Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क हादसे में तीन युवक घायल। मितौली (लखीमपुर-खीरी): लखीमपुर से वापस अपने गांव जलालपुर जा रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर मैगलगंज रोड पर छोटी पुलिया के पास रानीबेहड़ मोड़ पर हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से रमाकांत, गौरव और मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
Kayyoom idrishi

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जो कहावत है कि, कुत्तों को घी हजम नहीं होता। शायद ये खाना घी में बना हो🤣🤣1
- मितौली (लखीमपुर-खीरी): लखीमपुर से वापस अपने गांव जलालपुर जा रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर मैगलगंज रोड पर छोटी पुलिया के पास रानीबेहड़ मोड़ पर हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से रमाकांत, गौरव और मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।3
- Post by बहुजन इण्डिया 24 न्यूज1
- सीतापुर/महोली, 25 फरवरी 2026। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) (टिकैत) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में महोली तहसील में पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी से देशभर में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से इस समझौते को रद्द करने की मांग की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता किसान विरोधी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस समझौते से पहले किसानों की सहमति ली गई और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उनका कहना था कि अमेरिका की खेती भारी सब्सिडी, उन्नत मशीनीकरण और बड़े कॉरपोरेट फार्म मॉडल पर आधारित है। यदि भारत सोयाबीन, मक्का, गेहूं, डेयरी उत्पाद और दालों पर आयात शुल्क घटाता है, तो सस्ती अमेरिकी उपज भारतीय बाजार में आने से स्थानीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान पहले से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है, ऐसे में यह समझौता उनकी समस्याओं को और बढ़ा सकता है। संगठन ने केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मंडल प्रवक्ता हरिहर मास्टर, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबा, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष नफीस खान, अमर सिंह, आलोक सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।1
- भारत के इन किसानों ने ऐसे बदली अपनी किस्मत [Struggling farmers find hope in India co-operative] महाराष्ट्र के नाशिक जिले में किसानों की एक सहकारी पहल ने उनके माल को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचा दिया है. किसानों की आत्महत्या की वजह से सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र में इन किसानों की कामयाबी प्रभावित करने वाली है.1
- लखीमपुर — शहर की संकटादेवी मार्केट में फैले बेतरतीब अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका का हंटर चला, संकटा देवी मोहल्ले की संकरी गलियों और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे तख्त आदि रखकर किए गए कब्जे से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी, लंबे समय से क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति बिगड़ी हुई थी प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई1

- लखीमपुर-खीरी रोड पर भी शिक्षक भवन के सामने "वैभव मेडिकल स्टोर" में भी चोरी का प्रयास लेकिन बाहर सीसीटीवी लगा देखकर चोर दुकान की रेकी कर हुए फरार1