Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी। शिवपुरी में कानून का सख़्त संदेश: देहात थाना प्रभारी टीआई रवि शंकर कौशल की कॉलर पकड़ने वाले आरोपी विकास धाकड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी बोला— “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है” शिवपुरी। शिवपुरी में कानून का सख़्त संदेश: देहात थाना प्रभारी टीआई रवि शंकर कौशल की कॉलर पकड़ने वाले आरोपी विकास धाकड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी बोला— “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है”
Patarkar Shailendra dhakad
शिवपुरी। शिवपुरी में कानून का सख़्त संदेश: देहात थाना प्रभारी टीआई रवि शंकर कौशल की कॉलर पकड़ने वाले आरोपी विकास धाकड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी बोला— “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है” शिवपुरी। शिवपुरी में कानून का सख़्त संदेश: देहात थाना प्रभारी टीआई रवि शंकर कौशल की कॉलर पकड़ने वाले आरोपी विकास धाकड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी बोला— “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है”
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवपुरी के नरवर नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 में अवैध निर्माण शुरू मुख्य रास्ते में शासकीय स्कूल के पास भवन बनाने की कवायद में भू माफिया नगरीय प्रशासन संज्ञान ले1
- *होली पर्व को लेकर करैरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सुरक्षा, संयम और सौहार्द पर दिया गया विशेष जोर* रिपोर्टर हेमंत भार्गव करैरा।आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से करैरा थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग और नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) डॉ. आयुष जाखड़ द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने होलिका दहन एवं रंगोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली एक सामाजिक और सांस्कृतिक पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। होलिका दहन स्थल पर विशेष सावधानी के निर्देश एसडीओपी डॉ. जाखड़ ने निर्देश दिए कि जहां-जहां होलिका दहन किया जाना है, उन चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। विशेष रूप से होलिका दहन स्थल के पास रेत या बजरी से भरे ड्रम अवश्य रखे जाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक आग की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। साथ ही आसपास ज्वलनशील सामग्री न रखने और पर्याप्त दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी गई। नशा कर वाहन चलाने पर सख्ती बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि होली के दूसरे दिन रंग खेलने के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाना सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस द्वारा इस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गणमान्य नागरिकों से सहयोग की अपील बैठक में उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से प्रशासन ने अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सभी से यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की सतर्कता और तैयारियां थाना करैरा पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और रात्रि गश्त को और मजबूत करने की बात कही गई। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई की सराहनीय भूमिका इस पूरे आयोजन में करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई की सक्रियता और नेतृत्व विशेष रूप से सराहनीय रहा। उन्होंने बैठक का सफल संचालन करते हुए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा कराई और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उनकी सजगता और प्रतिबद्धता से यह स्पष्ट है कि करैरा पुलिस होली पर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश बैठक के अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि होली जैसे पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और मर्यादा के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, हुड़दंग या विवाद से बचें और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखें। शांति समिति की इस बैठक ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रशासन और जनता के सामूहिक सहयोग से ही त्योहारों को सुरक्षित और आनंदमय बनाया जा सकता है। करैरा में होली पर्व को लेकर की गई यह तैयारी निश्चित ही एक सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगी।3
- नशा मुक्त होकर आनंद युक्त मनाएं होली एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ करैरा: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से करैरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की नशा मुक्त होकर आनंद युक्त मनाएं होली डॉ. आयुष जाखड़ करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, इसलिए इसे नशा मुक्त रहकर ही मनाएं उन्होंने डीजे संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन अनिवार्य है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए दिन में भी स्कूलों के आसपास डीजे न बजाएं पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही, होली पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही जलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क पर होली जलाने से यातायात बाधित होता है और सड़क को नुकसान पहुंचता है जनता के सहयोग से ही त्योहार सफल होते हैं : विजय त्यागी नायब तहसीलदार विजय त्यागी ने कहा कि किसी भी पर्व की सफलता प्रशासन और जनता के आपसी सहयोग पर निर्भर करती है उन्होंने नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की पारंपरिक स्थलों पर ही जले होली : थाना प्रभारी करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई ने कहा कि नगर में जहां वर्षों से होली जलाई जाती रही है, उसी निर्धारित स्थान पर होली जलाई जाए सुरक्षा के मद्देनजर रेत से भरे ड्रम पास में रखने की सलाह दी गई है पुलिस होली से एक दिन पूर्व सभी चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करेगी उन्होंने दोहराया कि नशे की हालत में वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं करैरा की पहचान है भाईचारा – नफीस खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नफीस खान ने कहा कि करैरा नगर की पहचान आपसी सद्भाव और भाईचारे से है यहां आज भी मुस्लिम भाई राम-राम कहते हैं और हिंदू भाई सलाम बोलते हैं यही परंपरा नगर की एकता की मिसाल है, जिसे आगे भी कायम रखा जाएगा उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी धर्म का त्योहार हो, करैरा में सभी मिलजुलकर उत्सव मनाते हैं बैठक में शहर काजी मजले आलम, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामस्वरूप रावत सहित गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे.!!1
- ग्राम नया चौराहा के पास श्रीनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, FIR दर्ज पिछोर -- पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नया चौराहा के पास श्रीनगर मार्ग पर आज गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि ई-स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निधानपुर निवासी रहमसिंह लोधी अपनी बेटी प्रियंका लोधी को 11वीं कक्षा का पेपर दिलवाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नया चौराहा की ओर से आ रही फोरव्हीलर ओरा कार से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रहमसिंह लोधी और उनकी पुत्री प्रियंका ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।,हादसे में कार चालक राहुल लोधी, पिता कालूराम लोधी, निवासी तिधारी की भी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संबंधित ओरा कार ग्राम सिरसोना की है। इस दुर्घटना की चपेट में एक ई-स्कूटी भी आ गई, जिस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- दतिया से ही चुनाव लड़ूगा — डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा जी मुंगेरी लाल के सपने ना देखें2
- Post by N g o अध्यक्ष सुनील डोगर जिला ग्वालियर अध्यक्ष सुनील1
- करैरा //अमोला थाना अंतर्गत आज 27 फरवरी को 3-4 बजे के करीबन शिवपुरी झांसी हाइवे रोड सलैया गांव के पास रहने बाली रानी सेन पत्नी देवेंद्र सेन को आरोपी सुगर सिंह लोधी ने मारी बंदूक से दो गोलियां क्षैत्र में दहशत का माहोल आरोपी सुगर सिंह लोधी मोके से फरार । ***रिपोर्टर -: हेमंत भार्गव3
- शिवपुरी में शारदा सॉल्वेंट के पास कल टीआई रवि कौशल से हाथापाई करने वाले युवक को देहात थाना पुलिस ने पकड़ा। आरोपी का निकाला जुलूस। लगवाया नारा- 'गुंडागर्दी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है'1
- Post by उदल कुशवाहा1