Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर: बाइक सवार दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चार अन्य मोटरसाइकिल बरामद। देहात के गांव इस्लामाबाद निवासी शाहिद और नगर के शेखसाहिबान निवासी तस्दीक हैं आरोपी। आर्थिक लाभ के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक बेचते थे शातिर। खुर्जा नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पॉटरी सेंटर एरिया से किए गिरफ्तार।
Qtv.Uttarpradesh news channel
बुलंदशहर: बाइक सवार दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चार अन्य मोटरसाइकिल बरामद। देहात के गांव इस्लामाबाद निवासी शाहिद और नगर के शेखसाहिबान निवासी तस्दीक हैं आरोपी। आर्थिक लाभ के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक बेचते थे शातिर। खुर्जा नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पॉटरी सेंटर एरिया से किए गिरफ्तार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देहात के गांव इस्लामाबाद निवासी शाहिद और नगर के शेखसाहिबान निवासी तस्दीक हैं आरोपी। आर्थिक लाभ के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक बेचते थे शातिर। खुर्जा नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पॉटरी सेंटर एरिया से किए गिरफ्तार।2
- पिलखुवा। हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले हाईवे पर चंडी मंदिर के निकट फ्लाईओवर पर एक चलती गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग लगने के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।2
- Post by Upkar chauhan Reporter1
- शिकारपुर : थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम सालवानपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है शादी से मुकरने और दूसरी जगह सगाई करने से क्षुब्ध हो कर अपने प्रेमी से मिलने पहुँची एक युवती पर पेट्रोल डाल कर उसे जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया गम्भीर हालत में युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है शिकारपुर के मूर्ति विहार की रहने वाली कशिश मीणा बीस वर्ष, पुत्री दीपक मीणा का पिछले तीन वर्षों से सालवानपुर निवासी आशिष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन इस रिश्ते से वाकिफ थे और शादी के लिए राजी भी थे शनिवार को आशीष ने कशिश को फोन कर बताया कि वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा है और शनिवार को उसकी सगाई हो रही है यह सुनकर कशिश बदहवास हालत में उससे मिलने उसके गाँव सालवानपुर पहुँच गई कहासुनी के बाद वारदात प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव पहुँचने पर कशिश और आशीष के बीच तीखी बहस हुई आरोप है कि इसी दौरान आशीष के भाई विवेक पुत्र रेबल ने कशिश पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद पीड़िता ने खुद फोन कर अपनी माँ को मौके पर बुलाया पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई सूचना मिलते ही डायल 112 और अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची झुलसी हुई युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिकारपुर ले जाया गया जहाँ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नायब तहसीलदार विपिन वर्मा, अस्पताल पहुँचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए प्राथमिक उपचार के बाद युवती की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बुलन्दशहर व दिल्ली और मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है जानकारी के अनुसार इस प्रेम प्रसंग को लेकर 25 नवंबर 2025 को थाना अहमदगढ़ में मुकदमा भी दर्ज हुआ था हालांकि उस समय दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति और शादी की रजामंदी के बाद मामला शान्त हो गया था लेकिन पिछले कुछ समय से लड़का शादी के वादे से मुकरने लगा था पीड़िता कशिश मीणा पूर्व में सरस्वती शिशु मन्दिर में अध्यापिका रह चुकी है और वर्तमान में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य कर रही है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी तनाव और रोष व्याप्त है जब इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी करनी चाही तो सम्बन्धित अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है खबर लिखे जाने तक हालात नाजुक बनी हुई है ।1
- आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने सैकड़ो किसानों सहित स्याना स्थित अनाज मंडी का निरीक्षण किया जिसमें समस्याओं का अंबार लग गया। समस्याएं जैसे मंडी के अंदर किसानों के लिए बैंक का ना होना, किसान भवन का ना होना, किसानों और पशुओं के लिए पीने का स्वच्छ पानी ना होना, पिछले काफी वर्षों से पानी की टंकियां का खराब होना व पशुओं को पानी पीने के लिए कुंडियों में गंदगी जमा होना, गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता होना, किसानों के चबूतरो को व्यापारियों द्वारा कब्जा लेना आदि कई दर्जन से ज्यादा समस्याओं को लेकर किसानों ने आक्रोश व्याप्त किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने उपजिलाअधिकारी लालजी विश्वकर्मा स्याना, इंस्पेक्टर स्याना, मंडी समिति के दो इंस्पेक्टरो को बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया और सामूहिक रूप से पूरी मंडी में निरीक्षण कराया , निरीक्षण के दौरान मंडी में अफरातफरी का माहौल बना रहा। श्री त्यागी जी न समस्याओं को जल्द निपटारा कराने को कहा। युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहां की अगर समस्याओं का जल्द निपटारा नहीं होता है तो एक मई को भाकियू अराजनैतिक स्याना तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी उप जिलाधिकारी स्याना सहित सभी अधिकारियों ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसान :--जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, अंकुर त्यागी, यशपाल चौधरी, अरविंद शर्मा, मुदस्सिर खान, रोहतास शर्मा, रविंद्र राघव, लियाकत अली, प्रदीप गौड़, शिवम चौहान, सावेज खान, बिंदु जाटव, शहनवाज खान, अराफात चौधरी, केपी सिंह, नदीम खान, अरमान ख़ान, आदी किसान शामिल रहे2
- देश की राजनीति में इस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। Aam Aadmi Party से जुड़े कई बड़े नेताओं के एक साथ पार्टी छोड़ने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ अन्य सांसदों ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वहीं, इन नेताओं के Bharatiya Janata Party में शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ताजा अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- हापुड़ के मोहल्ला जसरूप नगर स्थित राणा गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी (ब्लैकिंग) करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी पर लंबे समय से नियमों की अनदेखी कर मनमानी की जा रही है और आम ग्राहकों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही। ताजा मामला 25 अप्रैल का बताया जा रहा है, जब एक युवक घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचा। युवक का आरोप है कि उसने निर्धारित राशि जमा करने के बावजूद उसे सिलेंडर नहीं दिया गया। वहीं, उसी दौरान कुछ अन्य लोगों को अधिक पैसे लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे थे। इस कथित अनियमितता को देखते हुए युवक ने मौके पर ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमें एजेंसी कर्मचारियों द्वारा ब्लैकिंग किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़ित युवक का यह भी कहना है कि जब उसने इस मामले का विरोध किया और वीडियो रिकॉर्डिंग की जानकारी कर्मचारियों को हुई, तो एजेंसी के कुछ लोगों ने उसे डराया-धमकाया और जबरन वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष बढ़ गया है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उनका आरोप है कि राणा गैस एजेंसी पर लंबे समय से चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता देकर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। यदि समय रहते जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो उपभोक्ताओं को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर ने गुलावठी रेवले स्टेशन पर पहला स्टॉपेज होने पर संगम एक्सप्रेस ट्रेन को आज रात 8ः05 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भाजपाईयों एवं लोगों की भीड़ रही, वहीं रेल यात्री सांसद सुरेंद्र नागर को धन्यवाद देते दिखे। बता दें कि मेरठ-सूबेदारगंज (संगम एक्सप्रेस) ट्रेन कानपुर होते हुए प्रयागराज जाया करेगी। यह ट्रेन सुबह 4ः51 मिनट पर गुलावठी स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट का स्टॉपेज के बाद 4ः53 पर गुलावठी से प्रयागराज को रवाना होगी।3