Shuru
Apke Nagar Ki App…
फ्लाईओवर पर दौड़ती गाड़ी बनी आग का गोला, मचा हड़कंप,,, पिलखुवा। हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले हाईवे पर चंडी मंदिर के निकट फ्लाईओवर पर एक चलती गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग लगने के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।
समाचार थर्टी लाईव
फ्लाईओवर पर दौड़ती गाड़ी बनी आग का गोला, मचा हड़कंप,,, पिलखुवा। हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले हाईवे पर चंडी मंदिर के निकट फ्लाईओवर पर एक चलती गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग लगने के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, शादी की तैयारी के बीच टूटा परिवार ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे ने शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया। जानकारी के अनुसार, खदरी निवासी मुन्ना निषाद अपने बेटे की 5 मई को प्रस्तावित शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। उनके साथ उनके रिश्तेदार बालकरन भी बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि शंकरपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, कुछ ही दिनों बाद घर में शादी का आयोजन होना था। हादसे के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। ज्योति गुप्ता क्राइम रिपोर्टर समाचार 30 लाइव फतेहपुर1
- बुलंदशहर ककोड़ पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़। धनौरा के पास रजवाहे किनारे आमने-सामने दोनों ओर से 4 राउंड फायरिंग। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर दीपक उर्फ संजय को लगी गोली, मौके से गिरफ्तार। दीपक उर्फ संजय पर 44 संगीन मुकदमे, पुलिस के लिए बना हुआ था बड़ा सिरदर्द। कांबिंग के दौरान दूसरा आरोपी अजय चौधरी भी दबोचा गया, उस पर 9 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से कार, तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता।1
- राघव चड्डा ने थाम लिया है बीजेपी पार्टी का दामन कभी तो ये बीजेपी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताते हैं और कभी ये खुद भी शामिल हो जाते हैं #बीजेपीसरकार #दिल्लीन्यूज #news #barahbastitv #वायरल #GroupMembers #राघव1
- राजधानी दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल के एक बड़े हिस्से में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। स्थिति तनावपूर्ण, राहत कार्य जारी आग से हुए नुकसान का आकलन अभी बाकी है, लेकिन प्राथमिकता आग को फैलने से रोकना है। अपडेट के लिए जुड़े रहें… #BreakingNews #DelhiFire #MajlisPark #FireAlert #DelhiNews #Emergency #FireBrigade #Alert #ViralNews1
- *ब्रेकिंग:-हापुड़* *सौतेला भाई ने सौतेली नाबालिक बहन के साथ किया रेप पीड़िता का आरोप* जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र गांव दत्तत्याना का बताया जा रहा है मामला। नाबालिक लड़की के साथ रेप, भाई ने ही बनाया बहन को हवस का शिकार। दो वर्षो से जबरन घर में अकेली रहने पर करता था जबरन रेप। पीड़िता ने अपनी मौसी से बताई अपनी आप बीती शिकायत करने पर महिला मंजू लता पत्नी राहुल शर्मा ने महिला के साथ कि मारपीट,महिला के सर में आई गंभीर चोट महिला गंभीर रूप से जख्मी। पीड़िता का आरोप घटना का विरोध करने पर घर में बंधक बनाकर परिवार के लोगो ने किया धारदार हथियार से जान लेवा हमाला। पीड़िता ने शिकायत कर प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। पीड़िता का कहना सुबह से काट रही है थाने चौकी के चक्कर, पीड़िता को नहीं मिल पा रहा है न्याय सुबह से थाने में बैठी महिला। योगी राज में भी काम में इतनी देरी, रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़2
- गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा है। 24 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय सासी और बॉबी के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सस्ती शराब खरीदकर आसपास के इलाकों में बेचते थे और उससे मुनाफा कमाते थे। इस मामले में लोनी बॉर्डर थाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- लेकिन अबकी बार मण्डी सचिव ने एक अजब-गजब कारनामा कर दिया जिससे अनाज मण्डी में मौजूद सभी आढतियों का सब्र जबाब दे गया और सब्र जबाब देता भी क्यूं नहीं ऐसी चिलचिलाती भीषण गर्मी में सभी दुकानों की विजली सप्लाई तीन महीनों से काट रखी है जबकि मजे की बात है विजली का बिल तीन महीनों तक का जमा है लेकिन मण्डी सचिव खुद और उनके कर्मचारी अपने ऑफिस में कूलर पंखे का आनन्द लेते हैं अनाज मण्डी प्रधान रमेश चन्द्र का कहना है कि मण्डी सचिव अनिल चौधरी एक भृष्ट अधिकारी जो डिबाई अनाज मण्डी में केवल दो दिन ही आते हैं और उस दौरान अपने कर्मचारियों से अबैध उगाई कराकर अपनी जेब भरकर चले जाते हैं आढतियों का आरोप है कि मण्डी परिसर में न तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था है और न ही किसानों को बैठने की व्यवस्था मण्डी में चारों ओर फैली गन्दगी भी मण्डी सचिव की ही देन है जब घटना की जानकारी डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी को हुई तो तुरंत अनाज मण्डी पहुंचे और आढतियों से वार्ता कर मण्डी सचिव को खरी-खरी सुनाई और कहा कि तुम जैसे अधिकारियों की बजह से ही हमारी सरकार बदनाम होती है विधायक ने मण्डी सचिव को 24 घण्टे का समय दिया है सभी समस्याओं को निपटाने का4
- बुलंदशहर नगर पुलिस की चेकिंग में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार। पुलिस का दावा: करीब 40 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था आरोपी। आरोपी वासिद पर फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का आरोप। आरोपी पहले गुलावठी में रहा, अब बीसा कॉलोनी में बना रखा था ठिकाना। नगर पुलिस हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी,मामले में अन्य कड़ियों की जांच तेज।1
- बुलंदशहर में अवैध रूप से रह रहा था वासिद इरशाद पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में #बुलंदशहर #पाकिस्तानी #news #barahbastitv #trending1