Shuru
Apke Nagar Ki App…
फलसूंड: कार पलटने से एक की मौत, तीन घायल फलसूंड क्षेत्र के राजमथाई गांव के पास रविवार रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Gopal singh jodha
फलसूंड: कार पलटने से एक की मौत, तीन घायल फलसूंड क्षेत्र के राजमथाई गांव के पास रविवार रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- समदड़ी /बालोतरा स्वर्णकार समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर की अष्टम वर्षगांठ; सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर सेवा संस्थान समदड़ी के अध्यक्ष संतोष कुमार हेड़ाऊ के नेतृत्व में निकली ये भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब वार्षिकोत्सव में समाज की अटूट श्रद्धा और एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला।। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समाज के युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भामाशाहों का सम्मान वार्षिकोत्सव के मुख्य समारोह में समाज के विकास और मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं (भामाशाहों) का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी, सेवानीवर्त आर ए एस अधिकारी हरिगोपाल पाली , ऐडवोकेट गोपाल महेचा पाली ,सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष रूपचंद बाडमेरा धुंधाड़ा उपाध्यक्ष सुरेश महेचा , समदड़ी ,बालोतरा स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पीरचंद महेचा , सिवाना स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष बाबुलाल बुचा, आसोतरा - किटनोद अध्यक्ष पृथ्वीराज कट्टा , पचपदरा अध्यक्ष श्रवन कुमार बाडमेरा , सन्त अणदाराम सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष रामकिशोर आसोतरा , सह कोषाध्यक्ष सोहनलाल महेचा ,महामंत्री हरखचंद पादरू, सयुक्त मंत्री रामधन बाडमेरा, धवा के पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल बाडमेरा, सिवाना के पूर्व अध्यक्ष महेश कुमार हेड़ाऊ, समदड़ी ज्वेलर्स संग अध्यक्ष सुरेश कुमार महेचा , समदड़ी नवयुक मण्डल अध्यक्ष षणमुख हेड़ाऊ , पूर्व युवा अध्यक्ष दिनेश महेचा जोधपुर , महामंत्री हरखचंद दहिया , महासभा के सयुक्त मंत्री अशोक कुमार फलोदी , महासभा प्रचार मंत्री रिंकू बाडमेरा बालोतरा, रामदेव सेवा समिति (मंत्री) बिहारी लाल, महिला मण्डल समदड़ी अध्यक्ष सरस्वती हेड़ाऊ सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के गणमान्य लोग मौजूज रहे इस मौके पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार हेड़ाऊ ने समारोह को संबोधित करते हुए सन्त अणदाराम जी के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। भामाशाहों ने समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे।4
- गांव ढेलाणा तहसील लोहावट जिला फलोदी1
- प्रयागराज मठ में साध्वी सन्तोष नाथ के समाधी पर श्रद्धांजलि देकर चार दुकानों का किया उद्घाटन ओर सिणधरी कि समस्यो को सुना और उसे पुरा करने का दिया आश्वासन1
- आज जोधपुर में पर्यावरण प्रेमी युवाओं द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय को राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण हेतु एक कठोर एवं प्रभावी कानून शीघ्र बनाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि खेजड़ी वृक्ष राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, पर्यावरणीय संतुलन एवं मरुस्थलीय जीवन का आधार है। यह वृक्ष न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी है, बल्कि राजस्थान के इतिहास में इसके संरक्षण हेतु माँ अमृता देवी विश्नोई द्वारा दिया गया बलिदान आज भी प्रेरणास्रोत है। छात्रों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई एवं उपेक्षा लगातार बढ़ रही है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। इसके बावजूद अब तक खेजड़ी वृक्ष संरक्षण के लिए कोई ठोस एवं सख्त कानून लागू नहीं किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की गई कि खेजड़ी वृक्ष को विशेष संरक्षण प्रदान करते हुए अवैध कटाई करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया जाए। साथ ही एक पृथक कानून बनाकर इसके संरक्षण को सुनिश्चित किया जाए। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश के युवा एवं पर्यावरण प्रेमी नागरिक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव जैसे कदम उठाने को विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं प्रशासन की होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित माध्यम से राज्य सरकार तक प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान गौतम भाटी, कुलदीप बेनीवाल, संजय परिहार, लख सिंह, योगेंद्र मीणा, वीरेंद्र प्रजापत, विशाल गोदारा, अभ्युदय सिंह सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।1
- जोधपुर में उत्तर वाड 65 में मदेरणा कोलोनी में श्री राम चौक पर विराट हिन्दू सम्मेलन1
- ओरण बचाने सड़क पर उतरे भगवानसिंह परिहार, देशभक्ति के नारों के साथ पदयात्रा को मिला भारी समर्थन। जैसलमेर जिले की ग्राम पंचायत अमरसागर सरपंच प्रतिनिधि भगवानसिंह परिहार ने ओरण बचाओ पद यात्रा में हुए शामिल......1
- शहर में एक रेजिडेंट डॉक्टर से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कथित रूप से गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। वीडियो में डॉक्टर द्वारा कैंटीन संचालक, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित रेजिडेंट डॉक्टर केएन चेस्ट अस्पताल में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार यह मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है और घटना स्थल एमडीएम अस्पताल के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिससे लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, जी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस स्तर पर मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है। संबंधित वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी。1
- Post by धनराज दाधीच1
- नेताओं और पार्टियों से ऊपर उठकर अब समय है जनता की आवाज़ को खुद मजबूत बनाने का। समाज और प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता ही असली ताकत है। ओरण बचाओ – पर्यावरण बचाओ – संस्कृति बचाओ तनोट से जयपुर तक यह पदयात्रा जनजागरण का एक प्रयास है, जिसमें आप सभी का समर्थन और सहयोग जरूरी है। आइए, ओरण (परंपरागत चारागाह एवं वन क्षेत्र) को बचाने के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। भोपाल सिंह, झलोड़ा1