: आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में 8वाँ रक्तदान महोत्सव शिविर का आयोजन आरा। आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में स्थानीय रेडक्रॉस सोसायटी में 8वाँ रक्तदान महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आरा मेयर इंदु देवी,जिला स्वास्थ्य समिति के डॉ रवि रंजन, जिला लेखा प्रबंधक अश्वनी कुमार, मेजर राणा प्रताप सिंह व आरा रोटी बैंक की अध्यक्षा सोनाली देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आरा मेयर इंदु देवी ने कहा आरा रोटी बैंक शहर के लिए गौरव है। आज रक्तदान को जिले के प्रखंड स्तर के हर पंचायत तक ले जाने की जरूरत है।शहर के युवाओं से अपील है कि रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक डॉ रवि रंजन ने बतलाया रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य है साथ ही समाज को कुछ वापस करने का सबसे बेहतर तरीका है।आरा रोटी बैंक की कार्यप्रणाली वाकई काबिले तारीफ है जहां समाज के अंतिम पायदान के तबके के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। रक्तदान के लिए जिले में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है फिर भी बहुत सारे लोगों को डर लगता है तो हमारा कर्तव्य है कि हमलोग उन्हें जागरूक करे। आरा रोटी बैंक के संतोष सिंह भारद्वाज ने बतलाया विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 14जून 1997 से विश्व रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत की गई जिससे समाज में रक्तदान को लेकर नई चेतना आ सके और उसी का परिणाम है कि आज समाज के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। उन्होंने कहा संस्था के सदस्यों के द्वारा हर वर्ष की 13 मार्च को रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। जैसा कि विदित हो आरा रोटी बैंक विगत 8वर्षों से समाज में जरूरतमंदों को मुख्यधारा में जोड़ते आ रहा है साथ ही आने वाले समय में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर भी काम किया जाएगा।
: आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में 8वाँ रक्तदान महोत्सव शिविर का आयोजन आरा। आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में स्थानीय रेडक्रॉस सोसायटी में 8वाँ रक्तदान महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आरा मेयर इंदु देवी,जिला स्वास्थ्य समिति के डॉ रवि रंजन, जिला लेखा प्रबंधक अश्वनी कुमार, मेजर राणा प्रताप सिंह व आरा रोटी बैंक की अध्यक्षा सोनाली देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आरा मेयर इंदु देवी ने कहा आरा रोटी बैंक
शहर के लिए गौरव है। आज रक्तदान को जिले के प्रखंड स्तर के हर पंचायत तक ले जाने की जरूरत है।शहर के युवाओं से अपील है कि रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक डॉ रवि रंजन ने बतलाया रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य है साथ ही समाज को कुछ वापस करने का सबसे बेहतर तरीका है।आरा रोटी बैंक की कार्यप्रणाली वाकई काबिले तारीफ है जहां समाज के अंतिम पायदान के तबके
के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। रक्तदान के लिए जिले में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है फिर भी बहुत सारे लोगों को डर लगता है तो हमारा कर्तव्य है कि हमलोग उन्हें जागरूक करे। आरा रोटी बैंक के संतोष सिंह भारद्वाज ने बतलाया विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 14जून 1997 से विश्व रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत की गई जिससे समाज में रक्तदान को लेकर नई चेतना आ सके और उसी का परिणाम है
कि आज समाज के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। उन्होंने कहा संस्था के सदस्यों के द्वारा हर वर्ष की 13 मार्च को रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। जैसा कि विदित हो आरा रोटी बैंक विगत 8वर्षों से समाज में जरूरतमंदों को मुख्यधारा में जोड़ते आ रहा है साथ ही आने वाले समय में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर भी काम किया जाएगा।
- Post by एनामुल हक1
- Post by Arun kumar1
- Post by Raitr Jitendar baikunthpuri1
- yah game pahli bar main dekh raha hun Bhai aap log support kijiye like follow karke || #trending #videos #patnanews1
- पटना जिले के फतुहा नगर के सोरा कोठी, महारानी गली स्थित किरण देवी घाट पर रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत संध्या 3 बजे से वैदिक अनुष्ठान तथा शाम 5 बजे से भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर सभी हिंदू परिवारों को सादर आमंत्रित किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गंगा आरती में शामिल हों और पुण्य के भागी बनें। आरएसएस व्यवस्था प्रमुख दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।1
- आप लोग के सामने नया अंदाज में किशोर हलचल निर्गुण भजन सुनाये1
- Post by एनामुल हक1
- कुर्था प्रखंड के मानिकपुर बाजार में शताब्दी वर्ष का झंडा तोलन का दृश्य1
- जहानाबाद जिले में फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। इस महा-ऑपरेशन के तहत पुलिस ने 80 फरार आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस की सख्ती का असर यह हुआ कि अब तक 17 आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि बाकी आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार कई मामलों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय के आदेश के बावजूद हाजिर नहीं हो रहे थे। इसके बाद अदालत से आदेश प्राप्त होने पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किए। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में जाकर फरार आरोपितों के घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद अब तक 17 आरोपितों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। जो आरोपी अब भी फरार हैं, उनके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि अपराध और फरार आरोपितों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।1