Shuru
Apke Nagar Ki App…
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के विरारी गाँव में फसल बोने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में द्वितीय पक्ष के व्यक्ति देवेन्द्र कुशवाहा द्वारा लगाए गए फायरिंग के आरोप पूरी तरह असत्य, निराधार और मनगढ़ंत पाए गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
S.K.Tripathi
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के विरारी गाँव में फसल बोने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में द्वितीय पक्ष के व्यक्ति देवेन्द्र कुशवाहा द्वारा लगाए गए फायरिंग के आरोप पूरी तरह असत्य, निराधार और मनगढ़ंत पाए गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शहर के निकटवर्ती ग्राम पटोरा कला का रोड पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने इन गड्ढों की वजह से वाहन लगातार हिचकोले खा रहे हैं।2
- अशोकनगर के नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (AIDSO) की कॉलेज इकाई द्वारा महान क्रांतिकारी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के कमांडर-इन-चीफ शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज इकाई की उपाध्यक्ष आरती केवट ने चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन संघर्ष को याद करते हुए बताया कि वे बचपन से ही स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े थे। असहयोग आंदोलन के दौरान विदेशी वस्त्रों की होली जलाने और ब्रिटिश शासन का विरोध करने पर जब अंग्रेज़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, तो पूछताछ में उन्होंने अपना नाम 'आज़ाद', पिता का नाम 'स्वाधीनता' और निवास 'जेलखाना' बताया था। इस निडर जवाब पर अंग्रेज़ी शासन ने उन्हें 15 बेंतों की सज़ा दी, जहाँ प्रत्येक प्रहार पर वे 'भारत माता की जय' का उद्घोष करते रहे और 'वीर बालक आज़ाद' के नाम से प्रसिद्ध हुए। आरती केवट ने कहा कि आज इतिहास और पाठ्यक्रमों में क्रांतिकारियों के योगदान को कमज़ोर किया जा रहा है तथा आम जनता और छात्रों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। परिचर्चा के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा छात्रों के आंदोलनों का दमन करने के रवैये की कड़ी निंदा की गई। संगठन ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से अपनी जायज माँगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-नौजवानों पर बर्बरतापूर्वक आँसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जा रहा है। AIDSO ने इस दमनकारी और तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई का विरोध करते हुए NTA को भंग करने, सरकार द्वारा छात्रों से सीधी बातचीत करने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग उठाई। कार्यक्रम में विकास ने भी विचार व्यक्त किए और संचालन पवन द्वारा किया गया।1
- ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खेत जोतने गए पीड़ित पर प्रधान प्रतिनिधि ने दबंगों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हिंसा हुई। इस खूनी वारदात में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 'नशामुक्ति की सामूहिक शपथ' दिलाई। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर नशामुक्त रहने का यह सामूहिक संकल्प लिया।1
- चादर बिछाकर आराम कर रहे एक थके हुए किसान की शर्ट के अंदर अचानक एक ज़हरीला कोबरा घुस गया। ऐसी विकट स्थिति में जहाँ अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं, उस व्यक्ति ने घबराने के बजाय बेहद धैर्य और साहस का परिचय दिया। मुसीबत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, कई बार घबराहट के बजाय इंसान का संयम ही सबसे बड़ा हथियार बनता है। विपरीत परिस्थिति में दिखाए गए इस अद्भुत धैर्य और हिम्मत को हर कोई सलाम कर रहा है।1
- झांसी के स्टेशन रोड स्थित खिलौना सिनेमा के पास 'मेड किचिन' रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ खाना खा रहे 33 वर्षीय LLB छात्र संजय सिंह उर्फ संजू की एक अज्ञात युवक ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। संजय अपने पांच दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में डिनर कर रहा था, तभी हमलावर चुपचाप अंदर दाखिल हुआ और तमंचे से सीधे उसके सिर पर फायर कर दिया। गोली लगने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सार्वजनिक होटल के अंदर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक संजय सिंह मूल रूप से गरौठा थाना क्षेत्र के हैवतपुरा का निवासी था और उसकी मां रामदेवी गांव की प्रधान हैं। वह पिछले लगभग 6 साल से झांसी के नंदनपुरा में रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था और कचहरी में एडवोकेट दशरथ सिंह के पास मुंशी का काम भी संभालता था। घटना की सूचना मिलते ही झांसी एसएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी हमलावर की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।1