Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहर के निकटवर्ती ग्राम पटोरा कला का रोड पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने इन गड्ढों की वजह से वाहन लगातार हिचकोले खा रहे हैं।
Manoj Kumar vaidya
शहर के निकटवर्ती ग्राम पटोरा कला का रोड पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने इन गड्ढों की वजह से वाहन लगातार हिचकोले खा रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ललितपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी गेट के ठीक सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नीम के पेड़ से धुआं उठता दिखाई दिया। पेड़ से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। गल्ला मंडी के दुकानदारों ने तुरंत मामले की सूचना फायर सर्विस विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी डालकर समय रहते आग पर काबू पाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।2
- ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के विरारी गाँव में फसल बोने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में द्वितीय पक्ष के व्यक्ति देवेन्द्र कुशवाहा द्वारा लगाए गए फायरिंग के आरोप पूरी तरह असत्य, निराधार और मनगढ़ंत पाए गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद स्थित कम्पनी बाग में छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने पर बल दिया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह तथा छात्र हितैषी बनाया जाए ताकि युवाओं की आवाज की अनदेखी न हो। प्रदर्शन के मद्देनजर कम्पनी बाग और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मौके पर सीओ सदर और शहर कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिनकी मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- ललितपुर में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत जगह-जगह सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। हालांकि, इनमें से डीएम कार्यालय के पास निर्मित शौचालय ही तालाबंदी का शिकार बना हुआ है और खुल नहीं पा रहा है। इस सार्वजनिक शौचालय के बंद रहने के कारण प्रसाधन की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- दतिया उपचुनाव के माहौल के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है।1
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पेपर लीक प्रकरण को लेकर छात्रों और विभिन्न संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के प्रकरणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होती है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।1