logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ,गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना समारोह के अवसर पर विधायक राजकुमार राय ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ,गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना समारोह के अवसर पर विधायक राजकुमार राय ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। समस्तीपुर( हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी , भगवान गौतम बुद्ध व डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थापना पर आयोजित समारोह का विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में समस्त मानव जीवन का कल्याण संत शिरोमणि रविदास जी एवं भगवान गौतम बुद्ध के द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने से ही होगी। उन्होंने उनके जीवन के आदर्शो व कर भला तो हो भला के सिद्धांत और मन चंगा तो कठौती में गंगा वाले विचार को वर्तमान समय के लिए बहुत प्रासंगिक बताया। साथ ही उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन को समस्त मानव समाज के लिए अनुकरणीय बताया। समारोह के दौरान विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोगों को पाग, गमछा व माला के साथ संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर समारोह केमुख्य अतिथि सह बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम, एससी आयोग बिहार के सदस्य डॉ संजय कुमार राम, इंजीनियर सुखीत नारायण बौद्ध, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बैजनाथ झा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर सह जद यू अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिथान सह जद यू अध्यक्ष कैलाश राय, जद यू के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जद यू नेता , जद यू नेता ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू, विकास यादव, जद यू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार राम, अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता कुमारी,पंचायत समिति सदस्य किशन कुमार यादव , सेवानिवृत शिक्षक महावीर जी, गौरव यादव,शिक्षक बैद्यनाथ रजक, चंदन कुमार सहित संत शिरोमणि रविदास जी मंदिर समिति के गणमान्य सदस्यों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Pankaj Baba
Pankaj Baba
सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
2 hrs ago

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ,गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना समारोह के अवसर पर विधायक राजकुमार राय ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ,गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना समारोह के अवसर पर विधायक राजकुमार राय ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। समस्तीपुर( हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी , भगवान गौतम बुद्ध व डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थापना पर आयोजित समारोह का विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में समस्त मानव जीवन का कल्याण संत शिरोमणि रविदास जी एवं भगवान गौतम बुद्ध के द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने से ही होगी। उन्होंने उनके जीवन के आदर्शो व कर भला तो हो भला के सिद्धांत और मन चंगा तो कठौती में गंगा वाले विचार को वर्तमान समय के लिए बहुत प्रासंगिक बताया। साथ ही उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन को समस्त मानव समाज के लिए अनुकरणीय बताया। समारोह के दौरान विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोगों को पाग, गमछा व माला के साथ संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर समारोह केमुख्य अतिथि सह बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम, एससी आयोग बिहार के सदस्य डॉ संजय कुमार राम, इंजीनियर सुखीत नारायण बौद्ध, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बैजनाथ झा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर सह जद यू अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिथान सह जद यू अध्यक्ष कैलाश राय, जद यू के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जद यू नेता , जद यू नेता ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू, विकास यादव, जद यू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार राम, अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता कुमारी,पंचायत समिति सदस्य किशन कुमार यादव , सेवानिवृत शिक्षक महावीर जी, गौरव यादव,शिक्षक बैद्यनाथ रजक, चंदन कुमार सहित संत शिरोमणि रविदास जी मंदिर समिति के गणमान्य सदस्यों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Ram Chandra Kumar
    1
    Post by Ram Chandra Kumar
    user_Ram Chandra Kumar
    Ram Chandra Kumar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बीती देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। हाटी पंचायत के बराही गांव में प्रकृति का ऐसा तांडव देखने को मिला कि देखते ही देखते कई आशियाने उजड़ गए। विशालकाय पेड़ों के गिरने से स्थानीय ग्रामीणों के घरों को भारी क्षति पहुँची है।मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और डरावनी आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बराही गांव में स्थित कई पुराने और भारी पेड़ जड़ से उखड़ गए।घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और प्रभावित लोग प्रशासन की ओर मदद की आस लगाए बैठे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और अंचल अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने आशियाने को फिर से खड़ा कर सकें।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बीती देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। हाटी पंचायत के बराही गांव में प्रकृति का ऐसा तांडव देखने को मिला कि देखते ही देखते कई आशियाने उजड़ गए। विशालकाय पेड़ों के गिरने से स्थानीय ग्रामीणों के घरों को भारी क्षति पहुँची है।मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और डरावनी आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बराही गांव में स्थित कई पुराने और भारी पेड़ जड़ से उखड़ गए।घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और प्रभावित लोग प्रशासन की ओर मदद की आस लगाए बैठे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और अंचल अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने आशियाने को फिर से खड़ा कर सकें।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    1 hr ago
  • अपराध नियंत्रण को प्रभावशाली बनाने को लेकर भिडभाड इलाका सहित जिले मे चलाया विशेष चेकिंग अभियान ।
    4
    अपराध नियंत्रण को प्रभावशाली बनाने को लेकर भिडभाड इलाका सहित जिले मे चलाया विशेष चेकिंग अभियान ।
    user_Neilmani pintu
    Neilmani pintu
    Fitness Trainer भगवानपुर, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर में. *भाकपा माले ने समारोहपूर्वक मनाया मनाया मजदूर दिवस, हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प*
    1
    समस्तीपुर में.
*भाकपा माले ने समारोहपूर्वक मनाया मनाया मजदूर दिवस, हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • समस्तीपुर। पुसा थाना क्षेत्र के खैरी गांव में बदमाशों ने दुल्हा बने युवक को गोली मार दी। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर मे भर्ती कराया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का पता अभी तक नही चल पाया है।
    1
    समस्तीपुर। पुसा थाना क्षेत्र के खैरी गांव में बदमाशों ने दुल्हा बने युवक को गोली मार दी। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर मे भर्ती कराया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का पता अभी तक नही चल पाया है।
    user_ARVIND KUMAR
    ARVIND KUMAR
    Astrologer उजियारपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • सहरसा जिले के नोहट्टा पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर एक फरार वारंटी के घर कुर्की जप्ति की कार्रवाई की यह कार्रवाई नोहट्टा थाना क्षेत्र में अभियुक्त दिलीप ठठरी के निवास स्थान पर की गई नोहट्टा थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त के पैतृक आवास पर पहुंची इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करते हुए पहले न्यायालय का आदेश सार्वजनिक रूप से पढ़ फिर घर के भीतर रखे सामानों को जपती शुरू की एस आई संजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्त दिलीप ठठरी पिता हकर ठठरी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उसने आत्म समर्पण नहीं किया इसके बाद माननीय न्यायालय ने कुर्की का वारंट जारी किया था कुर्की के पश्चात जप्त किए गए सामान की सूची बनाकर उसे थाने ले जाया गया और संबंधित मामले की रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी गई है पुलिस ने इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य फरार अपराधी में हर काम मच गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई अपनाई जाएगी
    1
    सहरसा जिले के नोहट्टा पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर एक फरार वारंटी के घर कुर्की जप्ति की कार्रवाई की यह कार्रवाई  नोहट्टा थाना क्षेत्र में अभियुक्त दिलीप ठठरी के निवास स्थान पर की गई  नोहट्टा थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त के पैतृक आवास पर पहुंची इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करते हुए पहले न्यायालय का आदेश सार्वजनिक रूप से पढ़ फिर घर के भीतर रखे सामानों को जपती शुरू की एस आई संजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्त दिलीप ठठरी पिता हकर ठठरी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उसने आत्म समर्पण नहीं किया इसके बाद माननीय न्यायालय ने कुर्की का वारंट जारी किया था कुर्की के पश्चात जप्त किए गए सामान की सूची बनाकर उसे थाने ले जाया गया और संबंधित मामले की रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी गई है पुलिस ने इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य फरार अपराधी में हर काम मच गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई अपनाई जाएगी
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    2 hrs ago
  • बरौनी में महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज का 142 वां जयन्ती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सत्संगमन्दिरदीनदयालरोडसे भव्य झांकी भी निकाली गई।
    3
    बरौनी में महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज का 142 वां जयन्ती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सत्संगमन्दिरदीनदयालरोडसे भव्य झांकी भी निकाली गई।
    user_Neilmani pintu
    Neilmani pintu
    Fitness Trainer भगवानपुर, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • कांग्रेसियों ने जलाया पीएम का पुतला लोगों को बरगलाना बंद करे भाजपा, तीन वर्ष पूर्व पास हुए महिला आरक्षण बिल को करे लागू समस्तीपुर तीन वर्ष पूर्व लोकसभा व राज्यसभा में पास हुए महिला आरक्षण बिल को केंद्र सरकार तुरंत लागू करे। सरकार लोगों को बरगलाना बंद करे, आदि नारा लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के अंबेडकर स्मारक स्थल से शहर में जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस शहरी क्षेत्र की जिलाध्यक्ष अनीता राम कर रही थी। इस दौरान लोगों ने कहा कि जब एक बार लोक सभा में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है तो इसे दोबारा पटल पर रखने की क्या जरूरत है। इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। काशीपुर चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रचक्ता व संगठन प्रभारी नदीम अंसारी ने कहा कि लोक सभा में वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक भाजपा की एनडीए सरकार ने पास किया था। राज्य सभा में भी बिल पास हो चुका है। लेकिन इसे अबतक लागू नहीं किया गया है। भाजपा साजिश के तहत परिसिमन को नारी शक्ति वंदन विधेयक के नाम से पास करना चाहता थी। ताकि वह गलत रूप से लंबे समय तक सत्ता में काबिज रह सके। कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता राम ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। जो बिल 2023 में पास हो चुका है। उसे सरकार ने अबतक लागू नहीं किया है। वहीं परिसिमन को नारी शक्ति वंदन संसोधन विधेयक के नाम से लागकर पास कराना चाह रही थी। जिसका विरोध किया गया है। केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देना चाह रही है तो वर्तमान लोक सभा की संख्या में विधेयक को लागू करे। जनता को बरगलाना बंद करे। शहर दो किलोमीटर निकाला पुतला जुलूस पुतला दहन से पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर स्थल से जुलूस निकाला जो शहर के कचहरी, जिलारपरिषद कार्यालय, काशीपुर, होते हुए आरएसबी इंटर कॉलेज के पास पहुंची जहां पर पीएम का पुतला दहन किया गया। मौके पर वरीय कांग्रेस के नेता रामकलेवर प्रसाद सिंह, अख्लाकुर रहमान सिद्दीकी, भूपनेश्वर राम,डोम राय, सनातन कुमार बाला, सोनी पासवान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    कांग्रेसियों ने जलाया पीएम का पुतला
लोगों को बरगलाना बंद करे भाजपा, तीन वर्ष पूर्व पास हुए महिला आरक्षण बिल को करे लागू
समस्तीपुर
तीन वर्ष पूर्व लोकसभा व राज्यसभा में पास हुए महिला आरक्षण बिल को केंद्र सरकार तुरंत लागू करे। सरकार लोगों को बरगलाना बंद करे, आदि नारा लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के अंबेडकर स्मारक स्थल से शहर में जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस शहरी क्षेत्र की जिलाध्यक्ष अनीता राम कर रही थी। इस दौरान लोगों ने कहा कि जब एक बार लोक सभा में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है तो इसे दोबारा पटल पर रखने की क्या जरूरत है। इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए।
काशीपुर चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रचक्ता व संगठन प्रभारी नदीम अंसारी ने कहा कि लोक सभा में वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक भाजपा की एनडीए सरकार ने पास किया था। राज्य सभा में भी बिल पास हो चुका है। लेकिन इसे अबतक लागू नहीं किया गया है। भाजपा साजिश के तहत परिसिमन को नारी शक्ति वंदन विधेयक के नाम से पास करना चाहता थी। ताकि वह गलत रूप से लंबे समय तक सत्ता में काबिज रह सके। 
कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता राम ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। जो बिल 2023 में पास हो चुका है। उसे सरकार ने अबतक लागू नहीं किया है। वहीं परिसिमन को नारी शक्ति वंदन संसोधन विधेयक के नाम से लागकर पास कराना चाह रही थी। जिसका विरोध किया गया है। केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देना चाह रही है तो वर्तमान लोक सभा की संख्या में विधेयक को लागू करे। जनता को बरगलाना बंद करे। 
शहर दो किलोमीटर निकाला पुतला जुलूस
पुतला दहन से पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर स्थल से जुलूस निकाला जो शहर के कचहरी, जिलारपरिषद कार्यालय, काशीपुर, होते हुए आरएसबी इंटर कॉलेज के पास पहुंची जहां पर पीएम का पुतला दहन किया गया। मौके पर वरीय कांग्रेस के नेता रामकलेवर प्रसाद सिंह, अख्लाकुर रहमान सिद्दीकी, भूपनेश्वर राम,डोम राय, सनातन कुमार बाला, सोनी पासवान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.