Shuru
Apke Nagar Ki App…
जैसलमेर में आज राजनीतिक उत्साह देखने को मिला। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। हनुमान सर्किल पर पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाइयां दी गईं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दलपत सिंह हिंगड़ा और प्रभारी श्रवण सिंह राव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक छोटूसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Dharmendra kumar
जैसलमेर में आज राजनीतिक उत्साह देखने को मिला। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। हनुमान सर्किल पर पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाइयां दी गईं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दलपत सिंह हिंगड़ा और प्रभारी श्रवण सिंह राव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक छोटूसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हनुमान सर्किल पर पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाइयां दी गईं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दलपत सिंह हिंगड़ा और प्रभारी श्रवण सिंह राव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक छोटूसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पोकरण में तीन राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे पोकरण तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को लेकर पोकरण में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जय नारायण व्यास सर्किल और गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर शीर्ष नेताओं के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह “बुराई पर अच्छाई की जीत” है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह कर दिखाया, जिसका सपना हर भाजपा कार्यकर्ता देख रहा था। गांधी चौक में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूर्व विधायक शैतान सिंह, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, गुलाब सिंह गड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पूर्व जिला अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, पूर्व पार्षद दिनेश व्यास, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश व्यास, संतोष पालीवाल, श्रवण पूनिया, शहर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र माली सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- जैसलमेर जिले में किसानों के हक से जुड़े प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के क्लेम को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आ रही जानकारी के अनुसार, बीमा क्लेम प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी होने के आरोप लगे हैं, जिससे असली किसानों को नुकसान और कुछ लोगों को अवैध फायदा मिलने की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, ग्राम सेवा सहकारी समितियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। आरोप है कि कुछ समितियों ने नियमों को ताक पर रखकर फर्जी बंटाईदार (किरायेदार किसान) तैयार किए और उनके नाम पर बीमा क्लेम उठाया गया। इस कथित खेल में लाखों रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है।1
- पश्चिम बंगाल1
- Post by Bankaram hudda1
- बेरडो की ढाणी में बिजली का पोल गिरा, बड़ा हादसा टला बायतु उपखण्ड क्षेत्र के भोपजी ग्राम पंचायत स्थित बेरडो की ढाणी में बिजली का पोल अचानक गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार पोल गिरने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और ग्रामीणों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द पोल बदलकर बिजली व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।1
- बालोतराः पचपदरा रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत, कई घायल * पचपदरा रोड पर एक साथ तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- बाड़मेर1