*थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* कुशीनगर-**थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिंनाक 14.09.2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 264/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 264/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर। *गिरफ्तार अभियुक्त-* कुन्दन निषाद पुत्र विद्या निषाद सा0- गौरी जगदीश बिन टोली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर। *गिरफ्तार करने वाले टीम-* 1. थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 अजीत कुमार थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 3. का0 बृजेश गुप्ता थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
*थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* कुशीनगर-**थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिंनाक 14.09.2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 264/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 264/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर। *गिरफ्तार अभियुक्त-* कुन्दन निषाद पुत्र विद्या निषाद सा0- गौरी जगदीश बिन टोली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर। *गिरफ्तार करने वाले टीम-* 1. थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 अजीत कुमार थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 3. का0 बृजेश गुप्ता थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
- कुशीनगर के बिजली व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा,8 साल से नगरीय इलाकों में हो रही ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति कुशीनगर के बिजली व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा 8 साल से नगरीय इलाकों में हो रही ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति - ग्रामीण फीडर पड़री से लगातार बिजली कटौती से नाराज थे लोग - सैकड़ों लोगों ने हाटा 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पहुंच किया हंगामा - विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर जताई नाराजगी - प्रदर्शनकारियों ने जबरन सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति की बंद - सूचना पर एसडीओ बलदेव सिंह और जेई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे - जबरन फिडर में घुसकर की बिजली आपूर्ति बंद - हाटा नगर के मुख्य विद्युत सब स्टेशन का मामला।1
- पडरौना में डोल मेला के दिन अखाड़े की कुछ झलकियां व दृश्य नगर पडरौना में बीते दिन डोल मेला का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न अखाड़ों ने अपना प्रदर्शन किया।1
- सब स्टेशन पर ताला लगाने पहुंचे ग्रामीण, मौके पर ही मान ली गई बिजली की मांग1
- सचिवालय के सामने पांच साल से गंदे पानी का बहाव, ग्रामीण परेशान: सुकरौली विकास खंड के मठसूरजगिर गांव में ग्राम सचिवालय के सामने सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के मठसूरजगिर गांव में ग्राम सचिवालय के सामने सड़क पर पिछले करीब पांच वर्षों से गंदा पानी बह रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही बहता है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों के अलावा बुजुर्ग, महिलाएं और बाइक सवार भी आते-जाते हैं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन होने से लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी अंगद चौहान, जितेंद्र चौहान और कमलेश चौहान ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या करीब पांच साल से बनी हुई है। कई बार ब्लॉक कर्मचारियों और संबंधित जिम्मेदारों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय के सामने ही जलभराव की स्थिति बनी रहने से लोगों को वहां पहुंचने में भी परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। स्थल निरीक्षण के बाद होगी कार्रवाई एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा ने बताया कि मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद स्थिति के अनुसार समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।1
- सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।1
- देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम देवरिया में दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिव्यांशु यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।1
- पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- पानी के छींटे पड़ने के विवाद में युवक को चाकू मारा, दो आरोपी हिरासत में देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पानी के छींटे पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को देवताहा निवासी विशाल यादव का चिरलोना निवासी अभिषेक गौड़ और करमहा निवासी विकास के साथ पानी के छींटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में अगले दिन दोनों युवकों ने विशाल यादव पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरीबाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1