Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस स्टैंड महुआडार में रावण का दहन पदाधिकारीयो एवं पूजा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से मंगलवार की देर रात 8:00 बजे किया। जिस दौरान बस स्टैंड महुआडार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रावण दहन को देखने के लिए। जहां रावण को जलते ही बम पटाखे फूटने लगे ।इस मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना प्रभारी एवं आयोजन कर्ता ने संयुक्त रूप से रावण को आग देकर दहन किया।
Manoj dutt dev
बस स्टैंड महुआडार में रावण का दहन पदाधिकारीयो एवं पूजा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से मंगलवार की देर रात 8:00 बजे किया। जिस दौरान बस स्टैंड महुआडार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रावण दहन को देखने के लिए। जहां रावण को जलते ही बम पटाखे फूटने लगे ।इस मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना प्रभारी एवं आयोजन कर्ता ने संयुक्त रूप से रावण को आग देकर दहन किया।
More news from झारखंड and nearby areas
- गारू थाना क्षेत्र में अवस्थित दुर्गा पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार की देर रात 10:00 बजे के करीब किया गया। जिस दौरान गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू कबड़ी रूद्ध गारु बाजार बारेसार बाजार एवं बारेसार बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते गाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा को अपने-अपने क्षेत्र में अवस्थित तालाबों में पूजा अर्चना के उपरांत विधि विधान के साथ विसर्जन किया ।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मूर्ति विसर्जन में उमड़ी थी। वही विसर्जन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए लातेहार प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती रखी गई थी।1
- वन-सह-प्रखंड परिसर चंदनडीह में नवपत्रिका सह कलश विसर्जन संपन्न लातेहार। जिला मुख्यालय के वन-सह-प्रखंड परिसर, चंदनडीह स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के अवसर पर नवपत्रिका सह कलश विसर्जन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक माहौल में संपन्न अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद विसर्जन संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग किया।1
- वन सह प्रखंड प्रांगण चंदनडीह में विजयादशमी पर नवपत्रिका सह कलश विसर्जन हुआ संपन्न लातेहार जिला मुख्यालय के वन सह प्रखंड प्रांगण चंदनडीह स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के अवसर पर नवपत्रिका सह कलश विसर्जन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना के बाद विजयादशमी पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा का महत्वपूर्ण चरण संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दिया। मौके पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।1
- खड़ी हाईवा में घुसी बाइक हेलमेट के बावजूद सिर पर चोट, गार्ड की हालत नाजुक, रिम्स रेफर खड़ी हाईवा में घुसी बाइक हेलमेट के बावजूद सिर पर चोट, गार्ड की हालत नाजुक, रिम्स रेफर मो० मुमताज चंदवा (लातेहार) - रांची-चतरा राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूसाड़ नाला के पास ट्रैफिक जाम के कारण सड़क किनारे खड़ी हाईवा में पीछे से आ रही बाइक टक्कर मारते हुए घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जमशेद डैम टोली चंदवा निवासी मो० जमशेद के रूप में हुई है, जो चकला स्थित रश्मि मैटेलिक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। बताया जाता है कि वह ड्यूटी खत्म कर चंदवा लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हेलमेट पहने होने के बावजूद जमशेद के सिर में चोट आई और वह सड़क पर खून से लथपथ गिर पड़ा। राहगीरों ने घटना की सूचना चंदवा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उस वक्त एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने मानवता दिखाते हुए घायल को यात्री टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया है। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- मनिका में दुर्गा पूजा की धूम, शिंजो शिव मंदिर में डांडिया, तो बाजार टांड़ में 9 दिनों तक गूंजी श्री राम कथा शिंजो में डांडिया नृत्य और बाजारट्रैंड में श्री राम कथा के भक्ति में डूबे श्रद्धालु, डीएसपी श्री वीरेंद्र राम पहुंचे मनिका, मनिका थाना प्रभारी श्री विक्रांत कुमार उपाध्याय ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान मनीका ,लातेहार :-मनिका प्रखंड में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा का पर्व पूरे श्रद्धा उत्साह और भक्ति में माहौल में मनाया गया|इस अवसर में प्रखंड बाजार टांड़ स्थित पूजा पंडाल में विशेष धार्मिक श्री राम कथा का आयोजन नव युवक संघ के बाजार टांड़ के तत्वाधान में कराया गया|जबकि शिंजो शिव मंदिर में डांडिया नृत्य के रूप में संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन अमर पूजा समिति के देखरेख में शांतिपूर्वक कराया गया|मनिका प्रखंड के दोनों स्थानों पर विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पहुंचे|संजू शिव मंदिर परिसर में अमर पूजा समिति की ओर से शानदार डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें बच्चियों ने एक दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाकर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया|रंग-बिरंगे परिधानों में सजी बच्चियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया|डांडिया की धुन और भक्ति में वातावरण से पूरा शिव मंदिर परिसर गुण उठा वही मणिका के बाजारट्रैंड में जो युवक संघ के द्वारा वृंदावन से कथा वाचक व्यास को आमंत्रित किया गया था यहां शारदीय नवरात्र के अवसर पर लगातार 9 दिनों तक श्री राम कथा का आयोजन किया गया|नवमी की रात 12:00 से पूर्व तक श्रद्धालुओं ने श्री राम कथा का श्रवण किया|कथावाचक ने भगवान श्री राम के आदर्श, मर्यादा सत्य,त्याग और कर्तव्य के संदेशों के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी| श्री राम कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में शराब और होकर झूमते गाते नजर आए|प्रखंड के विभिन्न गांव से प्रतिदिन श्रद्धालु कथा सुनने और मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे|दोनों पूजा स्थलों पर धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला|दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनिका प्रशासन सतर्क रहा|नवमी के रात्रि को डीएसपी बीरेंद्र राम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मनिका पहुंचे|उन्होंने थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय के साथ शिंजो शिव मंदिर और बाजार टांड़ स्थित पूजा स्थलों का निरीक्षण किया|इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मां दुर्गा के दर्शन भी किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया|इस अवसर पर मणिका के विभिन्न पूजा समिति की ओर से डीएसपी वीरेंद्र राम और थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय को भगवा पत्ता पहनकर सम्मानित किया गया|प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने पर विशेष ध्यान दिया गया|मनिका प्रखंड के कई गांव से लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन करने एवं श्री राम कथा सुनने 9 दिनों तक आती रहे|मनिका में दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक आस्था संस्कृति परंपरा और सामाजिक एकजुट की झलक देखने को मिली|डांडिया नृत्य और श्री राम कथा ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का माहौल बनाया और पूरे क्षेत्र को उत्सव में कर दिया1
- लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के गांव में रोड बनते ही फट गया1
- 🚨 मिट्टी में डालकर बनाई जा रही सड़क! #road #shorts #shortvideo #youtubeshorts #thekedar #news1
- बस स्टैंड महुआडार में रावण का दहन पदाधिकारीयो एवं पूजा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से मंगलवार की देर रात 8:00 बजे किया। जिस दौरान बस स्टैंड महुआडार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रावण दहन को देखने के लिए। जहां रावण को जलते ही बम पटाखे फूटने लगे ।इस मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना प्रभारी एवं आयोजन कर्ता ने संयुक्त रूप से रावण को आग देकर दहन किया।1