महराजगंज में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार आवास योजना का पैसा दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे थे एक लाख रुपये, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद महराजगंज। निचलौल पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25,200 रुपये नकद, पंजाब नेशनल बैंक के चार चेक, एक मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में निचलौल पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी दशरथ सिंह 14 अक्टूबर को भारतीय स्टेट बैंक की निचलौल शाखा से अपने खाते से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान कटरा चौराहे के पास आरोपियों ने उन्हें आवास योजना का पैसा दिलाने का झांसा दिया और एक लाख रुपये ले लिए। इसके बदले उन्हें दो लाख रुपये का कूटरचित चेक दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद 30 अक्टूबर को टिकुलहिया पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में घुघली थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा श्रीवास्तव निवासी सुखवन, संजय पटेल निवासी जुड़ापड़ी और मंगल यादव निवासी नारायणपुर, जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कृष्णा श्रीवास्तव और मंगल यादव का नाम घुघली थाने में वर्ष 2023 में दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी सामने आया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निचलौल के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, स्वाट प्रभारी आशीष सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। डीडी इंडिया न्यूज़ रिपोर्टर: धीरेंद्र द्विवेदी

- परीक्षा केंद्र पर, प्रशासन मुस्तैद, डीएम ने कहीं यह बात, जानें? #vairlpost #NewsUpdate #BJPUttarPradesh #ANNEWS #DM #sorts #PET #exams #dm #police #prendha #LLS परीक्षा केंद्र पर, प्रशासन मुस्तैद, डीएम ने कहीं यह बात, जानें? #vairlpost #NewsUpdate #BJPUttarPradesh #ANNEWS #DM #sorts #PET #exams #dm #police #prendha #LLS1
- अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के तीन शातिर गिरफ्तार एक लाख रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर बाइक समेत नकदी, चेक और मोबाइल बरामद महराजगंज। निचलौल पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को टिकुलहिया पुल के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को पतौना निवासी दशरथ सिंह एसबीआई निचलौल से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान कटरा चौराहे के पास आरोपियों ने आवास का पैसा दिलाने का झांसा देकर उनसे एक लाख रुपये ठग लिए और बदले में दो लाख रुपये का कूटरचित चेक थमा दिया। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर 30 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में घुघली थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 25,200 रुपये नकद, पीएनबी के चार चेक, एक मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- Dularchand Yadav Case: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अनंत सिंह की जमानत, अब जाना होगा जेल दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट से अनंत सिंह को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद अनंत सिंह ने 1 दिसंबर को सरेंडर करने की बात कही है। सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने नीतीश कुमार, ललन सिंह और जेडीयू नेता नीरज कुमार पर तीखे हमले किए और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में देखिए अनंत सिंह की पूरी प्रतिक्रिया और इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स।1
- आठ मुकदमों में जब्त ताश के पत्तों का न्यायालय के आदेश पर कराया गया नष्ट महराजगंज। बरगदवा पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत दर्ज आठ मुकदमों से संबंधित जब्त ताश के पत्तों का शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर विनष्टीकरण कराया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे माल मुकदमाती निस्तारण अभियान के तहत हुई कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह, प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार राय, उपनिरीक्षक रविशेन यादव और हेड मोहर्रिर अनिल कुमार मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 से 2024 के बीच दर्ज आठ मुकदमों से संबंधित ताश के पत्तों को नियमानुसार नष्ट कराया गया। वहीं, जुआ फड़ से बरामद 2050 रुपये की धनराशि जिला कोषागार में जमा कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण के साथ जब्त माल के समयबद्ध निस्तारण की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।1
- लखनऊ में गरजे अमित शाह, बोले- यूपी में भाजपा अंगद का पैर, योगी के साथ मिलकर बनाएंगे हैट्रिक लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने यूपी भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में 2500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव में हैट्रिक का मंत्र दिया। करीब 9 महीने बाद लखनऊ पहुंचे शाह का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। बैठक में सीएम योगी और अमित शाह अगल-बगल बैठे नजर आए। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में शाह ने विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, जिसे कोई नहीं हिला सकता। आप सभी कमर कस लो और अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो। हमें फिर से सरकार बनानी है। अमित शाह ने कार्यकर्ता को ही पार्टी का असली मालिक बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी तो यहां भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी नाराजगी और मनमुटाव भुलाने की अपील करते हुए कहा कि सारी नाराजगी गोमती नदी में छोड़कर जाइए। चुनाव तक बार-बार मुलाकात होगी और हर काम का हिसाब पूछा जाएगा, इसलिए बही-खाता अच्छा रखिए। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा की निरर्थक बकवास का जवाब यूपी में 2027 में भाजपा की सरकार बनाकर देना है। बैठक में यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। पूरे दिन चली कार्यसमिति की बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन हुआ। शाम 5 बजे समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। भाजपा की कोशिश है कि 2027 से पहले संगठन को बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाए, ताकि योगी और शाह की जोड़ी के नेतृत्व में यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई जा सके।1
- नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, #vairlpost #NewsUpdate #PostViral #videosvirales #ANNEWS #trust #police #vairalpost नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, #vairlpost #NewsUpdate #PostViral #videosvirales #ANNEWS #trust #police #vairalpost1
- महराजगंज में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार आवास योजना का पैसा दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे थे एक लाख रुपये, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद महराजगंज। निचलौल पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25,200 रुपये नकद, पंजाब नेशनल बैंक के चार चेक, एक मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में निचलौल पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी दशरथ सिंह 14 अक्टूबर को भारतीय स्टेट बैंक की निचलौल शाखा से अपने खाते से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान कटरा चौराहे के पास आरोपियों ने उन्हें आवास योजना का पैसा दिलाने का झांसा दिया और एक लाख रुपये ले लिए। इसके बदले उन्हें दो लाख रुपये का कूटरचित चेक दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद 30 अक्टूबर को टिकुलहिया पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में घुघली थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा श्रीवास्तव निवासी सुखवन, संजय पटेल निवासी जुड़ापड़ी और मंगल यादव निवासी नारायणपुर, जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कृष्णा श्रीवास्तव और मंगल यादव का नाम घुघली थाने में वर्ष 2023 में दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी सामने आया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निचलौल के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, स्वाट प्रभारी आशीष सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। डीडी इंडिया न्यूज़ रिपोर्टर: धीरेंद्र द्विवेदी1
- निचलौल / महाराजगंज: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के रमजीता निवासी धर्मेन्द्र की जहरखुरानी से हुई संदिग्ध मौत ने सिस्टम और समाज की असंवेदनशीलता को बेनकाब कर दिया है। एक तरफ जहां लगभग 10 साल के बेटे व 13 साल की बेटी ने अपने पिता के डेडबॉडी को लेकर बेबस दिखे ।वहीं दूसरी तरफ CHC निचलौल में अपने पिता को खोकर असहाय बच्चों की चीख-पुकार सुनने और उनकी सुध लेने वाला कोई जिम्मेदार आगे नहीं आया। #Thuthibari #Nichlaul Maharajganj Police UP Police #Maharajganj DIG Range Gorakhpur MYogiAdityanath1