Shuru
Apke Nagar Ki App…
किदवई नगर डिपो की परिवहन विभाग की बस, समझ में नहीं आ रहा है ये बस का फ्रंट भाग है या बैक का, और बस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त भी है, ऐसा प्रतीत होता है।
SAHARA JEEVAN
किदवई नगर डिपो की परिवहन विभाग की बस, समझ में नहीं आ रहा है ये बस का फ्रंट भाग है या बैक का, और बस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त भी है, ऐसा प्रतीत होता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।2
- किदवई नगर डिपो की परिवहन विभाग की बस, समझ में नहीं आ रहा है ये बस का फ्रंट भाग है या बैक का, और बस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त भी है, ऐसा प्रतीत होता है।1
- अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त त्रिपुरारी गिरि पुत्र श्याम गिरी निवासी ग्राम पिण्डारा करनाई थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- अमेठी में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को विषम परिस्थितियों में सदैव तैयार रहने की हिदायत दी। साप्ताहिक परेड के निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तत्पर रहें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एसपी ने दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों को हमेशा सक्रिय और तैयार अवस्था में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रोन कैमरा, फॉरेंसिक वैन, चार पहिया और दोपहिया पीआरवी वाहनों की स्थिति की जांच की। साथ ही वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर और एंटी राइट इक्विपमेंट को भी बारीकी से चेक किया। पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्राथमिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित रखने, क्राइम सीन किट का सही उपयोग करने और रिस्पॉन्स टाइम व जीपीएस प्रतिशत में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं और परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।2
- Post by Rakesh Rawat1
- महामारी का दर्द भूल उड़ान भरने को तैयार नौनीहाल: रामपुर में 5 बच्चों को मिले लैपटॉप रामपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से रामपुर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 5 मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके अभिभावकों ने प्रशासन का आभार जताया। बताया गया कि यह वितरण कार्यक्रम उन बच्चों के लिए राहत और प्रेरणा बनकर आया है, जिन्होंने महामारी के कठिन समय में भी पढ़ाई नहीं छोड़ी और बेहतर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और शासन-प्रशासन बच्चों की पढ़ाई एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जिलाधिकारी ने कहा कि अब आवेदन प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन हो चुकी है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र बच्चों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे लैपटॉप का उपयोग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल ज्ञान बढ़ाने में करें, ताकि वे आगे चलकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।1
- अमेठी जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से गौरीगंज स्थित पुलिस सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत आयोजित की गई, जिसमें जनपद के प्रमुख चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, महिला छात्रावासों, व्यापार मंडल और अन्य संस्थानों के पदाधिकारी शामिल हुए। गोष्ठी में अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, सुविधा और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में उपयोग होने वाले हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 108 (एम्बुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड लाइन) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका भी समझाई गई। अधिकारियों ने सभी संस्थानों को निर्देश दिए कि वे अपने परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही ओटीपी, मोबाइल नंबर, फोटो जैसी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और उद्यमियों की समस्याओं व सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1