ग्रामीण रथ अभियान पहुंचा सीमलवाड़ा ब्लॉक के गांवों में, योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान सीमलवाड़ा। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी ग्रामीण रथ अभियान (2026) के तहत बुधवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सीमलवाड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरपेड़ा, उपला रास्ता, मांडली, गड़ा कोकल, झलाप और पीठ में ग्रामीण रथ पहुंचा। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाई गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत कृषि, पशुपालन, सिंचाई, सामाजिक सुरक्षा सहित 13 से अधिक विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को उन्नत कृषि तकनीकों, पशुपालन से आय बढ़ाने के उपायों तथा सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मांडली में हुआ प्रमुख कार्यक्रम ग्राम पंचायत मांडली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ें, ताकि कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण रथ अभियान पारदर्शी शासन व्यवस्था का प्रतीक है, जहां ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया और ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की कड़ी हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना से जोड़ने का आह्वान किया। झलाप में निवर्तमान प्रधान का संबोधन झलाप में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान कारी लाल ननोमा ने कहा कि ग्रामीण रथ अभियान गांवों के विकास को नई दिशा देने वाला प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को भी सीधे सुना जा रहा है और उनका समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य ग्रामीण रथ अभियान का उद्देश्य “विकसित राजस्थान 2047” के लक्ष्य को साकार करना है। इसके तहत एलईडी वैन के जरिए योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो माध्यम से दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों को सरल भाषा में योजनाओं की समझ मिल सके। साथ ही मौके पर ही पंजीयन और पात्रता की जांच कर लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार भूमल चौहान, अतिरिक्त विकास अधिकारी मान शंकर कटारा एवं कृषि अधिकारी जयदीप सिंह चौहान, सहायक निदेशक कृषि गोविंद सिंह , सहायक कृषि अधिकारी श रमेश पाटीदार, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव रोत, अरविंद कुमार विधुत विभाग जेईएन, ग्राम विकास अधिकारी ईश्वर लाल कलाल, पृथ्वीराज सिंह चौहान वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक झलाप, ललिता कुमारी डामोर वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक लिखी बड़ी, सोहनलाल डामोर, पटवारी कुसुम कटारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से उन्नत बीज, खाद, कृषि यंत्रों पर अनुदान, पीएम कुसुम योजना, ड्रिप सिंचाई एवं पॉलीहाउस जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया गया। पशुपालन विभाग ने डेयरी विकास, पशु बीमा एवं पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन, स्वास्थ्य बीमा एवं आवास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल महामंत्री प्रवीण पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, कुंदन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीण रथ अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल प्रभावी साबित हो रही है।

- ग्रामीण रथ अभियान पहुंचा सीमलवाड़ा ब्लॉक के गांवों में, योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान सीमलवाड़ा। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी ग्रामीण रथ अभियान (2026) के तहत बुधवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सीमलवाड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरपेड़ा, उपला रास्ता, मांडली, गड़ा कोकल, झलाप और पीठ में ग्रामीण रथ पहुंचा। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाई गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत कृषि, पशुपालन, सिंचाई, सामाजिक सुरक्षा सहित 13 से अधिक विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को उन्नत कृषि तकनीकों, पशुपालन से आय बढ़ाने के उपायों तथा सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मांडली में हुआ प्रमुख कार्यक्रम ग्राम पंचायत मांडली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ें, ताकि कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण रथ अभियान पारदर्शी शासन व्यवस्था का प्रतीक है, जहां ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया और ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की कड़ी हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना से जोड़ने का आह्वान किया। झलाप में निवर्तमान प्रधान का संबोधन झलाप में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान कारी लाल ननोमा ने कहा कि ग्रामीण रथ अभियान गांवों के विकास को नई दिशा देने वाला प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को भी सीधे सुना जा रहा है और उनका समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य ग्रामीण रथ अभियान का उद्देश्य “विकसित राजस्थान 2047” के लक्ष्य को साकार करना है। इसके तहत एलईडी वैन के जरिए योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो माध्यम से दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों को सरल भाषा में योजनाओं की समझ मिल सके। साथ ही मौके पर ही पंजीयन और पात्रता की जांच कर लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार भूमल चौहान, अतिरिक्त विकास अधिकारी मान शंकर कटारा एवं कृषि अधिकारी जयदीप सिंह चौहान, सहायक निदेशक कृषि गोविंद सिंह , सहायक कृषि अधिकारी श रमेश पाटीदार, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव रोत, अरविंद कुमार विधुत विभाग जेईएन, ग्राम विकास अधिकारी ईश्वर लाल कलाल, पृथ्वीराज सिंह चौहान वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक झलाप, ललिता कुमारी डामोर वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक लिखी बड़ी, सोहनलाल डामोर, पटवारी कुसुम कटारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से उन्नत बीज, खाद, कृषि यंत्रों पर अनुदान, पीएम कुसुम योजना, ड्रिप सिंचाई एवं पॉलीहाउस जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया गया। पशुपालन विभाग ने डेयरी विकास, पशु बीमा एवं पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन, स्वास्थ्य बीमा एवं आवास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल महामंत्री प्रवीण पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, कुंदन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीण रथ अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल प्रभावी साबित हो रही है।1
- डूंगरपुर-सागवाड़ा हाईवे 927Aपर भीषण भिड़ंत: रॉन्ग साइड से आई 'पावर बाइक' ने रिटायर नायब तहसीलदार को कुचला, मौके पर मौत! डूंगरपुर-सागवाड़ा हाईवे 927Aपर भीषण भिड़ंत: रॉन्ग साइड से आई 'पावर बाइक' ने रिटायर नायब तहसीलदार को कुचला, मौके पर मौत! डूंगरपुर-सागवाड़ा नेशनल हाईवे 937A पर बुधवार दोपहर उस वक्त मातम छा गया, जब एक तेज रफ्तार पावर बाइक ने बुजुर्ग दंपति की खुशियों को रौंद दिया। ठाकरडा मोड़ के पास हुए इस भीषण हादसे में जेठाना निवासी और सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रामलाल बुनकर 70 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक रामलाल बुनकर अपनी पत्नी मणि देवी के साथ बाइक पर सवार होकर ठाकरदा गांव में आयोजित एक मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वे टोलनाका से महज 100 मीटर दूर ठाकरडा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि डूंगरपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पावर बाइक ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रॉन्ग साइड से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। रामलाल बुनकर ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने स्थिति को संभाला और घायल महिला को तुरंत सागवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुँचाया। सागवाड़ा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक रिटायर अधिकारी की अचानक मौत से जेठाना गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- मछली पकड़ने के दौरान तोता बम फटा, युवक का हाथ का पंजा उड़ा डूंगरपुर।जिले के घूघरा गांव में बुधवार को मछली पकड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसके हाथ में ही तोता बम फट गया। हादसे में युवक के एक हाथ का पंजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूघरा निवासी लाला पुत्र मंगला डोडियार बुधवार सुबह करीब 11 बजे मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था। इसी दौरान उसने मछली पकड़ने के लिए तोता बम का उपयोग करने का प्रयास किया, लेकिन बम अचानक उसके हाथ में ही फट गया। घटना के समय मौके पर मौजूद मोतीलाल ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।1
- मस्तान बाबा की याद में खिदमत-ए-खल्क, एमएमबी ग्रुप ने थामी स्वच्छता की कमान इन्द्रखेत में बांटी कपड़े की थैलियां, प्लास्टिक त्यागने के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। एमएमबी ग्रुप पिछले कई वर्षों से सेवा के कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसी कड़ी में ग्रुप द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम इन्द्रखेत में कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान समाजसेवी डूंगरलाल पटेल, विजय पटेल और इमरान मुल्तानी के विशिष्ट आतिथ्य एवं ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में ग्रामीणों को कपड़े की थैलियां भेंट की गईं। इस अवसर पर सदर मकरानी ने मस्तान बाबा की स्मृति में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने सभी उपस्थित ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प दिलाते हुए भविष्य में केवल कपड़े की थैलियों का ही उपयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी डूंगरलाल पटेल ने ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप द्वारा किए जा रहे खिदमत-ए-खल्क के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2007 से सक्रिय यह ग्रुप भामाशाहों के सहयोग से राशन वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, शिक्षा सामग्री वितरण, कंबल वितरण और सड़क सुरक्षा जैसे जनहित के कार्यों को निरंतर अंजाम दे रहा है। इस मौके पर राकेश पटेल, हेमंत पटेल, चेतन पटेल, प्रेमजी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रुप के इस नवाचार की सराहना की।1
- डूंगरपुर के सफिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान शहर को आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। ब्रांड एंबेसडर ने लोगों से मोबाइल से फीडबैक भरकर अपना योगदान देने की अपील की।1
- राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुरेश शर्मा बेणेश्वर धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। इस दौरान विधायक शंकरलाल डेचा ने ओबरी से छानी मंगरी सड़क की दो साल से अटकी NOC का मुद्दा उठाया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया जारी है और भारत सरकार से स्वीकृति मिलते ही NOC जारी कर दी जाएगी।1
- डूंगरपुर में एक बड़ी घटना हुई है, जिसने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। प्रशासन और स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित घटना को लेकर सकते में हैं। घटना के कारणों और प्रभावों की जांच जारी है।1
- आसपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों की बैठक आयोजित, संगठन सशक्तिकरण व पंचायत चुनाव रणनीति पर मंथन सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक माह मंडल स्तर पर बैठक सुनिश्चित करने के निर्देशों के तहत बुधवार को आसपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकें जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा एवं जिला महामंत्री सुरमाल परमार के नेतृत्व में देवसोमनाथ, मांडवीया, आसपुर, बेणेश्वर, आशापुरा और पूंजपुर मंडलों में संपन्न हुईं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की रीति-नीति कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान और समर्पण पर आधारित है। पार्टी किसी भी स्थिति में कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं देगी और उनके सम्मान को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिनके परिणाम शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में निष्क्रियता के लिए कोई स्थान नहीं है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है, इसके बाद भी अपेक्षित कार्य नहीं करने पर उनकी जगह सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्ता से अधिक महत्वपूर्ण संगठन होता है। संगठन जितना मजबूत होगा, सरकार उतनी ही प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान पर नजर रखे हुए है। जो जितना अधिक परिश्रम और निष्ठा से कार्य करेगा, उसे संगठन में आगे बढ़ने के अवसर भी उतने ही अधिक मिलेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास भाजपा का प्रमुख लक्ष्य है। जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसकी मजबूत जमीनी संरचना है, जिसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। बैठकों में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई गई, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनाने और अधिक से अधिक भाजपा समर्थित सरपंच निर्वाचित कराने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान देवसोमनाथ मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या, मांडवीया मंडल अध्यक्ष सुरेश रोत, आसपुर मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह राठौड़, बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश सेवक, आशापुरा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह तथा पूंजपुर मंडल अध्यक्ष रामजी पाटीदार सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कतीसौर निवासी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू बापू के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।2