Shuru
Apke Nagar Ki App…
starpublicnews आज दिनांक 31-07-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
STAR PUBLIC NEWS
starpublicnews आज दिनांक 31-07-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।1
- भाजपा के सर्वे में यूपी में 52-67 सीटों का नुकसान, एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वे में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा हालात में अगर चुनाव हुए, तो भाजपा को बहुमत के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। भाजपा को यहां सीधे तौर पर 52 से 67 सीटों का नुकसान हो सकता है। भाजपा को 190 से 205 सीटें मिल रही हैं। बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए। देखिए पूरी रिपोर्ट1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ट्यूबलेस टायर पंचर बनाने की नई तकनीक, टायर रहेगा सुरक्षित! 📍 महराजगंज। कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर बहदुरी बाजार स्थित एक पंचर की दुकान पर ट्यूबलेस टायर का पंचर बनाने की नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। दावा है कि इस तकनीक से टायर को कम नुकसान पहुंचता है, बार-बार कट लगने की समस्या कम होती है और टायर की उम्र भी बढ़ सकती है। 🔧 आखिर मिस्त्री किस तकनीक से ट्यूबलेस टायर का पंचर बना रहा है? 👀 देखिए पूरी प्रक्रिया वीडियो में… #Maharajganj #BahaduriBazar #Kolhui #Brijmanganj #TubelessTyre #TyrePuncture #NewTechnology #PunctureRepair #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews #ViralNews #BreakingNews1
- starpublicnews आज दिनांक 31-07-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- झारखंड में परीक्षा धांधली के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन तेज झारखंड में परीक्षा धांधली के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन तेज, हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे रांची। झारखंड में कथित परीक्षा धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी रांची सहित विभिन्न स्थानों पर छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से साझा किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। इस बीच सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि झारखंड और पंजाब में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर विपक्ष के कुछ प्रमुख नेताओं ने अब तक खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और विभिन्न राजनीतिक दलों की आधिकारिक प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हो सकती हैं। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।1
- फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है और बहू पर कथित रूप से साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।1
- भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन1