Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर ककोड़ पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़। बुलंदशहर ककोड़ पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़। धनौरा के पास रजवाहे किनारे आमने-सामने दोनों ओर से 4 राउंड फायरिंग। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर दीपक उर्फ संजय को लगी गोली, मौके से गिरफ्तार। दीपक उर्फ संजय पर 44 संगीन मुकदमे, पुलिस के लिए बना हुआ था बड़ा सिरदर्द। कांबिंग के दौरान दूसरा आरोपी अजय चौधरी भी दबोचा गया, उस पर 9 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से कार, तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता।
Upkar chauhan Reporter
बुलंदशहर ककोड़ पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़। बुलंदशहर ककोड़ पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़। धनौरा के पास रजवाहे किनारे आमने-सामने दोनों ओर से 4 राउंड फायरिंग। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर दीपक उर्फ संजय को लगी गोली, मौके से गिरफ्तार। दीपक उर्फ संजय पर 44 संगीन मुकदमे, पुलिस के लिए बना हुआ था बड़ा सिरदर्द। कांबिंग के दौरान दूसरा आरोपी अजय चौधरी भी दबोचा गया, उस पर 9 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से कार, तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Upkar chauhan Reporter1
- शिकारपुर : अहमदगढ पर एक युवती के झुलस जाने की सूचना प्राप्त हुई इस सूचना पर तत्काल थाना अहमदगढ व डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुची प्रथम दृष्टया इस प्रकरण में यह तथ्य संज्ञान में आये हैं कि युवती का एक युवक के साथ काफी लम्बें समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था युवती को जब यह बात पता चली कि युवक की शादी कही ओर तय की जा रही है तो युवती युवक के घर पर पहुंची जहां पर युवक एवं उसके भाई द्वारा युवती से कहासुनी की गयी तथा युवती के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया इस सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा घटना के सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है ।1
- देहात के गांव इस्लामाबाद निवासी शाहिद और नगर के शेखसाहिबान निवासी तस्दीक हैं आरोपी। आर्थिक लाभ के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक बेचते थे शातिर। खुर्जा नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पॉटरी सेंटर एरिया से किए गिरफ्तार।2
- अलीगढ़ः पाइपलाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसी, 14 फीट गहरे गड्ढे में दबा मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नगर निगम की बड़ी लापरवाही के कारण एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड पर पाइपलाइन मरम्मत के दौरान 14 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें मिट्टी धंसने से 32 वर्षीय महेंद्र मलबे में दब गया। मृतक के भाई ने जेई नरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि मिट्टी दरकने की चेतावनी देने के बावजूद जेई ने महेंद्र को लात मारकर जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद नगर आयुक्त ने ₹5 लाख की आर्थिक मदद और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का एलान किया है।1
- अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के नीवरी मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर की छत पर गीले कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थी, तभी वह ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतका और उसका पति एक मीट फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, जिससे परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाई टेंशन लाइन से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से लाइन को हटाने या सुरक्षित करने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- अतरौली: अलीगढ़ मेडिकल कालेज में डाक्टरों की हड़ताल,नाला खुदाई में एक मजदूर की मौत अतरौली: अलीगढ़ मेडिकल कालेज में डाक्टरों की हड़ताल,नाला खुदाई में एक मजदूर की मौत1
- आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने सैकड़ो किसानों सहित स्याना स्थित अनाज मंडी का निरीक्षण किया जिसमें समस्याओं का अंबार लग गया। समस्याएं जैसे मंडी के अंदर किसानों के लिए बैंक का ना होना, किसान भवन का ना होना, किसानों और पशुओं के लिए पीने का स्वच्छ पानी ना होना, पिछले काफी वर्षों से पानी की टंकियां का खराब होना व पशुओं को पानी पीने के लिए कुंडियों में गंदगी जमा होना, गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता होना, किसानों के चबूतरो को व्यापारियों द्वारा कब्जा लेना आदि कई दर्जन से ज्यादा समस्याओं को लेकर किसानों ने आक्रोश व्याप्त किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने उपजिलाअधिकारी लालजी विश्वकर्मा स्याना, इंस्पेक्टर स्याना, मंडी समिति के दो इंस्पेक्टरो को बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया और सामूहिक रूप से पूरी मंडी में निरीक्षण कराया , निरीक्षण के दौरान मंडी में अफरातफरी का माहौल बना रहा। श्री त्यागी जी न समस्याओं को जल्द निपटारा कराने को कहा। युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहां की अगर समस्याओं का जल्द निपटारा नहीं होता है तो एक मई को भाकियू अराजनैतिक स्याना तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी उप जिलाधिकारी स्याना सहित सभी अधिकारियों ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसान :--जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, अंकुर त्यागी, यशपाल चौधरी, अरविंद शर्मा, मुदस्सिर खान, रोहतास शर्मा, रविंद्र राघव, लियाकत अली, प्रदीप गौड़, शिवम चौहान, सावेज खान, बिंदु जाटव, शहनवाज खान, अराफात चौधरी, केपी सिंह, नदीम खान, अरमान ख़ान, आदी किसान शामिल रहे2
- बुलंदशहर ककोड़ पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़। धनौरा के पास रजवाहे किनारे आमने-सामने दोनों ओर से 4 राउंड फायरिंग। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर दीपक उर्फ संजय को लगी गोली, मौके से गिरफ्तार। दीपक उर्फ संजय पर 44 संगीन मुकदमे, पुलिस के लिए बना हुआ था बड़ा सिरदर्द। कांबिंग के दौरान दूसरा आरोपी अजय चौधरी भी दबोचा गया, उस पर 9 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से कार, तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता।1