परिवहन विभाग की बस, समझ में नहीं आ रहा है ये बस का फ्रंट भाग है या बैक का, और बस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त भी है, ऐसा प्रतीत होता है।
    user_SAHARA JEEVAN
    SAHARA JEEVAN
    Media house अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त त्रिपुरारी गिरि पुत्र श्याम गिरी निवासी ग्राम पिण्डारा करनाई थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    2
    अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे  “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त त्रिपुरारी गिरि पुत्र श्याम गिरी निवासी ग्राम पिण्डारा करनाई थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । 
तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • * *वाराणसी के नहिया ग्राम के गेट पर झंडा लगाने को लेकर विवाद, पथराव में पुलिसकर्मी घायल* ग्राम सभा में गेट पर झंडा लगाने को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर जी का झंडा लगाने वाले पक्ष के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक दरोगा और एक कांस्टेबल घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर लगे कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।
    1
    * *वाराणसी के नहिया ग्राम के गेट पर झंडा लगाने को लेकर विवाद, पथराव में पुलिसकर्मी घायल*
ग्राम सभा में गेट पर झंडा लगाने को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर जी का झंडा लगाने वाले पक्ष के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक दरोगा और एक कांस्टेबल घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर लगे कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.