सहरसा में कुदरत का कहर: भीषण आंधी-तूफान से गिरे विशालकाय पेड़, कई घर हुए क्षतिग्रस्त सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बीती देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। हाटी पंचायत के बराही गांव में प्रकृति का ऐसा तांडव देखने को मिला कि देखते ही देखते कई आशियाने उजड़ गए। विशालकाय पेड़ों के गिरने से स्थानीय ग्रामीणों के घरों को भारी क्षति पहुँची है।मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और डरावनी आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बराही गांव में स्थित कई पुराने और भारी पेड़ जड़ से उखड़ गए।घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और प्रभावित लोग प्रशासन की ओर मदद की आस लगाए बैठे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और अंचल अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने आशियाने को फिर से खड़ा कर सकें।
सहरसा में कुदरत का कहर: भीषण आंधी-तूफान से गिरे विशालकाय पेड़, कई घर हुए क्षतिग्रस्त सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बीती देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। हाटी पंचायत के बराही गांव में प्रकृति का ऐसा तांडव देखने को मिला कि देखते ही देखते कई आशियाने उजड़ गए। विशालकाय पेड़ों के गिरने से स्थानीय ग्रामीणों के घरों को भारी क्षति पहुँची है।मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और डरावनी आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बराही गांव में स्थित कई पुराने और भारी पेड़ जड़ से उखड़ गए।घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और प्रभावित लोग प्रशासन की ओर मदद की आस लगाए बैठे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और अंचल अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने आशियाने को फिर से खड़ा कर सकें।
- कोशी का कटाव और बाढ़ की त्रासदी झेलने वाले नवहट्टा प्रखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत- हाटी के एराजी कठुआर गांव को अब कोशी की लहरों से डरने की जरूरत नहीं है।जिन्हें पूरा इलाका प्यार से "कोशी का कोहिनूर" कहता है, उन माननीय सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव के अथक प्रयासों ने एक बार फिर रंग दिखाया है। जनता की पुकार को सुनते हुए, उन्होंने सरकार और विभाग के साथ निरंतर समन्वय किया, ताकि इस गांव को नक्शे से मिटने से बचाया जा सके।स्थानीय ग्रामीणों में इस कार्य को लेकर भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि सांसद महोदय के इस संवेदनशील निर्णय से न केवल उनके घर बचेंगे, बल्कि उनकी खेती और भविष्य भी सुरक्षित होगा।विकास की इस लहर और सुरक्षा के इस कवच के लिए पूरा हाटी पंचायत सांसद दिनेश चंद्र यादव जी का आभार प्रकट कर रहा है। कोशी के इस क्षेत्र में अब डर नहीं, बल्कि विकास की गूंज सुनाई देगी।1
- “आपकी एक छोटी सी खबर, किसी परिवार की बिखरी दुनिया को फिर से जोड़ सकती है…”95726688051
- कुनौली: भीषण आंधी-तूफान के कारण अस्पताल गेट के पास गिरा पाखेर का पेड़, अरुण लोहार का घर हुआ तबाह। राहत पर केंद्रित ⚡ बड़ा हादसा टला: जान-माल का नुकसान नहीं, घर को पहुँची क्षति।1
- सहरसा जिले के महिषी स्थित ऐतिहासिक मंडन धाम में आज उस समय आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती का भव्य आगमन हुआ। मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल-शहनाई और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरा मंडन धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मंडन धाम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि आठवीं शताब्दी में इसी पावन भूमि पर आदि गुरु शंकराचार्य और महान विद्वान मंडन मिश्र तथा भारती देवी के बीच ऐतिहासिक शास्त्रार्थ हुआ था। इस शास्त्रार्थ में विजय के बाद मंडन मिश्र ने आदि शंकराचार्य का शिष्यत्व स्वीकार कर लिया और उनके साथ कांची चले गए। आज भी कांची मठ में स्थित उनका मंदिर इस ऐतिहासिक प्रसंग की याद दिलाता है। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि महिषी की यह भूमि अत्यंत पूजनीय है। यह केवल शास्त्रार्थ की धरती ही नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र भी है। उन्होंने बिहार के लोगों की आस्था और धार्मिक जागरूकता की सराहना की। शंकराचार्य ने यह भी बताया कि कांची कामकोटि पीठ पिछले पांच दशकों से महिषी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में मंडन धाम को और अधिक विकसित करने की योजना है, ताकि इसकी गौरवशाली परंपरा नई पीढ़ियों तक पहुंच सके।1
- dak ki samasya se pareshan gramin nahin sun rahe hain Adhikari #News #Madhepur #Madhubani #Bihar1
- Post by BABA JI VLOGS1
- एक बहुत ही सनसनी खेज मामला निकलकर सामने आ रही है नगर निगम क्षेत्र बैजनाथपुर से जहां मेहता भारत गैस एजेंसी से गुरुवार के शाम टेम्पो में लदे गैस सिलेंडर चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं की खड़े टेम्पो में लदे गैस सिलेंडर की चोरी अज्ञात चोर द्वारा कितनी सावधानी से की जा रही है मगर उसे पता नहीं है की उनके चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए मेहता भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर चन्द्रकिशोर उर्फ चंदन मेहता ने बताया की अन्य दिनों के तरह गुरुवार को भी वितरक द्वारा उपभोक्ता को गैस सिलेंडर देकर वापस एजेंसी पर आया और पूरे दिन के हिसाब किताब करने के लिए कार्यालय पहुंचा। इधर अज्ञात चोर किसी को नहीं देखकर मौका का फायदा उठाकर एजेंसी के आगे खड़े टेम्पो में से एक गैस सिलेंडर लेकर अपने अन्य बाइक सवार साथी के मदद से लेकर फरार हो गया। जब गैस वितरक द्वारा सिलेंडर की गिनती शुरू की गई तो एक सिलेंडर कम पाया गया। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो सारा माजरा सामने आ गया। फ़िलहाल चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। शुक्रवार को थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही चोर का पता लगाया जाना संभव है।1
- सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बीती देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। हाटी पंचायत के बराही गांव में प्रकृति का ऐसा तांडव देखने को मिला कि देखते ही देखते कई आशियाने उजड़ गए। विशालकाय पेड़ों के गिरने से स्थानीय ग्रामीणों के घरों को भारी क्षति पहुँची है।मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और डरावनी आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बराही गांव में स्थित कई पुराने और भारी पेड़ जड़ से उखड़ गए।घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और प्रभावित लोग प्रशासन की ओर मदद की आस लगाए बैठे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और अंचल अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने आशियाने को फिर से खड़ा कर सकें।1