पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- भारत की बेटियों का जलवा, एशिया कप पर जमाया कब्जा, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 🏆1
- बाल गृह में बच्चों के खान-पान और सुरक्षा पर डीएम की नजर रसोई, भोजन कक्ष और बच्चों के रहने के स्थानों का लिया जायजा, न्यायालय परिसर में जनसुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को जनपद स्थित बाल गृह और जिलाधिकारी न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर, रसोईघर, भोजन कक्ष और बच्चों के रहने के स्थानों की स्थिति देखी। रसोईघर में भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों को पौष्टिक और निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाए। परिसर में नियमित साफ-सफाई के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए। उनके खान-पान, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और दैनिक आवश्यकताओं की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी स्तर पर कमी मिलने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्था और जनसुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने न्यायालय परिसर में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी और उन्हें बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण छात्रावास सितंबर और एकेडमी ब्लॉक अक्टूबर तक हर हाल में हैंडओवर करने के निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गौरीबाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन एकेडमी ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। परियोजना का कार्य प्रारंभ होने की तिथि फरवरी 2024 तथा पूर्ण होने की निर्धारित तिथि अगस्त 2025 थी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बालिका छात्रावास का निर्माण सितंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। वहीं, एकेडमी ब्लॉक को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की बाउंड्रीवॉल के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि परियोजना में बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रावधान नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय की भूमि को वायर, पिलर आदि लगाकर सुरक्षित किया जाए, ताकि परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।2
- डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विवादित रास्ते का कराया समाधान सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी पर जोर, सीसी सड़क बनने से लोगों को मिली राहत देवरिया, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर छह में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में विवादित रास्ते के निस्तारण के बाद कराई गई सीसी सड़क का भी स्थलीय सत्यापन किया। वार्ड नंबर छह में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण को लेकर सुनैना सिंह आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एवं अवर अभियंता डूडा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और इसे समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने नाली का लेवल सही रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने बरियारपुर पहुंचकर विवादित रास्ते का निरीक्षण किया। प्रकरण सामने आने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम ने रास्ते का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया और जनसुविधा के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में सड़क का निर्माण पूर्ण मिला। सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- सचिवालय के सामने पांच साल से गंदे पानी का बहाव, ग्रामीण परेशान: सुकरौली विकास खंड के मठसूरजगिर गांव में ग्राम सचिवालय के सामने सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के मठसूरजगिर गांव में ग्राम सचिवालय के सामने सड़क पर पिछले करीब पांच वर्षों से गंदा पानी बह रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही बहता है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों के अलावा बुजुर्ग, महिलाएं और बाइक सवार भी आते-जाते हैं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन होने से लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी अंगद चौहान, जितेंद्र चौहान और कमलेश चौहान ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या करीब पांच साल से बनी हुई है। कई बार ब्लॉक कर्मचारियों और संबंधित जिम्मेदारों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय के सामने ही जलभराव की स्थिति बनी रहने से लोगों को वहां पहुंचने में भी परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। स्थल निरीक्षण के बाद होगी कार्रवाई एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा ने बताया कि मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद स्थिति के अनुसार समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।1
- विनोद साहनी हत्याकांड पर VIP का प्रदर्शन, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग1
- 19 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच, तीन में मिला कम हीमोग्लोबिन आयरन सुक्रोज के लिए तीन महिलाओं को पीएचसी बुलाया, गर्भावस्था में खान-पान व नियमित जांच की दी सलाह देवरिया। पथरदेवा ब्लॉक के रामपुर महुआबारी गांव में रविवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात रंजन की मौजूदगी में आयोजित शिविर में गांव की 19 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और वजन समेत अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान तीन महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर नौ ग्राम से कम पाया गया। उन्हें आयरन सुक्रोज की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया। जांच के बाद महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्हें आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और विटामिन की दवाएं भी दी गईं। सभी महिलाओं के एमसीपी कार्ड पर आवश्यक सूचनाएं दर्ज की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने की जानकारी दी। साथ ही किसी तरह की परेशानी या असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करने की सलाह दी गई। शिविर में बीपीएम नागेंद्र मल्ल, बीसीपीएम आशुतोष त्रिपाठी, आरबीएसके चिकित्सक, एचएस, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1