नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में निम्बाहेड़ा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में निम्बाहेड़ा की रज़ा एजुकेशन सोसायटी के पदाधिकारी आमिर अनवर एवं जकी कुरैशी के साथ अंजुमन सदर शोएब लाल ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों की मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। रज़ा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख ने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा, छात्र हित और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सदैव सक्रिय रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होना प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और इसी उद्देश्य से सोसायटी के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे। वहीं, अंजुमन सदर शोएब लाल ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर समाज के प्रत्येक वर्ग को संवेदनशील रहना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में निम्बाहेड़ा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में निम्बाहेड़ा की रज़ा एजुकेशन सोसायटी के पदाधिकारी आमिर अनवर एवं जकी कुरैशी के साथ अंजुमन सदर शोएब लाल ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों की मांगों के
प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। रज़ा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख ने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा, छात्र हित और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सदैव सक्रिय रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होना प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और इसी उद्देश्य
से सोसायटी के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे। वहीं, अंजुमन सदर शोएब लाल ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर समाज के प्रत्येक वर्ग को संवेदनशील रहना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।
- नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में निम्बाहेड़ा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में निम्बाहेड़ा की रज़ा एजुकेशन सोसायटी के पदाधिकारी आमिर अनवर एवं जकी कुरैशी के साथ अंजुमन सदर शोएब लाल ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों की मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। रज़ा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख ने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा, छात्र हित और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सदैव सक्रिय रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होना प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और इसी उद्देश्य से सोसायटी के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे। वहीं, अंजुमन सदर शोएब लाल ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर समाज के प्रत्येक वर्ग को संवेदनशील रहना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।3
- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित चंदवासा से पत्रकार रामप्रसाद धनगर गुर्जर की खास खबर।1
- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा सहायक अभियंता कार्यालय के अधीनस्थ भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र में 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को अतिआवश्यक लाइन रखरखाव और तकनीकी कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता देवेंद्र नागर ने बताया कि 33 kV बोराव और 33 kV लोठियाना फीडर पर आवश्यक लाइन मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कुल 5 घंटे शटडाउन लिया गया है। इस कटौती के दौरान भैंसरोड़गढ़, मंडेसरा, लोठियाना, बोराव एवं केसरपुरा जीएसएस (GSS) से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभागीय कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।1
- रामपुरा शासकीय चिकित्सालय के लिए 100 बिस्तरीय आधुनिक अस्पताल भवन की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का विधायक कार्यालय पहुंचकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रामपुरा से विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का साफा पहनाकर, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की स्वीकृति को विधायक के सतत प्रयासों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने कहा कि 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल बनने से रामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया तथा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश जैन, अजय विश्वास जोशी, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया, कैलाश बैरागी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, किशोर धनगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- नीमच जिले के रामपुरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'लोकतंत्र बचाओ' महाप्रदर्शन का आयोजन किया गया। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के दमनात्मक रवैये के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों पर FIR वापस लो" और "परीक्षा घोटाले पर संसद में चर्चा करो" के नारे लगाए। ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उनकी आवाज दबाई जा रही है, जो लोकतंत्र की हत्या है। रैली के अंत में राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, परीक्षा संबंधी विफलताओं पर संसद में चर्चा कराने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR व प्रकरण तुरंत वापस लेने की मांग रखी गई। इस महाप्रदर्शन में युवा, छात्र, किसान, महिलाएं और वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी नेताओं ने साफ कहा कि आज रामपुरा से उठी यह आवाज दिल्ली तक गूंजेगी और जब तक केंद्र सरकार उनकी तीनों प्रमुख मांगें नहीं मान लेती, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।1
- जीरन तहसील क्षेत्र के ग्राम पिराना में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते खेत में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भगत राम (पिता बापू लाल गुर्जर) के रूप में हुई है। वह अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी खेत के ऊपर से गुजर रहे झूलते विद्युत तारों की चपेट में आ गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से झूलते बिजली के तारों की शिकायत संबंधित विभाग को की जा रही थी, लेकिन समय रहते कोई सुधार नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि विभाग ने समय पर कार्रवाई की होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1