logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्पाद पुलिस ने कार से 154 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार जमुई. चकाई-सोनो मुख्य मार्ग स्थित चीरन पुल के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो कथित शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. बरामद शराब की खेप में 185 बोतल विदेशी शराब के साथ 29 बोतल बीयर भी शामिल है. उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 154 लीटर है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मिसिर बिगहा गांव निवासी जय प्रकाश यादव के पुत्र अजीत कुमार उर्फ रंजीत कुमार तथा लखीसराय जिले के फतेहपुर गांव निवासी भिखारी पासवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. विकास कुमार वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के हरनाहा मोहल्ले में रहता है. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही है. सूचना के बाद उत्पाद पुलिस ने जिले में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया. इसी क्रम में टीम ने चीरन पुल के समीप एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार से 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर बरामद हुई. इसके बाद उत्पाद पुलिस ने शराब और कार को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उत्पाद थाना ले आई. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और खेप के गंतव्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

49 min ago
user_Arjun Arnav
Arjun Arnav
जमुई, जमुई, बिहार•
49 min ago
b773fd24-02bc-4a1c-b08a-6a2dbc4a6c84

उत्पाद पुलिस ने कार से 154 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार जमुई. चकाई-सोनो मुख्य मार्ग स्थित चीरन पुल के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो कथित शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. बरामद शराब की खेप में 185 बोतल विदेशी शराब के साथ 29 बोतल बीयर भी शामिल है. उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 154 लीटर है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मिसिर बिगहा गांव निवासी जय प्रकाश यादव के पुत्र अजीत कुमार उर्फ रंजीत कुमार तथा लखीसराय जिले के फतेहपुर गांव निवासी भिखारी पासवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. विकास कुमार वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के हरनाहा मोहल्ले में रहता है. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही है. सूचना के बाद उत्पाद पुलिस ने जिले में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया. इसी क्रम में टीम ने चीरन पुल के समीप एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार से 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर बरामद हुई. इसके बाद उत्पाद पुलिस ने शराब और कार को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उत्पाद थाना ले आई. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और खेप के गंतव्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

More news from बिहार and nearby areas
  • बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल रेफर रास्ते में मौत बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल रेफर रास्ते में मौत अलीगंज,अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। मृतका की पहचान कैथा गांव निवासी 45 वर्षीय किरण देवी, पति सुरेंद्र मांझी के रूप में बताई गई है। परिजनों के अनुसार, गांव की आशा कार्यकर्ता महिला को सरकारी योजना के तहत राशि मिलने की बात कहकर बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए अलीगंज पीएचसी लेकर गई थी। बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे महिला का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के बाद काफी देर तक उसे होश नहीं आया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के साथ उसकी गोतनी भी अस्पताल गई थी। परिजनों को फोन के माध्यम से महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। जब परिजन अलीगंज पीएचसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मरीज को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में जमुई सदर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला की मौत हो चुकी थी। पीएचसी प्रभारी ने कहा- सांस लेने में हो रही थी परेशानी इस संबंध में अलीगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. साजिद हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें है। महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन एक एनजीओ के माध्यम से कराया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर संबंधित एनजीओ की जांच कराने की मांग की है। साथ ही मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले में एनजीओ की भूमिका और ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने के कारणों की जांच की मांग उठ रही है।
    1
    बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल रेफर रास्ते में मौत
बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल रेफर रास्ते में मौत
अलीगंज,अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। मृतका की पहचान कैथा गांव निवासी 45 वर्षीय किरण देवी, पति सुरेंद्र मांझी के रूप में बताई गई है। परिजनों के अनुसार, गांव की आशा कार्यकर्ता महिला को सरकारी योजना के तहत राशि मिलने की बात कहकर बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए अलीगंज पीएचसी लेकर गई थी। बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे महिला का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के बाद काफी देर तक उसे होश नहीं आया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के साथ उसकी गोतनी भी अस्पताल गई थी। परिजनों को फोन के माध्यम से महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। जब परिजन अलीगंज पीएचसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मरीज को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में जमुई सदर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला की मौत हो चुकी थी।
पीएचसी प्रभारी ने कहा- सांस लेने में हो रही थी परेशानी
इस संबंध में अलीगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. साजिद हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें है। महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन एक एनजीओ के माध्यम से कराया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पीएचसी प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर संबंधित एनजीओ की जांच कराने की मांग की है। साथ ही मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले में एनजीओ की भूमिका और ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने के कारणों की जांच की मांग उठ रही है।
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    21 hrs ago
  • क्या होगा मानव अधिकार कैसे मिटेगा पुलिस अत्याचार..पुलिस अत्याचार की तीन कहानी बिहार से..भरत तिवारी हत्याकांड में पुलिस एनकाउंटर से उठे सवालों के बीच मानव अधिकारों की रक्षा मानव अधिकार केकर्तव्य और दोषी को सजा दिलाने तथा मानव अधिकारों की रक्षा के लिए भरत तिवारी हत्याकांड की चर्चा के बीच जमुई के मुन्ना सिंह कस्टोडियल डेथ और गया के बाराचट्टी में फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए लोगों की घटना के संदर्भ में जाने की आखिर हुआ क्या था और यह मामला कहां तक पहुंचा
    1
    क्या होगा मानव अधिकार कैसे मिटेगा पुलिस अत्याचार..पुलिस अत्याचार की तीन कहानी बिहार से..भरत तिवारी हत्याकांड में पुलिस एनकाउंटर से उठे सवालों के बीच मानव अधिकारों की रक्षा मानव अधिकार केकर्तव्य और दोषी को सजा दिलाने तथा मानव अधिकारों की रक्षा के लिए भरत तिवारी हत्याकांड की चर्चा के बीच जमुई के मुन्ना सिंह कस्टोडियल डेथ और गया के बाराचट्टी में फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए लोगों की घटना के संदर्भ में जाने की आखिर हुआ क्या था और यह मामला कहां तक पहुंचा
    user_Rupesh kumar singh
    Rupesh kumar singh
    Lawyer जमुई, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
  • 🌱 इस खेत में क्यारियां बनाकर सिंचाई की जा रही है। सिंचाई के बाद इसमें देसी बैंगन की रोपाई की जाएगी। 🌿🍆 🌱 इस खेत में क्यारियां बनाकर सिंचाई की जा रही है। सिंचाई के बाद इसमें देसी बैंगन की रोपाई की जाएगी। 🌿🍆
    1
    🌱 इस खेत में क्यारियां बनाकर सिंचाई की जा रही है। सिंचाई के बाद इसमें देसी बैंगन की रोपाई की जाएगी। 🌿🍆
🌱 इस खेत में क्यारियां बनाकर सिंचाई की जा रही है। सिंचाई के बाद इसमें देसी बैंगन की रोपाई की जाएगी। 🌿🍆
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
  • लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण। लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं। टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    1
    लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण
मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण।
लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं।
टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    23 min ago
  • घरों में छापेमारी, 13 लीटर चुलाई शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने घरों से कुल 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्व. प्रेमन यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के घर से 3.5 लीटर चुलाई शराब मिली। दूसरी कार्रवाई शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में की गई, जहां स्व. भुनेश्वर मांझी के घर से 9.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि दोनों कार्रवाई एएसआई डिम्पी कुमारी, शंभूनाथ पांडेय और सशस्त्र बलों की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
    1
    घरों में छापेमारी, 13 लीटर चुलाई शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार
शेखपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने घरों से कुल 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद विभाग के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्व. प्रेमन यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के घर से 3.5 लीटर चुलाई शराब मिली। दूसरी कार्रवाई शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में की गई, जहां स्व. भुनेश्वर मांझी के घर से 9.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई।
उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि दोनों कार्रवाई एएसआई डिम्पी कुमारी, शंभूनाथ पांडेय और सशस्त्र बलों की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    56 min ago
  • भारत में आरक्षण (Reservation) की वजह से देश के हालात @sauravjbt
    1
    भारत में आरक्षण (Reservation) की वजह से देश के हालात
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • BPSC AE रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- "इंजीनियर जैसी महत्वपूर्ण भर्ती से खिलवाड़ बंद करो" जल्द जारी हो सहायक अभियंता भर्ती का परिणाम BPSC AE रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- "इंजीनियर जैसी महत्वपूर्ण भर्ती से खिलवाड़ बंद करो" जल्द जारी हो सहायक अभियंता भर्ती का परिणाम
    1
    BPSC AE रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- "इंजीनियर जैसी महत्वपूर्ण भर्ती से खिलवाड़ बंद करो"
जल्द जारी हो सहायक अभियंता भर्ती का परिणाम
BPSC AE रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- "इंजीनियर जैसी महत्वपूर्ण भर्ती से खिलवाड़ बंद करो"
जल्द जारी हो सहायक अभियंता भर्ती का परिणाम
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    21 hrs ago
  • प्रखंड भर मे पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया, निकाले गए जुलूस- ए- मोहम्मदी प्रखंड भर मे पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया, निकाले गए जुलूस- ए- मोहम्मदी, अलीगंज,प्रखंड में बुधवार को हजरत पैगम्बर साहब का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखंड के कई गाँव अलीगंज, दरखा,दिननगर, मिर्जागंज, पलसाखुर्द, आढा, बेला, मिर्जागंज,चंद्रदीप सहित कई मुस्लिम गावं मे बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शांति जुलूस निकाला गया। जुलुस के दौरान छोटे छोटे बच्चे हाथ में हरा झंडा, माथे पर पट्‌टी बांधे और बैनर लिए लोगों ने शांति जुलूस को गाँव के विभिन्न मार्गों में निकाला गया तथा पैगंबर हजरत साहब को याद करते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया, वहीं अलीगंज मे बड़े धूम धाम से जुलूस का आयोजन अलीगंज मकतब से जुलुस निकाला गया। जहां बूढ़े, बच्चे, जवान, महिला-पुरुष सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलुस मकतब से निकल कर अंदर बाजार होते हुए मैन रोड अलीगंज स्टेट बैंक से वापस होते बीआरसी से वापस होते पुनः मकतब के पास जाकर सम्पति हुई,पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर जुलूस ए मोहम्मदी में मुस्लिम भायों ने पूरा बाजार मे टॉफी बांटते दिखे,वहीं इस जुलुस मे दरखा,अलीगंज एवं मेन रोड अलीगंज के जुलुस सैकड़ो बच्चे, बुजुर्ग एवं युवक शामिल थे,हाफ़िज़ रेहान, मो0 शहीद ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों, गैर बराबरी और नफरत से इंसानी समाज को छुटकारा दिलाने का हजरत मोहम्मद साहब का पैगाम सत्य के रास्ते पर हमेसा चलने एवं किसी को तकलीफ नहीं देने की प्रेरणा देते थे, इस्लाम कहता है कि इंसान अल्लाह की सबसे बेहतरीन मखलूक है। मतलब इंसान सर्वोपरि प्राणी है, इसलिए सभी का सम्मान करना हमारा धर्म है। सही रास्ते पर चलना और दुसरो को मदद करना ही इंसान का परम करत्वय है जो हमारे पैग़म्बर हमेसा सभी को प्रेरित करते रहे,पैगंबर साहब ने जो संदेश दिए हैं, अगर उस पर अमल किया जाए तो सामाजिक बुरायों को दूर किया जा सकता है। वहीं हाफ़िज़ ऐनुल अंसारी ने इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ईद-मिलाद-उन-नबी एक प्रमुख त्योहार है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को पैगम्बर मुहम्मद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने यानी रबी-अल-अव्वल के12वें दिन मनाया जाता है। यह दिन पैगम्बर मुहम्मद के द्वारा दी शिक्षाओं को याद दिलाता है। हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद देते हैं। और हुजूर की जीवन जीने एवं समाज मे इंसान बनकर दूसरे को बिना तकलीफ देकर जीवन व्यतीत करने का संदेश देते थे, वहीं हाफ़िज़ इरफ़ान ने कहा की आज हम सबो के लिए बहुत ही खास दिन है हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर माने जाते हैं। उन्होंने लोगों को एक ईश्वर (अल्लाह) की इबादत करने, इंसानियत, शांति, समानता, और सहिष्णुता की शिक्षा दी। उनका संदेश समाज के सभी वर्गों के लिए था, जिसमें न्याय, करुणा, और नैतिकता पर जोर दिया गया। हजरत मोहम्मद साहब ने यह भी सिखाया कि सभी इंसान बराबर हैं और लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए। इसलिए पुरे विश्व मे इनका पैदाइश की जश्न धूमधाम से मनाया जाता है, जुलुश के दौरान चंद्रदीप थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, संजय सिंह, सहित लछुआड़ पुलिस तैनात थे
    4
    प्रखंड भर मे पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया,
 निकाले गए जुलूस- ए- मोहम्मदी
प्रखंड भर मे पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया,
निकाले गए जुलूस- ए- मोहम्मदी,
अलीगंज,प्रखंड में बुधवार को हजरत पैगम्बर साहब का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखंड के कई गाँव अलीगंज, दरखा,दिननगर, मिर्जागंज, पलसाखुर्द, आढा, बेला, मिर्जागंज,चंद्रदीप  सहित कई मुस्लिम गावं मे बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शांति जुलूस निकाला गया। जुलुस के दौरान छोटे छोटे बच्चे हाथ में हरा झंडा, माथे पर पट्‌टी बांधे और बैनर लिए लोगों ने शांति जुलूस को गाँव के विभिन्न मार्गों में निकाला गया तथा पैगंबर हजरत साहब को याद करते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया, वहीं अलीगंज मे बड़े धूम धाम से जुलूस का आयोजन अलीगंज मकतब से जुलुस निकाला गया। जहां बूढ़े, बच्चे, जवान, महिला-पुरुष सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलुस मकतब से निकल कर अंदर बाजार होते हुए मैन रोड अलीगंज स्टेट बैंक से वापस होते बीआरसी से वापस होते पुनः मकतब के पास जाकर सम्पति हुई,पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर जुलूस ए मोहम्मदी में मुस्लिम भायों ने पूरा बाजार मे टॉफी बांटते दिखे,वहीं इस जुलुस मे दरखा,अलीगंज एवं मेन रोड अलीगंज के जुलुस सैकड़ो बच्चे, बुजुर्ग एवं युवक शामिल थे,हाफ़िज़ रेहान, 
मो0 शहीद ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों, गैर बराबरी और नफरत से इंसानी समाज को छुटकारा दिलाने का हजरत मोहम्मद साहब का पैगाम सत्य के रास्ते पर हमेसा चलने एवं किसी को तकलीफ नहीं देने की प्रेरणा देते थे,
इस्लाम कहता है कि इंसान अल्लाह की सबसे बेहतरीन मखलूक है। मतलब इंसान सर्वोपरि प्राणी है, इसलिए सभी का सम्मान करना हमारा धर्म है। सही रास्ते पर चलना और दुसरो को मदद करना ही इंसान का परम करत्वय है जो हमारे पैग़म्बर हमेसा सभी को प्रेरित करते रहे,पैगंबर साहब ने जो संदेश दिए हैं, अगर उस पर अमल किया जाए तो सामाजिक बुरायों को दूर किया जा सकता है।
वहीं हाफ़िज़ ऐनुल अंसारी ने 
इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ईद-मिलाद-उन-नबी एक प्रमुख त्योहार है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को पैगम्बर मुहम्मद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने यानी रबी-अल-अव्वल के12वें दिन मनाया जाता है। यह दिन पैगम्बर मुहम्मद के द्वारा दी शिक्षाओं को याद दिलाता है। हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद देते हैं। और हुजूर की जीवन जीने एवं समाज मे इंसान बनकर दूसरे को बिना तकलीफ देकर जीवन व्यतीत करने का संदेश देते थे, वहीं हाफ़िज़ इरफ़ान ने कहा की आज हम सबो के लिए बहुत ही खास दिन है हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर माने जाते हैं। उन्होंने लोगों को एक ईश्वर (अल्लाह) की इबादत करने, इंसानियत, शांति, समानता, और सहिष्णुता की शिक्षा दी। उनका संदेश समाज के सभी वर्गों के लिए था, जिसमें न्याय, करुणा, और नैतिकता पर जोर दिया गया। हजरत मोहम्मद साहब ने यह भी सिखाया कि सभी इंसान बराबर हैं और लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
इसलिए पुरे विश्व मे इनका पैदाइश की जश्न धूमधाम से मनाया जाता है, जुलुश के दौरान चंद्रदीप थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, संजय सिंह, सहित  लछुआड़ पुलिस तैनात थे
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
  • मोरिंगा का पेड़ है। इसमें देखिए कितने सुंदर फूल आए हुए हैं, अब जल्द ही इसमें फल भी आने वाले हैं। 🌿🌼 मोरिंगा का पेड़ है। इसमें देखिए कितने सुंदर फूल आए हुए हैं, अब जल्द ही इसमें फल भी आने वाले हैं। 🌿🌼
    1
    मोरिंगा का पेड़ है। इसमें देखिए कितने सुंदर फूल आए हुए हैं, अब जल्द ही इसमें फल भी आने वाले हैं। 🌿🌼
मोरिंगा का पेड़ है। इसमें देखिए कितने सुंदर फूल आए हुए हैं, अब जल्द ही इसमें फल भी आने वाले हैं। 🌿🌼
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.