Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के साथ पैदल ग्रस्त करके सुरक्षा व्यवस्था कर लिया जायजा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौक, मुख्य बाजार एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
VBed Vyas
पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के साथ पैदल ग्रस्त करके सुरक्षा व्यवस्था कर लिया जायजा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौक, मुख्य बाजार एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई की इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं जन समस्याओं का निस्तारण करने का दिया निर्देश।1
- प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई कर आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया। जनसुनवाई में खास तौर पर जमीन से जुड़े मामलों के साथ-साथ अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा होना चाहिए।1
- रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में शारदा नहर के पास एक अनोखा हादसा हो गया। शिवगढ़ की ओर से गेहूं लदा ट्रैक्टर आ रहा था। तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक वाहन को नहर की ओर मोड़ दिया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर शारदा नहर में घुस गया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर और बाइक सवार समेत कोई भी व्यक्ति घायल या हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का भारी मजमा लग गया। लोगों ने ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस को सूचना दी गई। बछरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के लोंगो ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर ऐसी स्थितियां पैदा करती है, जहां एक की जान बचाने के लिए दूसरे को जोखिम उठाना पड़ता है।2
- अमेठी जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से गौरीगंज स्थित पुलिस सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत आयोजित की गई, जिसमें जनपद के प्रमुख चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, महिला छात्रावासों, व्यापार मंडल और अन्य संस्थानों के पदाधिकारी शामिल हुए। गोष्ठी में अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, सुविधा और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में उपयोग होने वाले हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 108 (एम्बुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड लाइन) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका भी समझाई गई। अधिकारियों ने सभी संस्थानों को निर्देश दिए कि वे अपने परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही ओटीपी, मोबाइल नंबर, फोटो जैसी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और उद्यमियों की समस्याओं व सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.04.2026 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 335/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी एवं मु0अ0सं0 337/25 धारा 351(3),338,318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना व जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- अमेठी में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को विषम परिस्थितियों में सदैव तैयार रहने की हिदायत दी। साप्ताहिक परेड के निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तत्पर रहें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एसपी ने दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों को हमेशा सक्रिय और तैयार अवस्था में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रोन कैमरा, फॉरेंसिक वैन, चार पहिया और दोपहिया पीआरवी वाहनों की स्थिति की जांच की। साथ ही वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर और एंटी राइट इक्विपमेंट को भी बारीकी से चेक किया। पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्राथमिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित रखने, क्राइम सीन किट का सही उपयोग करने और रिस्पॉन्स टाइम व जीपीएस प्रतिशत में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं और परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।2
- मथुरा में आई अनोखी लव स्टोरी सामने यह लव स्टोरी बाहर की नहीं अपितु घर की ही है ,जी हां सही सुना आपने मौसी के लड़के ने अपनी सगी मौसी की लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर की शादी, मामला मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र का है जहां मंगलवार को एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई जिसमें सगी मौसी के लड़के ने की अपनी मौसी की लड़की से शादी , शादी की सूचना सुन पारिवारि जन पहुंचे चौकी कृष्णा नगर टू कृष्णा नगर चौकी प्रभारी ने भी सहयोग करते हुए लड़की को समझने का प्रयास किया वहीं पारिवारिक जनों के द्वारा यह भी आरोप लगाए गए की लड़के ने लड़की के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लड़की किसी भी बात को समझने या मानने को तैयार नहीं है वही उनके द्वारा यह भी कहा गया कि यह सरासर गलत है और प्रशासन इसकी निष्पक्ष रूप से जांच करें क्योंकि यह धर्म के खिलाफ है मथुरा उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट डॉ केशवाचार्य गोस्वामी1
- प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का भव्य पूर्वाभ्यास सम्पन्न रिजर्व पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षियों ने शानदार ड्रिल और समन्वय का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने परेड की सलामी ली और जवानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन एवं ड्रिल के उत्कृष्ट स्तर पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, देश सेवा और संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यही एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।1
- अमेठी, जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत अमेठी पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना अमेठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 17 अप्रैल को थाना अमेठी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक श्रीवास्तव (32 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल श्रीवास्तव निवासी आवास-विकास कॉलोनी, थाना व जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना अमेठी में दर्ज मुकदमा संख्या 335/25 एवं 337/25 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 351(3), 338, 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित मामलों में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत पुलिस लगातार फरार और वांछित अपराधियों की तलाश में दबिश दे रही है। अमेठी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1