Shuru
Apke Nagar Ki App…
Md Mahtab
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Md Mahtab1
- Post by किरण देव यादव1
- nigryugjskwso sanak ka facial. haha good morning 🌅🌄 hai mereb ksjajsj. kkahsfw ja Raha hoon main lyrics and music video 📸📸📷 bhais ka matalab hai mere bhai1
- खगड़िया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खगड़िया स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यालय में एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू होकर शाम चार बजे तक चला, जिसमें गोगरी प्रखंड की दर्जनों सेविकाओं सहित बड़ी संख्या में मजदूरों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन श्रमिकों के संघर्ष, अधिकार और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में मजदूर वर्ग की भूमिका सबसे अहम है, लेकिन आज भी उन्हें उचित मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर गोगरी प्रखंड से आई सेविकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को खुलकर मंच के सामने रखा। सेविकाओं ने मानदेय में वृद्धि, समय पर भुगतान, कार्य के दबाव में कमी और सामाजिक सुरक्षा की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वे दिन-रात मेहनत करती हैं, लेकिन उन्हें उसके अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिलता, जिससे उनका जीवन यापन काफी कठिन हो गया है। कार्यक्रम में मौजूद माकपा नेताओं और अन्य वक्ताओं ने सेविकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा मजदूरों और कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मजदूर एकता को मजबूत करने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने मजदूर दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए सेविकाओं और श्रमिकों में एक नई जागरूकता और एकजुटता का संदेश दिया।1
- एक बहुत ही सनसनी खेज मामला निकलकर सामने आ रही है नगर निगम क्षेत्र बैजनाथपुर से जहां मेहता भारत गैस एजेंसी से गुरुवार के शाम टेम्पो में लदे गैस सिलेंडर चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं की खड़े टेम्पो में लदे गैस सिलेंडर की चोरी अज्ञात चोर द्वारा कितनी सावधानी से की जा रही है मगर उसे पता नहीं है की उनके चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए मेहता भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर चन्द्रकिशोर उर्फ चंदन मेहता ने बताया की अन्य दिनों के तरह गुरुवार को भी वितरक द्वारा उपभोक्ता को गैस सिलेंडर देकर वापस एजेंसी पर आया और पूरे दिन के हिसाब किताब करने के लिए कार्यालय पहुंचा। इधर अज्ञात चोर किसी को नहीं देखकर मौका का फायदा उठाकर एजेंसी के आगे खड़े टेम्पो में से एक गैस सिलेंडर लेकर अपने अन्य बाइक सवार साथी के मदद से लेकर फरार हो गया। जब गैस वितरक द्वारा सिलेंडर की गिनती शुरू की गई तो एक सिलेंडर कम पाया गया। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो सारा माजरा सामने आ गया। फ़िलहाल चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। शुक्रवार को थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही चोर का पता लगाया जाना संभव है।1
- सहरसा जिले के महिषी स्थित ऐतिहासिक मंडन धाम में आज उस समय आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती का भव्य आगमन हुआ। मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल-शहनाई और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरा मंडन धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मंडन धाम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि आठवीं शताब्दी में इसी पावन भूमि पर आदि गुरु शंकराचार्य और महान विद्वान मंडन मिश्र तथा भारती देवी के बीच ऐतिहासिक शास्त्रार्थ हुआ था। इस शास्त्रार्थ में विजय के बाद मंडन मिश्र ने आदि शंकराचार्य का शिष्यत्व स्वीकार कर लिया और उनके साथ कांची चले गए। आज भी कांची मठ में स्थित उनका मंदिर इस ऐतिहासिक प्रसंग की याद दिलाता है। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि महिषी की यह भूमि अत्यंत पूजनीय है। यह केवल शास्त्रार्थ की धरती ही नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र भी है। उन्होंने बिहार के लोगों की आस्था और धार्मिक जागरूकता की सराहना की। शंकराचार्य ने यह भी बताया कि कांची कामकोटि पीठ पिछले पांच दशकों से महिषी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में मंडन धाम को और अधिक विकसित करने की योजना है, ताकि इसकी गौरवशाली परंपरा नई पीढ़ियों तक पहुंच सके।1
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानी में लग रही है आज इससे आम लोगों को महंगाई की मार झेनी पड़ेगी1
- गोगरी। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी के साथ हुई बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को प्रभावित किया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। खासकर मक्का, आम और लीची की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ने की बात सामने आ रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार, अचानक आई तेज हवाओं के कारण मक्का की फसल कई जगहों पर जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। वहीं आम और लीची के पेड़ों पर लगे बौर और छोटे-छोटे फल तेज हवा के कारण झड़ गए हैं। यह समय इन फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में इस तरह की बारिश किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गोगरी पंचायत एवं बोरना पंचायत के किसान—मोहम्मद शाहबुद्दीन, हाजी मोहम्मद गुफरान, रविंद्र शाह, दीना यादव, मीर अफरोज, मीर लालू सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि इस बेमौसम बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। किसानों ने कहा कि पहले ही खेती में लागत बढ़ गई है और अब इस तरह की प्राकृतिक आपदा से आर्थिक स्थिति और कमजोर हो जाएगी। किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में मौसम फिर से खराब होता है, तो नुकसान और भी बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराया जाए और वास्तविक क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं किसानों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि ऐसे समय में उन्हें आर्थिक सहायता की सख्त जरूरत है, ताकि वे दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें। किसानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो उनकी आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।1