Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुराबड़ में नकाबपोश लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ 80 लाख की बड़ी वारदात को दिया अंजाम, 100 किलो चांदी व 200 ग्राम सोने के जेवरात चुराए उदयपुर जिले के कुराबड़ में चोरों ने सबसे बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में करीब 1 करोड़ 80 लाख की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 100 किलो चांदी के साथ 200 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की बड़ी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Local Tv News Channel

More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के करणपुर घाटी तलाई में खेत पर मोटर चलाते समय पैर फिसलकर कुएं में गिरे युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक कृषि कार्य के लिए कुएं पर गया था। सोमवार को पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया की मृतक खेमराज पिता ठाकुरजी भील उम्र 30 वर्ष, निवासी घाटी तलाई का निवासी था। वह गांव के ही ईश्वर लाल भील के यहां रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था।1
- Post by Lake City News Rajasthan1
- चिकारड़ा- अपोलो डेन्टल हॉस्पिटल मंगलवाड़ के तत्वाधान जिंदगी चुनो तम्बाकू नही को लेकर निःशुल्क टोबेको फ्री यूथ केम्पेन पिछले लंबे समय से चलाया जा रहा है । इसी के अंतर्गत गाँव गाँव वाहन द्वारा टेम्प्लेट वितरण करते हुए तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जानकारी में डॉ ताराचंद मेघवाल द्धारा बताया गया कि सम्पूर्ण दन्त चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा ग्रामीणों को तम्बाकु छोड़ने के घरेलु उपाय बताए गए जिसमे थोड़ा अजवाइन लेना है, थोड़ा निम्बु का रस, थोड़ा सेन्धा नमक लेकर उसे मिलाकर सुखा दे। फिर इस की पुड़िया बना ले। जब भी आपको तम्बाकु या उसके उत्पाद खाने का मन करें तो इस चुरण को चबाईये। दूसरा एक लीटर पानी में दो से तीन चम्मच जीरा मिलाकर उबाल लें, फिर इस पानी को छानकर ठंडा होने दें. दिन में कम से कम चार बार इस पानी का सेवन करने से आपके गुटके की तलब काफी कम हो जाएगी तीसरा अजवाइन की जगह अदरक का उपयोग कर सकते है। चौथा सोफ, इलाइचीं, दाल चीनी का उपयोग भी कर सकते है। फिर भी ना हो तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। डॉ ताराचंद ने बताया कि तम्बाकू छोड़ने के उपाय का प्रयोग करते हुए अपने जीवन को बचाया जा सकता है ।2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- रामदेव जी का मंदिर खाखड़ी स्थिति कुछ लोगों ने की अतिक्रमण मंदिर के पास कांटो की बाढ़ खराब पानी संडास बाथरूम के पानी मंदिर के बाहर लाकर छोड़ा भील समाज ने एसडीएम साहब को सोपे ज्ञापन ज्ञापन समाज1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL1
- ओबीसी जनगणना में गड़बड़ी का आरोप, उदयपुर में महापंचायत ट्रस्ट की बैठक में फूटा आक्रोश1
- उदयपुर जिले के घासा थाने में रख्यावल प्रशासक सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार रख्यावल निवासी हेमराज पुत्र गमाना भील ने अपनी पैतृक जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में ग्राम पंचायत रख्यावल के प्रशासक सहित पांच अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।1