logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरखेड़ा। नगर के शिवानी मैरिज लॉन में शान्ति कुंज हरिद्वार। से आए गायत्री परिजन जयप्रकाश भाई साहब एवं उनकी टोली द्वारा 29 मार्च से चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा कथा के साथ आज तीसरा दिन नव दंपत्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सैंकड़ों नवदंपत्तियों ने भाग लिया जिससे पूरे क्षेत्र से आए हुए लोगों में आस्था, संस्कार और सामाजिक जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पूरे क्षेत्र से गायत्री परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचकर यज्ञ एवं कथा का लाभ उठा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी के साथ आज विधि-विधान से यज्ञ पूजन कर नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यज्ञ के दौरान वातावरण वेद मंत्रों और भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवदम्पत्ति युवा सम्मेलन रहा, जिसमें युवाओं को आदर्श वैवाहिक जीवन, संस्कारयुक्त पारिवारिक व्यवस्था तथा जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण सीख दी गई। वक्ताओं ने बताया कि संस्कार, संयम और सहयोग से ही सफल एवं सुखी जीवन का निर्माण संभव है। इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजनों ने कथा के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और यज्ञ में आहुति देकर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन प्रतिदिन भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
    4
    बरखेड़ा। नगर के शिवानी मैरिज लॉन में शान्ति कुंज हरिद्वार। से आए गायत्री परिजन जयप्रकाश भाई साहब एवं उनकी टोली द्वारा 29 मार्च से चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा कथा के साथ आज तीसरा दिन नव दंपत्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सैंकड़ों नवदंपत्तियों ने भाग लिया जिससे पूरे क्षेत्र से आए हुए लोगों में आस्था, संस्कार और सामाजिक जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पूरे क्षेत्र से गायत्री परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचकर यज्ञ एवं कथा का लाभ उठा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी के साथ आज विधि-विधान से यज्ञ पूजन कर नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यज्ञ के दौरान वातावरण वेद मंत्रों और भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवदम्पत्ति युवा सम्मेलन रहा, जिसमें  युवाओं को आदर्श वैवाहिक जीवन, संस्कारयुक्त पारिवारिक व्यवस्था तथा जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण सीख दी गई। वक्ताओं ने बताया कि संस्कार, संयम और सहयोग से ही सफल एवं सुखी जीवन का निर्माण संभव है। इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजनों ने कथा के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और यज्ञ में आहुति देकर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का समापन प्रतिदिन भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बरेली। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री बाला जी महाराज (हनुमान जी) के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अपनी नाथ नगरी, बरेली में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से निकाली जायेगी। गुरूवार 2 अप्रैल को सुन्दर काण्ड पाठ : सायं 4:00 बजे आरती : सायं 6:00 बजे स्थान: श्री बाला जी दरबार 578 साहूकारा नाथ नगरी बरेली पर रहेगा। शनिवार 4 अप्रैल को शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे जैन मन्दिर, रामपुर गार्डन नाथ नगरी, बरेली से प्रारम्भ होगी। जोकि जैन मन्दिर, कालीबाड़ी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, अलखनाथ मुख्य मार्ग से होते हुए श्री बाला जी दरबार, 578 साहूकारा, पर सम्पन्न होगी । शोभायात्रा में पहले ढोल फिर गणपति महाराज की झांकी, फिर ढ़ोल, फिर बाहुबली हनुमानजी, भोलेनाथ जी, फिर छोटे हनुमानजी, फिर गुरुदेव का रथ, पंचमुखी हनुमानजी की झांकी, महाकाल का अखाड़ा, शिव सती जी की झांकी, राधाकृष्ण जी की झांकी, बाला जी दरबार-राम दरबार की झांकी रहेगी। साथ ही बाहुबली हनुमानजी का स्वरूप लेकर कलाकार पैदल साथ चलेंगे। शोभायात्रा के उपरांत महाआरती, मनोकामना एवं संकटमोचन महायज्ञ, भण्डारा प्रसाद एवं छप्पन भोग प्रसाद दरबार पर वितरित होगा। प्रेस वार्ता में महंत श्री अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा, विकास मेहरोत्रा, पंडित श्रीकांत शर्मा, आलोक अवस्थी, संदीप अग्रवाल, किरण मिश्रा, हेमा शर्मा, श्वेता मिश्रा, रेणु अग्रवाल, आरती सक्सेना, रितु अग्रवाल मौजूद रहे।
    1
    बरेली। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री बाला जी महाराज (हनुमान जी) के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अपनी नाथ नगरी, बरेली में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से निकाली जायेगी।
गुरूवार 2 अप्रैल को 
सुन्दर काण्ड पाठ : सायं 4:00 बजे आरती : सायं 6:00 बजे
स्थान: श्री बाला जी दरबार 578 साहूकारा नाथ नगरी बरेली पर रहेगा।
शनिवार 4 अप्रैल को शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे जैन मन्दिर, रामपुर गार्डन नाथ नगरी, बरेली से प्रारम्भ होगी। जोकि जैन मन्दिर, कालीबाड़ी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, अलखनाथ मुख्य मार्ग से होते हुए श्री बाला जी दरबार, 578 साहूकारा, पर सम्पन्न होगी ।
शोभायात्रा में पहले ढोल फिर गणपति महाराज की झांकी, फिर ढ़ोल, फिर बाहुबली हनुमानजी, भोलेनाथ जी, फिर छोटे हनुमानजी, फिर गुरुदेव का रथ, पंचमुखी हनुमानजी की झांकी, महाकाल का अखाड़ा, शिव सती जी की झांकी, राधाकृष्ण जी की झांकी, बाला जी दरबार-राम दरबार की झांकी रहेगी। 
साथ ही बाहुबली हनुमानजी का स्वरूप लेकर कलाकार पैदल साथ चलेंगे।
शोभायात्रा के उपरांत महाआरती, मनोकामना एवं संकटमोचन महायज्ञ, भण्डारा प्रसाद एवं छप्पन भोग प्रसाद दरबार पर वितरित होगा। 
प्रेस वार्ता में महंत श्री अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा, विकास मेहरोत्रा, पंडित श्रीकांत शर्मा, आलोक अवस्थी, संदीप अग्रवाल, किरण मिश्रा, हेमा शर्मा,  श्वेता मिश्रा, रेणु अग्रवाल, आरती सक्सेना, रितु अग्रवाल मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली से क्राइम ब्यूरो चीफ मोहम्मद आजिब अली की रिपोर्ट कॉन्फ्रेंस: Casca Aesthetics ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशा शहर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Casca Aesthetics ने अपने अत्याधुनिक स्किन और हेयर ट्रीटमेंट्स, सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और फ्यूचर विज़न को मीडिया के सामने विस्तार से रखा। इस मौके पर विशेषज्ञों ने आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के जवाब भी दिए और सौंदर्य चिकित्सा (Aesthetics) से जुड़े कई मिथकों को दूर किया Casca Aesthetics और इसका विज़न? Casca Aesthetics एक आधुनिक क्लिनिक है, जहां स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक और पर्सनलाइज्ड तरीके से इलाज किया जाता है। संस्थान का विज़न है — “नेचुरल ब्यूटी को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से निखारना इनोग्रेशन के चीफ गेस्ट डॉ सबीन अहसन रही अंकिता भाटिया अतिथि के रूप में रही Aesthetics का सरल मतलब क्या है? डॉक्टर्स के अनुसार, Aesthetics का मतलब है — त्वचा, बाल और चेहरे की सुंदरता को बेहतर बनाना, वो भी हेल्दी और नेचुरल तरीके से। किन समस्याओं का होता है इलाज? यहां पिगमेंटेशन, एक्ने, मेलाज्मा, एजिंग, हेयर फॉल, हेयर थिनिंग जैसी समस्याओं का इलाज एडवांस तकनीकों से किया जाता है। Casca Aesthetics क्यों है खास? क्लिनिक की खासियत है पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान, एडवांस मशीनें और एक्सपर्ट टीम। यहां हर मरीज की स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार इलाज तय किया जाता है। Casca Signature Treatment क्या है? यह एक खास ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल है, जिसमें स्किन की डीप क्लीनिंग, रिपेयर और ग्लो को एक साथ टारगेट किया जाता है, जिससे नेचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग रिजल्ट मिलते हैं। सेंसिटिव और डैमेज्ड स्किन के लिए क्या खास? ऐसे मरीजों के लिए क्लिनिक में जेंटल और बैरियर-रिपेयर आधारित ट्रीटमेंट अपनाए जाते हैं, जिससे स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना सुधार किया जा सके। गलत क्रीम्स और स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर क्या सलाह? विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। सही
    1
    बरेली से क्राइम ब्यूरो चीफ मोहम्मद आजिब अली की रिपोर्ट कॉन्फ्रेंस: Casca Aesthetics ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशा
शहर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Casca Aesthetics ने अपने अत्याधुनिक स्किन और हेयर ट्रीटमेंट्स, सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और फ्यूचर विज़न को मीडिया के सामने विस्तार से रखा। इस मौके पर विशेषज्ञों ने आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के जवाब भी दिए और सौंदर्य चिकित्सा (Aesthetics) से जुड़े कई मिथकों को दूर किया Casca Aesthetics और इसका विज़न?
Casca Aesthetics एक आधुनिक क्लिनिक है, जहां स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक और पर्सनलाइज्ड तरीके से इलाज किया जाता है। संस्थान का विज़न है — “नेचुरल ब्यूटी को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से निखारना इनोग्रेशन के चीफ गेस्ट डॉ सबीन अहसन रही अंकिता भाटिया अतिथि के रूप में रही
Aesthetics का सरल मतलब क्या है?
डॉक्टर्स के अनुसार, Aesthetics का मतलब है — त्वचा, बाल और चेहरे की सुंदरता को बेहतर बनाना, वो भी हेल्दी और नेचुरल तरीके से।
किन समस्याओं का होता है इलाज?
यहां पिगमेंटेशन, एक्ने, मेलाज्मा, एजिंग, हेयर फॉल, हेयर थिनिंग जैसी समस्याओं का इलाज एडवांस तकनीकों से किया जाता है।
Casca Aesthetics क्यों है खास?
क्लिनिक की खासियत है पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान, एडवांस मशीनें और एक्सपर्ट टीम। यहां हर मरीज की स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार इलाज तय किया जाता है।
Casca Signature Treatment क्या है?
यह एक खास ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल है, जिसमें स्किन की डीप क्लीनिंग, रिपेयर और ग्लो को एक साथ टारगेट किया जाता है, जिससे नेचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग रिजल्ट मिलते हैं।
सेंसिटिव और डैमेज्ड स्किन के लिए क्या खास?
ऐसे मरीजों के लिए क्लिनिक में जेंटल और बैरियर-रिपेयर आधारित ट्रीटमेंट अपनाए जाते हैं, जिससे स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना सुधार किया जा सके।
गलत क्रीम्स और स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर क्या सलाह?
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। सही
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by भूपेंद्र शर्मा
    1
    Post by भूपेंद्र शर्मा
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Thakur arpit Singh
    1
    Post by Thakur arpit Singh
    user_Thakur arpit Singh
    Thakur arpit Singh
    तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में फॉर्म जमा न होने पर विवाद, मतीन सिद्दीकी का मामला चर्चा में। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवेदन अभियान के बीच आज एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मतीन सिद्दीकी जब अपना भरा हुआ फॉर्म जमा करने संबंधित केंद्र पर पहुंचे, तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार, मतीन सिद्दीकी के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उनका फॉर्म लेने से मना कर दिया गया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में भी असमंजस की स्थिति बन गई और कई लोगों ने प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। वहीं, प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च तक कुल 8041 आवेदन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 5778 आवेदन प्राप्त भी हो चुके हैं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना के प्रति लोगों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन इस तरह के मामलों से यह सवाल उठता है कि क्या सभी पात्र लोगों के आवेदन समान रूप से स्वीकार किए जा रहे हैं या कहीं न कहीं प्रक्रिया में खामियां हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी के दस्तावेज पूरे हैं, तो उसका फॉर्म लौटाना उचित नहीं है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या मतीन सिद्दीकी का आवेदन दोबारा स्वीकार किया जाएगा। यदि समय रहते ऐसी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कई जरूरतमंद लोग इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।यह मामला प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की एक बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है।
    1
    प्रधानमंत्री आवास योजना में फॉर्म जमा न होने पर विवाद, मतीन सिद्दीकी का मामला चर्चा में। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवेदन अभियान के बीच आज एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मतीन सिद्दीकी जब अपना भरा हुआ फॉर्म जमा करने संबंधित केंद्र पर पहुंचे, तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।
जानकारी के अनुसार, मतीन सिद्दीकी के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उनका फॉर्म लेने से मना कर दिया गया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में भी असमंजस की स्थिति बन गई और कई लोगों ने प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
वहीं, प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च तक कुल 8041 आवेदन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 5778 आवेदन प्राप्त भी हो चुके हैं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना के प्रति लोगों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं।
लेकिन इस तरह के मामलों से यह सवाल उठता है कि क्या सभी पात्र लोगों के आवेदन समान रूप से स्वीकार किए जा रहे हैं या कहीं न कहीं प्रक्रिया में खामियां हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी के दस्तावेज पूरे हैं, तो उसका फॉर्म लौटाना उचित नहीं है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या मतीन सिद्दीकी का आवेदन दोबारा स्वीकार किया जाएगा। यदि समय रहते ऐसी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कई जरूरतमंद लोग इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।यह मामला प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की एक बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण पीलीभीत सूचना विभाग 31 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा गोवंशों की देखभाल की जा रही है। देवीपुरा गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निमार्णाधीन नाले के कार्य की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि गौशाला के तालाब को विकसित कर मत्स्य पालन कराया जाएगा। गौशाला में मोरिंगा मॉडल को अपनाया जाएगा, जनपद की समस्त गौशालाओं में मोरिंगा की पौध लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला को एक रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि कृषक, छात्र/छात्राएं गौशाला में आकर नई-नई तकनीक को सीख/देख सके। गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को गौ माता की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, पशु चिकित्सक, ग्राम प्रधान, फाउंडेशन के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे। ‌‌
    4
    जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण
पीलीभीत सूचना विभाग 31 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा गोवंशों की देखभाल की जा रही है।
देवीपुरा गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निमार्णाधीन नाले के कार्य की गुणवत्ता परखी।  उन्होंने कहा कि गौशाला के तालाब को विकसित कर मत्स्य पालन कराया जाएगा। गौशाला में मोरिंगा मॉडल को अपनाया जाएगा, जनपद की समस्त गौशालाओं में मोरिंगा की पौध लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला को एक रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि कृषक, छात्र/छात्राएं गौशाला में आकर नई-नई तकनीक को सीख/देख सके। गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को गौ माता की प्रतिमा भेंट की। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, पशु चिकित्सक, ग्राम प्रधान, फाउंडेशन के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।                  ‌‌
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बरेली से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़िता ने शपथ पत्र के माध्यम से बताया कि वह बालिग है और पिछले दो महीनों से अपने माता-पिता से अलग रह रही है। उसका कहना है कि परिवार के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर उसे घर छोड़कर किराये के मकान में रहना पड़ा। सबसे गंभीर आरोप उसने अपने बड़े भाई पर लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसके भाई ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जब उसने माता-पिता को इस बारे में बताया, तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया और उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके चरित्र पर झूठे आरोप लगाए जाते थे, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने परिवार से दूरी बना ली। अब पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अब सवाल ये है—क्या पीड़िता को मिलेगा इंसाफ? और क्या आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई? पूरे मामले में पीड़िता ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    1
    बरेली से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
पीड़िता ने शपथ पत्र के माध्यम से बताया कि वह बालिग है और पिछले दो महीनों से अपने माता-पिता से अलग रह रही है। उसका कहना है कि परिवार के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर उसे घर छोड़कर किराये के मकान में रहना पड़ा।
सबसे गंभीर आरोप उसने अपने बड़े भाई पर लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसके भाई ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जब उसने माता-पिता को इस बारे में बताया, तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया और उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके चरित्र पर झूठे आरोप लगाए जाते थे, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने परिवार से दूरी बना ली।
अब पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
अब सवाल ये है—क्या पीड़िता को मिलेगा इंसाफ? और क्या आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई? पूरे मामले में पीड़िता ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Bareilly Ke Thana bamora Ka mamla/ baap bete girftar heroine ke sath/ 12 karod Ka Nasha baramad/ 87.520 nagad hue baramad/ baramad sath mein mobile phone/ Biksha Aisa Jaal fas Gaye taskar/ Thana bhamora/
    1
    Bareilly Ke Thana bamora Ka mamla/
baap bete girftar heroine ke sath/
12 karod Ka Nasha baramad/
87.520 nagad hue baramad/
baramad sath mein mobile phone/
Biksha Aisa Jaal fas Gaye taskar/
Thana bhamora/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.