Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक पैर के सहारे स्कूल जाती 7 साल की रागिनी, 400 मीटर का सफर रोज चुनौती रागिनी का हौसला देख नम हो जाएंगी आंखें, एक पैर से तय करती है स्कूल की राह स्कूल जाने का जुनून, एक पैर का सहारा; 7 साल की रागिनी को अब मदद का इंतजार 400 मीटर की राह और बड़ी हिम्मत, रागिनी को चाहिए कृत्रिम पैर या ट्राईसाइकिल
Kanhaiya Verma
एक पैर के सहारे स्कूल जाती 7 साल की रागिनी, 400 मीटर का सफर रोज चुनौती रागिनी का हौसला देख नम हो जाएंगी आंखें, एक पैर से तय करती है स्कूल की राह स्कूल जाने का जुनून, एक पैर का सहारा; 7 साल की रागिनी को अब मदद का इंतजार 400 मीटर की राह और बड़ी हिम्मत, रागिनी को चाहिए कृत्रिम पैर या ट्राईसाइकिल
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 7 साल की रागिनी का हौसला बना मिसाल, फरियाद सुनने खुद गांव पहुंचे बलिया डीएम1
- 🥹📚 एक पैर से स्कूल का सफर… रागिनी के हौसले को सलाम! गांव पहुंचे DM, किताबों से लेकर ट्राईसाइकिल तक मिली मदद ❤️🩹👏 📍 बलिया | 2 सितंबर 2026 सात साल की रागिनी का पढ़ाई का सपना अब मुश्किलों के आगे नहीं रुकेगा! मनियर ब्लॉक के दिघेड़ा ग्रामसभा के रानीपुर गांव की कक्षा-1 की छात्रा रागिनी एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही है। स्कूल की राह में परेशानी के बावजूद उसका पढ़ने का जज्बा कायम है। रागिनी की स्थिति की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी खुद उसके गांव पहुंचे और मां बबीता देवी व दादा से मुलाकात कर बच्ची की समस्याएं जानीं। डीएम ने रागिनी से भी आत्मीयता से बातचीत की और उसके पढ़ाई के सपने को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। 📚 किताबें और जरूरी पढ़ाई सामग्री देने के साथ डीएम ने स्कूल आने-जाने में सहूलियत के लिए दो ट्राईसाइकिल भी उपलब्ध कराईं। 🏥 बच्ची की मेडिकल जांच और उचित इलाज कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, परिवार के शौचालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी भी दी गई। 🛣️ गांव की बदहाल सड़क देखकर डीएम नाराज हुए और संबंधित अधिकारियों को जल्द सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए। ♿ इसके अलावा दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को गांव में दिव्यांगजनों के लिए कैंप लगाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय, बीएसए मनीष कुमार सिंह, डीपीआरओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ❤️ रागिनी के हौसले को सलाम! प्रशासन की इस पहल से उसके परिवार को इलाज, पढ़ाई और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद मिली है। 👍 खबर अच्छी लगी हो तो Like करें ↗️ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए Share करें 💬 रागिनी के हौसले पर अपनी राय Comment में बताएं 🔔 ऐसी ही खबरों के लिए Channel News को Follow करें। #BalliaNews 📰 #RaginiStory ❤️ #DMBallia 👨💼 #EducationNews 📚 #DivyangjanSahayat1
- *मुश्किलों के बीच पढ़ाई का सपना, रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम* *रागिनी की मदद के साथ गांव की सड़क सुधारने का भी डीएम ने दिया भरोसा* *सात वर्षीय रागिनी की फरियाद पर गांव पहुंचे डीएम, इलाज से लेकर पढ़ाई तक का भरोसा* *रागिनी के गांव पहुंचे डीएम, किताबें और दो ट्राईसाइकिल देकर बढ़ाया हौसला* बलिया। जिले के मनियर ब्लॉक के दिघेड़ा ग्रामसभा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर से जिंदगी की मुश्किलों का सामना कर रही है। शारीरिक परेशानी के बावजूद उसके मन में पढ़ने और स्कूल जाने का जज्बा है। रागिनी प्राथमिक विद्यालय दिघेड़ा में कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची की स्थिति की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उसकी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने रागिनी की मां बबीता देवी और दादा जी से बातचीत कर बच्ची की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रागिनी से भी आत्मीयता से बातचीत की और उसकी जरूरतों तथा पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बच्ची को अपने हाथों से पढ़ाई के लिए किताबें और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। रागिनी के स्कूल आने-जाने में परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने उसे दो ट्राईसाइकिल भी उपलब्ध कराई। इससे बच्ची को विद्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान जिलाधिकारी ने रागिनी की मां बबीता देवी को बताया कि परिवार में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रागिनी की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से उपलब्ध सभी जरूरी सुविधाएं और हर संभव सहायता बच्ची को दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने रागिनी की मेडिकल जांच कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्ची के पैर की समस्या का उचित उपचार कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि उसके स्वास्थ्य में सुधार हो सके और वह सामान्य जीवन की ओर बढ़ सके। वहीं, रागिनी के गांव की खराब सड़क की स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति में जल्द सुधार कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी। जिलाधिकारी की इस पहल से रागिनी और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। प्रशासन की संवेदनशीलता से न सिर्फ बच्ची को पढ़ाई जारी रखने का हौसला मिला है, बल्कि उसके बेहतर भविष्य की उम्मीद भी जगी है। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि इस गांव में दिव्यांजनो के लिए कैम्प लगाए और दिव्यांगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस पर सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, बीएसए मनीष कुमार सिंह, डीपीआरओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- एक पैर के सहारे स्कूल जाती 7 साल की रागिनी, 400 मीटर का सफर रोज चुनौती रागिनी का हौसला देख नम हो जाएंगी आंखें, एक पैर से तय करती है स्कूल की राह स्कूल जाने का जुनून, एक पैर का सहारा; 7 साल की रागिनी को अब मदद का इंतजार 400 मीटर की राह और बड़ी हिम्मत, रागिनी को चाहिए कृत्रिम पैर या ट्राईसाइकिल1
- बलिया: पेंटिंग का क्रेज GEN-Z हुई क्रेजी! कला के रंगों ने खींचा युवाओं का ध्यान आज के डिजिटल दौर में जहां युवाओं का ज्यादातर समय मोबाइल और सोशल मीडिया पर गुजर रहा है, वहीं कला और पेंटिंग युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। खासकर GEN-Z के बीच पेंटिंग का क्रेज तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। कैनवास पर उभरते रंग, अलग-अलग कलात्मक अंदाज और खूबसूरत चित्र युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। कई युवा पेंटिंग को सिर्फ शौक के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी क्रिएटिविटी, भावनाओं और सोच को व्यक्त करने का माध्यम भी बना रहे हैं। पेंटिंग के जरिए युवा प्रकृति, संस्कृति, समाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों को अपने नजरिए से कैनवास पर उतार रहे हैं। सोशल मीडिया ने भी इस कला को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है। युवा कलाकार अपनी बनाई पेंटिंग्स को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे उन्हें प्रोत्साहन के साथ-साथ नई पहचान भी मिल रही है।1
- 🚩 विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित 🚩 🌺 भव्य सनातन गौरव सम्मेलन 🌺 सनातन संस्कृति • सेवा • संस्कार • समर्पण इस पावन अवसर पर विशेष रूप से आयोजित होंगे— 🎭 भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 🙏 जरूरतमंद माताओं-बहनों के बीच साड़ी वितरण 👓 जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क चश्मा वितरण 🩺 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आइए, सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के साथ सेवा और सामाजिक समर्पण का संकल्प लें। 🚩 सेवा ही संस्कार है, संस्कार ही सनातन की पहचान है। 🚩 आयोजक: विश्वामित्र सेना 🚩 विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित 🚩 🌺 भव्य सनातन गौरव सम्मेलन 🌺 सनातन संस्कृति • सेवा • संस्कार • समर्पण इस पावन अवसर पर विशेष रूप से आयोजित होंगे— 🎭 भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 🙏 जरूरतमंद माताओं-बहनों के बीच साड़ी वितरण 👓 जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क चश्मा वितरण 🩺 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आइए, सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के साथ सेवा और सामाजिक समर्पण का संकल्प लें। 🚩 सेवा ही संस्कार है, संस्कार ही सनातन की पहचान है। 🚩 आयोजक: विश्वामित्र सेना1
- आप के सांसद Sanjay Singh के निर्देशानुसार AAP Uttar Pradesh के साथियों ने बिटिया रागिनी के घर पहुँचकर मदद का हाथ बढ़ाया। आप के सांसद Sanjay Singh के निर्देशानुसार AAP Uttar Pradesh के साथियों ने बिटिया रागिनी के घर पहुँचकर मदद का हाथ बढ़ाया। AAP प्रवक्ता Sarvesh Mishra और बलिया जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के प्रयासों से पीड़ित परिवार से संपर्क कर बिटिया को व्हीलचेयर तथा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही बिटिया को कृत्रिम पाँव भी लगवाया जाएगा। वहीं सांसद संजय सिंह जी ने स्वयं बिटिया और परिवार से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।1
- हौसले को सलाम! एक पैर से स्कूल जाती 7 वर्षीय रागिनी की मदद को आगे आए डीएम बलिया बलिया में एक पैर से रोज करीब 400 मीटर की दूरी तय कर स्कूल पहुंचने वाली 7 वर्षीय रागिनी की पीड़ा अब प्रशासन तक पहुंच गई है। पढ़ाई के प्रति रागिनी के जुनून और उसके बुलंद हौसले की जानकारी मिलने पर डीएम बलिया ने उसकी समस्या सुनी और मदद का भरोसा दिलाया। रागिनी को कृत्रिम पैर अथवा ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही उसके परिवार को आवास और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है। मुश्किलें कितनी भी बड़ी हों, रागिनी का पढ़ने का जज्बा उन सबसे बड़ा है। एक पैर के सहारे रोज स्कूल जाने वाली इस नन्ही बच्ची का हौसला समाज के लिए भी प्रेरणा है। रागिनी के हौसले को सलाम! ❤️🇮🇳1