logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौहट्टा के हाटी पंचायत (एराजी कठुआर) में बाढ़ सुरक्षा कार्य कोशी का कटाव और बाढ़ की त्रासदी झेलने वाले नवहट्टा प्रखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत- हाटी के एराजी कठुआर गांव को अब कोशी की लहरों से डरने की जरूरत नहीं है।जिन्हें पूरा इलाका प्यार से "कोशी का कोहिनूर" कहता है, उन माननीय सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव के अथक प्रयासों ने एक बार फिर रंग दिखाया है। जनता की पुकार को सुनते हुए, उन्होंने सरकार और विभाग के साथ निरंतर समन्वय किया, ताकि इस गांव को नक्शे से मिटने से बचाया जा सके।स्थानीय ग्रामीणों में इस कार्य को लेकर भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि सांसद महोदय के इस संवेदनशील निर्णय से न केवल उनके घर बचेंगे, बल्कि उनकी खेती और भविष्य भी सुरक्षित होगा।विकास की इस लहर और सुरक्षा के इस कवच के लिए पूरा हाटी पंचायत सांसद दिनेश चंद्र यादव जी का आभार प्रकट कर रहा है। कोशी के इस क्षेत्र में अब डर नहीं, बल्कि विकास की गूंज सुनाई देगी।

2 hrs ago
user_पत्रकार सरफराज खान
पत्रकार सरफराज खान
Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
2 hrs ago

नौहट्टा के हाटी पंचायत (एराजी कठुआर) में बाढ़ सुरक्षा कार्य कोशी का कटाव और बाढ़ की त्रासदी झेलने वाले नवहट्टा प्रखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत- हाटी के एराजी कठुआर गांव को अब कोशी की लहरों से डरने की जरूरत नहीं है।जिन्हें पूरा इलाका प्यार से "कोशी का कोहिनूर" कहता है, उन माननीय सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव के अथक प्रयासों ने एक बार फिर रंग दिखाया है। जनता की पुकार को सुनते हुए, उन्होंने सरकार और विभाग के साथ निरंतर समन्वय किया, ताकि इस गांव को नक्शे से मिटने से बचाया जा सके।स्थानीय ग्रामीणों में इस कार्य को लेकर भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि सांसद महोदय के इस संवेदनशील निर्णय से न केवल उनके घर बचेंगे, बल्कि उनकी खेती और भविष्य भी सुरक्षित होगा।विकास की इस लहर और सुरक्षा के इस कवच के लिए पूरा हाटी पंचायत सांसद दिनेश चंद्र यादव जी का आभार प्रकट कर रहा है। कोशी के इस क्षेत्र में अब डर नहीं, बल्कि विकास की गूंज सुनाई देगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • #फारबिसगंज #सफाईकर्मी_हड़ताल #नगर_परिषद #हड़ताल_समाप्त #चार_सूत्री_मांग #वीणा_देवी #सफाईकर्मी_संघ #स्थायीकरण #श्रमिक_आंदोलन
    1
    #फारबिसगंज #सफाईकर्मी_हड़ताल #नगर_परिषद #हड़ताल_समाप्त #चार_सूत्री_मांग #वीणा_देवी #सफाईकर्मी_संघ #स्थायीकरण #श्रमिक_आंदोलन
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Md Mahtab
    1
    Post by Md Mahtab
    user_Md Mahtab
    Md Mahtab
    सलखुआ, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Suraj Kumar
    1
    Post by Suraj Kumar
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ,गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना समारोह के अवसर पर विधायक राजकुमार राय ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। समस्तीपुर( हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी , भगवान गौतम बुद्ध व डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थापना पर आयोजित समारोह का विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में समस्त मानव जीवन का कल्याण संत शिरोमणि रविदास जी एवं भगवान गौतम बुद्ध के द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने से ही होगी। उन्होंने उनके जीवन के आदर्शो व कर भला तो हो भला के सिद्धांत और मन चंगा तो कठौती में गंगा वाले विचार को वर्तमान समय के लिए बहुत प्रासंगिक बताया। साथ ही उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन को समस्त मानव समाज के लिए अनुकरणीय बताया। समारोह के दौरान विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोगों को पाग, गमछा व माला के साथ संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर समारोह केमुख्य अतिथि सह बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम, एससी आयोग बिहार के सदस्य डॉ संजय कुमार राम, इंजीनियर सुखीत नारायण बौद्ध, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बैजनाथ झा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर सह जद यू अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिथान सह जद यू अध्यक्ष कैलाश राय, जद यू के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जद यू नेता , जद यू नेता ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू, विकास यादव, जद यू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार राम, अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता कुमारी,पंचायत समिति सदस्य किशन कुमार यादव , सेवानिवृत शिक्षक महावीर जी, गौरव यादव,शिक्षक बैद्यनाथ रजक, चंदन कुमार सहित संत शिरोमणि रविदास जी मंदिर समिति के गणमान्य सदस्यों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    1
    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ,गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना समारोह के अवसर पर विधायक राजकुमार राय ने उनके जीवनी पर  विस्तार से प्रकाश डाला।
समस्तीपुर( हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी , भगवान गौतम बुद्ध व  डॉ भीम राव अंबेडकर जी  के प्रतिमा स्थापना  पर आयोजित समारोह का विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने  कहा कि वर्तमान समय में समस्त मानव जीवन का कल्याण संत शिरोमणि रविदास जी  एवं भगवान गौतम बुद्ध के द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने से ही होगी। उन्होंने उनके जीवन के आदर्शो व कर भला तो हो भला के सिद्धांत और मन चंगा तो कठौती में गंगा वाले विचार को वर्तमान समय के लिए बहुत प्रासंगिक बताया।  साथ ही उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन को   समस्त मानव समाज  के लिए अनुकरणीय बताया। समारोह के दौरान विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोगों को पाग, गमछा व माला के साथ संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति के सदस्यों  के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर समारोह केमुख्य  अतिथि सह बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद  के सदस्य हिमराज राम, एससी आयोग बिहार के सदस्य डॉ  संजय कुमार राम, इंजीनियर सुखीत नारायण बौद्ध, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बैजनाथ झा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर सह जद यू अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिथान सह जद यू अध्यक्ष कैलाश राय, जद यू के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जद यू नेता , जद यू नेता ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू,  विकास यादव, जद यू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार राम, अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता कुमारी,पंचायत समिति सदस्य किशन कुमार यादव , सेवानिवृत शिक्षक महावीर जी, गौरव यादव,शिक्षक बैद्यनाथ रजक, चंदन कुमार सहित  संत शिरोमणि रविदास जी मंदिर समिति के गणमान्य सदस्यों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • मधेपुरा के DDC और 2021 बैच के IAS अधिकारी अनिल बसाक अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेकिन उनकी शादी सिर्फ भव्यता की वजह से नहीं, बल्कि एक खास पल की वजह से चर्चा में है।जब मंच पर IAS अधिकारी अनिल बसाक अपनी दुल्हन अदिति के स्वागत में घुटनों पर झुक गए। शाही अंदाज, भावुक लम्हे और संघर्ष की कहानी। फूलों से सजा मंच रोशनी से जगमग माहौल आतिशबाजी की चमक और तालियों की गूंज के बीच मधेपुरा के DDC अनिल बसाक ने अपनी दुल्हन अदिति का ऐसा स्वागत किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। स्टेज पर जैसे ही दुल्हन अदिति पहुंचीं।IAS अनिल बसाक घुटनों पर बैठ गए,हाथ बढ़ाया और फिर दोनों ने साथ में शानदार एंट्री की। ये नजारा देखते ही मेहमानों ने तालियों से स्वागत किया। दूल्हे राजा अनिल बसाक सफेद कढ़ाईदार शेरवानी, लाल साफा, दुपट्टा और हाथ में तलवार लिए किसी राजकुमार जैसे दिख रहे थे। वहीं दुल्हन अदिति गुलाबी और हरे रंग के भारी लहंगे, पारंपरिक गहनों और ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। लेकिन अनिल बसाक की पहचान सिर्फ एक IAS अधिकारी की नहीं बल्कि संघर्ष से सफलता तक पहुंचने वाले युवा अफसर की भी है। किशनगंज के साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर UPSC में तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया 45वीं रैंक हासिल की थी। मधेपुरा में अनिल बसाक को एक संवेदनशील और जनता से जुड़े अधिकारी के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। संघर्ष से सफलता और अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत IAS अनिल बसाक की ये शादी सिर्फ शाही नहीं, बल्कि प्रेरणा और प्यार की मिसाल भी बन गई है।
    3
    मधेपुरा के DDC और 2021 बैच के IAS अधिकारी अनिल बसाक अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेकिन उनकी शादी सिर्फ भव्यता की वजह से नहीं, बल्कि एक खास पल की वजह से चर्चा में है।जब मंच पर IAS अधिकारी अनिल बसाक अपनी दुल्हन अदिति के स्वागत में घुटनों पर झुक गए। शाही अंदाज, भावुक लम्हे और संघर्ष की कहानी।
फूलों से सजा मंच रोशनी से जगमग माहौल आतिशबाजी की चमक और तालियों की गूंज के बीच मधेपुरा के DDC अनिल बसाक ने अपनी दुल्हन अदिति का ऐसा स्वागत किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
स्टेज पर जैसे ही दुल्हन अदिति पहुंचीं।IAS अनिल बसाक घुटनों पर बैठ गए,हाथ बढ़ाया और फिर दोनों ने साथ में शानदार एंट्री की। ये नजारा देखते ही मेहमानों ने तालियों से स्वागत किया।
दूल्हे राजा अनिल बसाक सफेद कढ़ाईदार शेरवानी, लाल साफा, दुपट्टा और हाथ में तलवार लिए किसी राजकुमार जैसे दिख रहे थे। वहीं दुल्हन अदिति गुलाबी और हरे रंग के भारी लहंगे, पारंपरिक गहनों और ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
लेकिन अनिल बसाक की पहचान सिर्फ एक IAS अधिकारी की नहीं बल्कि संघर्ष से सफलता तक पहुंचने वाले युवा अफसर की भी है। किशनगंज के साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर UPSC में तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया 45वीं रैंक हासिल की थी।
मधेपुरा में अनिल बसाक को एक संवेदनशील और जनता से जुड़े अधिकारी के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
संघर्ष से सफलता और अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत IAS अनिल बसाक की ये शादी सिर्फ शाही नहीं, बल्कि प्रेरणा और प्यार की मिसाल भी बन गई है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • thanku
    1
    thanku
    user_Sonam kumari
    Sonam kumari
    शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • सहरसा जिले के नोहट्टा पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर एक फरार वारंटी के घर कुर्की जप्ति की कार्रवाई की यह कार्रवाई नोहट्टा थाना क्षेत्र में अभियुक्त दिलीप ठठरी के निवास स्थान पर की गई नोहट्टा थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त के पैतृक आवास पर पहुंची इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करते हुए पहले न्यायालय का आदेश सार्वजनिक रूप से पढ़ फिर घर के भीतर रखे सामानों को जपती शुरू की एस आई संजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्त दिलीप ठठरी पिता हकर ठठरी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उसने आत्म समर्पण नहीं किया इसके बाद माननीय न्यायालय ने कुर्की का वारंट जारी किया था कुर्की के पश्चात जप्त किए गए सामान की सूची बनाकर उसे थाने ले जाया गया और संबंधित मामले की रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी गई है पुलिस ने इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य फरार अपराधी में हर काम मच गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई अपनाई जाएगी
    1
    सहरसा जिले के नोहट्टा पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर एक फरार वारंटी के घर कुर्की जप्ति की कार्रवाई की यह कार्रवाई  नोहट्टा थाना क्षेत्र में अभियुक्त दिलीप ठठरी के निवास स्थान पर की गई  नोहट्टा थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त के पैतृक आवास पर पहुंची इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करते हुए पहले न्यायालय का आदेश सार्वजनिक रूप से पढ़ फिर घर के भीतर रखे सामानों को जपती शुरू की एस आई संजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्त दिलीप ठठरी पिता हकर ठठरी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उसने आत्म समर्पण नहीं किया इसके बाद माननीय न्यायालय ने कुर्की का वारंट जारी किया था कुर्की के पश्चात जप्त किए गए सामान की सूची बनाकर उसे थाने ले जाया गया और संबंधित मामले की रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी गई है पुलिस ने इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य फरार अपराधी में हर काम मच गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई अपनाई जाएगी
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर: मजदूर विरोधी 4 श्रमकोड वापस और मजदूर हितैषी कानून मनरेगा को पुनर्बहाल करे मोदी सरकार! मजदूर आंदोलन की याद में भाकपा माले ने झंडोत्तोलन के पश्चात शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर शहीद मज़दूर को श्रद्धांजलि देने के साथ ही मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को भाकपा माले, खेग्रामस, मनरेगा मजदूर सभा आदि संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में मजदूर ताजपुर स्थित जनता मैदान में इकट्ठा होकर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजकिशोर महतो द्वारा झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों ने शहीद मज़दूरों की याद में शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी रही। मौके पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रमिक अधिकारों की रक्षा और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। संचालनकर्ता प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि मजदूरों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज उन्हें कई अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिन्हें मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने मजदूरों को जीने लायक वेतन देने, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की गारंटी करने, मजदूर विरोधी श्रमकोड कानून, निजीकरण -ठेकेदारीकरण की नीतियों को वापस लेने, महंगाई- बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों ने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की जबकी कार्यक्रम का संचालन खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने की। मौके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो० एजाज, मो० क्यूम, मो० रहमान, शंकर महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    समस्तीपुर: मजदूर विरोधी 4 श्रमकोड वापस और मजदूर हितैषी कानून मनरेगा को पुनर्बहाल करे मोदी सरकार!
मजदूर आंदोलन की याद में भाकपा माले ने झंडोत्तोलन के पश्चात शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर शहीद मज़दूर को श्रद्धांजलि देने के साथ ही मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को भाकपा माले, खेग्रामस, मनरेगा मजदूर सभा आदि संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में मजदूर ताजपुर स्थित जनता मैदान में इकट्ठा होकर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजकिशोर महतो द्वारा झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों ने शहीद मज़दूरों की याद में शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी रही।
मौके पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रमिक अधिकारों की रक्षा और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। संचालनकर्ता प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि मजदूरों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज उन्हें कई अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिन्हें मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।
संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने मजदूरों को जीने लायक वेतन देने, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की गारंटी करने, मजदूर विरोधी श्रमकोड कानून, निजीकरण -ठेकेदारीकरण की नीतियों को वापस लेने, महंगाई- बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग की।
इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों ने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की जबकी कार्यक्रम का संचालन खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने की। मौके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो० एजाज, मो० क्यूम, मो० रहमान, शंकर महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • मधेपुरा के मॉडल सदर अस्पताल में इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सदर प्रखंड के तुनियाही निवासी रौशन कुमार की इलाज के दौरान मौत होते ही अस्पताल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर समय पर सही इलाज नहीं देने का आरोप लगाया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। हालात बिगड़ते देख सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइट - परिजन
    4
    मधेपुरा के मॉडल सदर अस्पताल में इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सदर प्रखंड के तुनियाही निवासी रौशन कुमार की इलाज के दौरान मौत होते ही अस्पताल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर समय पर सही इलाज नहीं देने का आरोप लगाया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
हालात बिगड़ते देख सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बाइट - परिजन
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.