डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विवादित रास्ते का कराया समाधान सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी पर जोर, सीसी सड़क बनने से लोगों को मिली राहत देवरिया, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर छह में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में विवादित रास्ते के निस्तारण के बाद कराई गई सीसी सड़क का भी स्थलीय सत्यापन किया। वार्ड नंबर छह में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण को लेकर सुनैना सिंह आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एवं अवर अभियंता डूडा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और इसे समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने नाली का लेवल सही रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने बरियारपुर पहुंचकर विवादित रास्ते का निरीक्षण किया। प्रकरण सामने आने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम ने रास्ते का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया और जनसुविधा के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में सड़क का निर्माण पूर्ण मिला। सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण छात्रावास सितंबर और एकेडमी ब्लॉक अक्टूबर तक हर हाल में हैंडओवर करने के निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गौरीबाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन एकेडमी ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। परियोजना का कार्य प्रारंभ होने की तिथि फरवरी 2024 तथा पूर्ण होने की निर्धारित तिथि अगस्त 2025 थी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बालिका छात्रावास का निर्माण सितंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। वहीं, एकेडमी ब्लॉक को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की बाउंड्रीवॉल के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि परियोजना में बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रावधान नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय की भूमि को वायर, पिलर आदि लगाकर सुरक्षित किया जाए, ताकि परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।2
- देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर टाटा मोटर्स में सर्विस को लेकर विवाद, कस्टमर और स्टाफ आमने-सामने ! देवरिया-गोरखपुर मार्ग स्थित आरकेएल टाटा मोटर्स में वाहन की सर्विस को लेकर कस्टमर और स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सर्विस को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में सर्विस से जुड़ी शिकायतों को लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। ग्राहकों का आरोप है कि वाहन की सर्विस के दौरान उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाता, जिससे नाराजगी बढ़ती है। फिलहाल विवाद के कारणों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष जानना भी आवश्यक है। ग्राहकों का कहना है कि सर्विस सेंटर प्रबंधन को शिकायतों का समय से समाधान कर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।1
- डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विवादित रास्ते का कराया समाधान सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी पर जोर, सीसी सड़क बनने से लोगों को मिली राहत देवरिया, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर छह में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में विवादित रास्ते के निस्तारण के बाद कराई गई सीसी सड़क का भी स्थलीय सत्यापन किया। वार्ड नंबर छह में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण को लेकर सुनैना सिंह आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एवं अवर अभियंता डूडा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और इसे समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने नाली का लेवल सही रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने बरियारपुर पहुंचकर विवादित रास्ते का निरीक्षण किया। प्रकरण सामने आने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम ने रास्ते का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया और जनसुविधा के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में सड़क का निर्माण पूर्ण मिला। सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- मनीष सिंह के हत्यारों से पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तार देवरिया जिले के थाना भलुअनी नगर क्षेत्र के निवासी मनीष सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।1
- देवरिया ब्रेकिंग- स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास मिला एक व्यक्ति की लाश, मौके पर पुलिस मौजूद जांच में जुटी स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास मिला एक व्यक्ति की लाश, मौके पर पुलिस मौजूद जांच में जुटी1
- *रास्ता-नाली नहीं तो वोट नहीं ढोकावशी में 40-50 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान* *दलित बस्ती के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार; आईजीआरएस समेत कई स्तरों पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप* सलेमपुर, देवरिया। देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा ढोकावशी में दलित बस्ती के करीब 40-50 परिवारों ने रास्ता और नाली की समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैनर लगाकर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। विरोध के दौरान महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद रही। ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जिम्मेदारों से तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती बसने के बाद से आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका है। लोग आज भी पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 1995 में प्रधान द्वारा मिट्टीकरण कराया गया था, लेकिन उसके बाद रास्ते का पक्का निर्माण नहीं कराया गया। नाली नहीं होने से जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी देवरिया और पुलिस अधीक्षक देवरिया तक शिकायत पहुंचाई है। इसके अलावा पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, वर्तमान जिलाधिकारी, बीडीओ तथा जनता दरबार में भी आवेदन देने और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजने की बात ग्रामीणों ने कही। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अन्य मोहल्लों में सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन उनकी बस्ती की उपेक्षा की गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि रास्ता दो नाली दो नहीं तो वोट नहीं। उनका कहना है कि विकास कार्य नहीं हुआ तो चुनाव के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रचारक को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। *रास्ता-नाली नहीं तो वोट नहीं ढोकावशी में 40-50 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान* *दलित बस्ती के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार; आईजीआरएस समेत कई स्तरों पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप* सलेमपुर, देवरिया। देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा ढोकावशी में दलित बस्ती के करीब 40-50 परिवारों ने रास्ता और नाली की समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैनर लगाकर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। विरोध के दौरान महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद रही। ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जिम्मेदारों से तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती बसने के बाद से आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका है। लोग आज भी पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 1995 में प्रधान द्वारा मिट्टीकरण कराया गया था, लेकिन उसके बाद रास्ते का पक्का निर्माण नहीं कराया गया। नाली नहीं होने से जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी देवरिया और पुलिस अधीक्षक देवरिया तक शिकायत पहुंचाई है। इसके अलावा पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, वर्तमान जिलाधिकारी, बीडीओ तथा जनता दरबार में भी आवेदन देने और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजने की बात ग्रामीणों ने कही। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अन्य मोहल्लों में सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन उनकी बस्ती की उपेक्षा की गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि रास्ता दो नाली दो नहीं तो वोट नहीं। उनका कहना है कि विकास कार्य नहीं हुआ तो चुनाव के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रचारक को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।1
- विनोद साहनी हत्याकांड पर VIP का प्रदर्शन, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग1
- हाटा में ढोल मेला के दौरान DJ कंपटीशन में लगभग 12 लोगो के ऊपर फिर हुआ है.. हाटा में ढोल मेला के दौरान DJ कंपटीशन में लगभग 12 लोगो के ऊपर फिर हुआ है..1