गन्ना लदे ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्री घायल असमोली थाना क्षेत्र के अहरोला माफी के पास हुआ हादसा, किशोरी अस्पताल में भर्ती संभल। असमोली थाना क्षेत्र में सोमवार सड़क हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार असलम पुत्र अफसर अली निवासी सराय खजूर, थाना छछलेट, जनपद मुरादाबाद अपनी 13 वर्षीय बेटी नुजहत के साथ सोमवार को बाइक से ग्राम नहरोली से अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि ग्राम अहरोला माफी स्थित गन्ना केंद्र के पास सामने से आ रहे गन्ना लदे आयशर ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में असलम और उनकी बेटी नुजहत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी करने पर मंसूरपुर माफी चौकी इंचार्ज रोहित मलिक ने बताया अरोला माफी के पास सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची थी वहीं दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए इंकार कर दिया है।

- संभल में सपा के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन यादव लव स्टोरी पर उठे सवाल2
- संभल में शादी की फिजूलखर्ची पर सख्त फैसला, किदवई बिरादरी पंचायत ने लागू किए नए नियम, मोबाइल–डीजे –दहेज प्रदर्शन पर रोक. जनपद संभल की सैफ खां सराय में आयोजित पंचयत में किदवई बिरादरी में शादियों को सादा और खर्च-नियंत्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। किदवई बिरादरी पंचायत ने विवाह से जुड़े कई सख्त नियम लागू कर दिए हैं। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना और आर्थिक बोझ कम करना है। इस विषय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौहम्मद नदीम ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक रिश्ता तय करते समय लड़का पक्ष केवल एक ही बार लड़की के घर जाएगा, बार-बार आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ‘बिया रखने’ की परंपरा को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही रिश्ता तय करते समय मोबाइल देने या मांगने पर सख्त रोक रहेगी। बारात के समय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। बारात को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा। तय समय से देरी होने पर ₹5000 प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। शादी या बारात वाले दिन डीजे बजाने, भांगड़ा या नाच-गाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दहेज की नुमाइश और सजावट पर रोक लगाते हुए पंचायत ने कहा है कि दहेज का सामान सजाकर दिखाना मना होगा। यदि कोई सामान भेजना हो तो शादी से एक-दो दिन पहले सादगी से भेजा जाए। पंचायत ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर सामाजिक दंड दिया जा सकता हैं। पंचायत पदाधिकारियों का कहना है कि ये नियम समाज की भलाई और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं। किदवई बिरादरी पंचायत का यह फैसला शादियों में सादगी, अनुशासन और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।1
- अमरोहा में फारुक एजुकेशनल सोसाइटी ने रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है। बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (19 फरवरी) से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जिले में शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नासिर फारुक, मुराद आरिफ एडवोकेट, गुलरेज कुरैशी एडवोकेट, सैफी सिद्दीकी एडवोकेट, शुजात एडवोकेट, सलमान एडवोकेट, नवाज एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट, कमर एडवोकेट, अरशी एडवोकेट, बुशरा एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा नगर निगम और पुलिस की छवि धूमिल करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में बड़ी कार्रवाई नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू आरोपियों पर नगर निगम और मुरादाबाद पुलिस की छवि जानबूझकर खराब करने का आरोप भड़काऊ कंटेंट और सांप्रदायिक कमेंट्स करने वालों को 'X' (पूर्व में ट्विटर) से भी लपेटे में लिया गया आरोप है कि मामूली विवाद को गलत रूप देकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद बनाने और दुष्प्रचार करने की कोशिश की गई1
- मुरादाबाद में लगे विवादित पोस्टर .... जिसमें लिखा था काटोगे तो बाटोगे.... एक रहोगे तो सेफ रहोगे... बाबरी कभी नहीं बनने देंगे... हिंदू संगठन की प्रदेश मंत्री रीता पाल के द्वारा लगाए गए मुरादाबाद के बुध बाजार में पोस्टर... खुद को लिखा भाजपा की संभावित नगर मुरादाबाद विधानसभा से प्रत्याशी1
- *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल* *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बयान देते हुए कहा कि यूपी का कर्फ्यू स्थिति से बाहर है.... मुख्यमंत्री ने यूपी को जीरो टॉलरेंस नीति का दावा किया है .... 2017 के बाद उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। एफएम न्यूज के संवाददाता सलमान यूसुफ से जनता की खास बातचीत1