logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी तहसील में किसानों का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Arun kumar Gupta
Arun kumar Gupta
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

अमेठी तहसील में किसानों का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर

4b29fd19-abd7-43ed-ba2d-ae41dac80f38

जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.04.2026 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 335/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी एवं मु0अ0सं0 337/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    2
    ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे  “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.04.2026 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 335/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी एवं मु0अ0सं0 337/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। शुकुल बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल बच्चे को पुलिस की मदद से तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने में जुटी जिससे परिजनों को सूचित किया जा सके।
    3
    अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। शुकुल बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
घायल बच्चे को पुलिस की मदद से तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने में जुटी जिससे परिजनों को सूचित किया जा सके।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • * *वाराणसी के नहिया ग्राम के गेट पर झंडा लगाने को लेकर विवाद, पथराव में पुलिसकर्मी घायल* ग्राम सभा में गेट पर झंडा लगाने को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर जी का झंडा लगाने वाले पक्ष के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक दरोगा और एक कांस्टेबल घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर लगे कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।
    1
    * *वाराणसी के नहिया ग्राम के गेट पर झंडा लगाने को लेकर विवाद, पथराव में पुलिसकर्मी घायल*
ग्राम सभा में गेट पर झंडा लगाने को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर जी का झंडा लगाने वाले पक्ष के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक दरोगा और एक कांस्टेबल घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर लगे कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौक, मुख्य बाजार एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौक, मुख्य बाजार एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
    1
    प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली। जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।
    2
    रायबरेली। जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। 
उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। 
संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • अमेठी, जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत अमेठी पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना अमेठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 17 अप्रैल को थाना अमेठी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक श्रीवास्तव (32 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी, थाना व जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना अमेठी में दर्ज मुकदमा संख्या 335/25 एवं 337/25 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 351(3), 338, 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित मामलों में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत पुलिस लगातार फरार और वांछित अपराधियों की तलाश में दबिश दे रही है। अमेठी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अमेठी, जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत अमेठी पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना अमेठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 17 अप्रैल को थाना अमेठी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक श्रीवास्तव (32 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी, थाना व जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना अमेठी में दर्ज मुकदमा संख्या 335/25 एवं 337/25 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 351(3), 338, 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित मामलों में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत पुलिस लगातार फरार और वांछित अपराधियों की तलाश में दबिश दे रही है।
अमेठी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
    1
    अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।
आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • मथुरा में आई अनोखी लव स्टोरी सामने यह लव स्टोरी बाहर की नहीं अपितु घर की ही है ,जी हां सही सुना आपने मौसी के लड़के ने अपनी सगी मौसी की लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर की शादी, मामला मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र का है जहां मंगलवार को एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई जिसमें सगी मौसी के लड़के ने की अपनी मौसी की लड़की से शादी , शादी की सूचना सुन पारिवारि जन पहुंचे चौकी कृष्णा नगर टू कृष्णा नगर चौकी प्रभारी ने भी सहयोग करते हुए लड़की को समझने का प्रयास किया वहीं पारिवारिक जनों के द्वारा यह भी आरोप लगाए गए की लड़के ने लड़की के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लड़की किसी भी बात को समझने या मानने को तैयार नहीं है वही उनके द्वारा यह भी कहा गया कि यह सरासर गलत है और प्रशासन इसकी निष्पक्ष रूप से जांच करें क्योंकि यह धर्म के खिलाफ है मथुरा उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट डॉ केशवाचार्य गोस्वामी
    1
    मथुरा में आई अनोखी लव स्टोरी सामने यह लव स्टोरी बाहर की नहीं अपितु घर की ही है ,जी हां सही सुना आपने मौसी के लड़के ने अपनी सगी मौसी की लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर की शादी,
मामला मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र का है जहां मंगलवार को एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई जिसमें सगी मौसी के लड़के ने की अपनी मौसी की लड़की से शादी ,
शादी की सूचना सुन पारिवारि जन पहुंचे चौकी कृष्णा नगर टू कृष्णा नगर चौकी प्रभारी ने भी सहयोग करते हुए लड़की को समझने का प्रयास किया वहीं पारिवारिक जनों के द्वारा यह भी आरोप लगाए गए की लड़के ने लड़की के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लड़की किसी भी बात को समझने या मानने को तैयार नहीं है वही उनके द्वारा यह भी कहा गया कि यह सरासर गलत है और प्रशासन इसकी निष्पक्ष रूप से जांच करें क्योंकि यह धर्म के खिलाफ है
मथुरा उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट डॉ केशवाचार्य गोस्वामी
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.