गुरसरांय में सपा की पीडीए जन चौपाल, जनसमस्याओं पर हुआ संवाद गुरसरांय। नगर स्थित एक गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान विश्वकर्मा जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी प्रभारी मानसिंह पाल रहे। विशिष्ट अतिथि स्वदेश पटेल, कंचन राजपूत, राजेश पाल और हेमंत अहिरवार रहे, जबकि अध्यक्षता बृजेंद्र यादव भोजला ने की। मानसिंह पाल ने भाजपा सरकार पर महंगाई, महंगी बिजली और गैस के बढ़ते दामों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इससे गरीब और आम जनता परेशान है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। बृजेंद्र यादव भोजला ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए गांव-गांव संपर्क करने का आह्वान किया। स्वदेश पटेल ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान और महिलाओं के अधिकारों को लेकर पार्टी के संघर्ष की बात कही। कंचन राजपूत ने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को उठाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल के सपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा को राजेश पाल, हेमंत अहिरवार, पहलवान पटेल, राधेलाल बौद्ध सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। संचालन दीपक यादव ने किया। आभार कमलेश वर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
गुरसरांय में सपा की पीडीए जन चौपाल, जनसमस्याओं पर हुआ संवाद गुरसरांय। नगर स्थित एक गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान विश्वकर्मा जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी प्रभारी मानसिंह पाल रहे। विशिष्ट अतिथि स्वदेश पटेल, कंचन राजपूत, राजेश पाल और हेमंत अहिरवार रहे, जबकि अध्यक्षता बृजेंद्र यादव भोजला ने की। मानसिंह पाल ने भाजपा सरकार पर महंगाई, महंगी बिजली और गैस के बढ़ते दामों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इससे गरीब और आम जनता परेशान है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। बृजेंद्र यादव भोजला ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए गांव-गांव संपर्क करने का आह्वान किया। स्वदेश पटेल ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान और महिलाओं के अधिकारों को लेकर पार्टी के संघर्ष की बात कही। कंचन राजपूत ने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को उठाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल के सपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा को राजेश पाल, हेमंत अहिरवार, पहलवान पटेल, राधेलाल बौद्ध सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। संचालन दीपक यादव ने किया। आभार कमलेश वर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके। रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की। रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- आईटीआई भवन में सभी अतिथियों का तिलक चंदन कर किया गया स्वागत विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम के दौरान भांडेर नगर के आईटीआई भवन में मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों एवं प्रभारी प्राचार्य का तिलक चंदन कर किया गया स्वागत1
- प्रधानमंत्री आवास में पात्र हितग्राही को वंचित करने पर सचिव पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास में पात्र हितग्राही को वंचित करने पर सचिव पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर पलेरा। जनपद पंचायत पलेरा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने ग्रामीणों एवं हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 200 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित किए जाने का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनपद पंचायत के सीईओ अरविंद कुमार बोरकर ने बताया कि शिविर में राजस्व, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर लोगों ने आवेदन दिए। इनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी से जुड़े मामलों पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई की। हर शुक्रवार लगाए जाएंगे जनसंवाद शिविर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है। गांवों में हैंडपंप, प्रधानमंत्री आवास, नामांतरण, जमीन का बंटवारा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल, एसडीएम जतारा नीरज खरे, तहसीलदार पलक जैन, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, जनपद सीईओ अरविंद कुमार बोरकर, परियोजना अधिकारी प्रदीप मिश्रा, सहायक अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा सहित जिले के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।1
- गणेश आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु गणेश आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु सुगिरा। महोबा जनपद के विकासखंड जैतपुर अंतर्गत ग्राम सुगिरा में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित आरती में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश के साथ भगवान शंकर एवं माता पार्वती की विधिवत आरती संपन्न कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान पंडित राकेश अवस्थी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। वहीं विशाल भारती मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सुंदर आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों और आरती की मधुर धुनों पर ग्रामीण श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश पूजा कमेटी के सदस्यों अंकित अग्निहोत्री, सोनू सेन, अंकित सोनी, आकाश सेन, नकुल तिवारी, संजय गुप्ता, तेज प्रताप राजपूत, राहुल गुप्ता, जितेंद्र यादव एवं अभिषेक सोनी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरती के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश, भगवान शंकर एवं माता पार्वती से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम सुगिरा का माहौल भक्तिमय बना रहा।4
- 500 एकड़ खेत पानी में डूबे, किसान बोले—निकासी नहीं हुई तो फसल भी गई, खेती भी गई! जालौन। बारिश के बाद ग्राम गायर में जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के 500 एकड़ से अधिक खेत पानी में डूबे होने का दावा करते हुए किसानों ने जल निकासी और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। किसानों का कहना है कि करीब चार वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से फसलें खराब हो रही हैं और विषैले कीट-पतंगों का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने उरई-जालौन मार्ग किनारे नाला खुदवाने, संपर्क मार्ग काटकर पानी निकासी कराने तथा फोरलेन से जुड़े लिंक मार्ग की बंद पुलिया खुलवाने की मांग की। किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। इस दौरान भाकियू जालौन तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के साथ लोकेन्द्र सिंह, हितेश, अंकित कुमार, केशव भारती, वसीर, अशोक कुमार, रामजी, तेज नारायण सिंह, समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो.79051843711
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में एक जनरल स्टोर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे कोंच पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को जब वह दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक एक साथ दुकान के अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह टूट गया और सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में एक जनरल स्टोर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे कोंच पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को जब वह दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक एक साथ दुकान के अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह टूट गया और सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया1
- कोंच में पितृपक्ष में 250 पौधे लगाएगी हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान, अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी कोंच (जालौन)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से झांसी जिले की हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान द्वारा कोंच में आगामी 27 सितंबर को पितृपक्ष के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान वन विभाग के सहयोग से 250 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है। संस्था की ओर से कोंच नगर सहित विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व में भी पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण पर भी संस्था की ओर से लगातार ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले अभियान में वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। अभियान के तहत 250 पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण के साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। संस्था ने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान झांसी के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुलभ टिकरिया, अनुराग खरे, अतुल मिश्रा, संजय अग्रवाल दतिया वाले तथा वनाधिकारी प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- भगवान सूर्य देव के ताप को कैसे विश्वकर्मा जी ने कम किया सुनें भगवान सूर्य देव के ताप की विश्वकर्मा जी द्वारा चलाए गए अस्त्र ने छटाई कर 100% में से 16 अंश शेष रहने दिया तभी सभी जीव जंतु इस पृथ्वी पर रह पाए - आचार्य रामजी शरण यादव1
- पलेरा ब्लॉक में कलेक्टर ने स्कूल-आंगनवाड़ी का किया औचक निरीक्षण बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, शैक्षणिक स्तर की भी परखी स्थिति पलेरा ब्लॉक में कलेक्टर ने स्कूल-आंगनवाड़ी का किया औचक निरीक्षण बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, शैक्षणिक स्तर की भी परखी स्थिति पलेरा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शुक्रवार को पलेरा ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला मुर्राहा बाबा एवं आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा व्यवस्था और आंगनवाड़ी में पोषण आहार की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्षा में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति मिलने पर कलेक्टर ने शिक्षकों से इसका कारण पूछा और जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ को परखा तथा मौके पर जोड़-घटाना के सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की कम उपस्थिति के कारणों का पता लगाकर अभिभावकों से संपर्क किया जाए और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने संबंधित संकुल प्राचार्य एवं बीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र मुर्राहा बाबा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को स्व-सहायता समूह के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की जानकारी ली तथा केंद्र में पोषण आहार की उपलब्धता की मौके पर जांच की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पोषण आहार के वितरण और लाभार्थियों तक पहुंचने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में मौजूद बच्चों से बातचीत कर उन्हें दिए जाने वाले नाश्ते एवं पोषण आहार के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @highlight Vivek Shrotriya1