राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी ने शुरू किया आबू राज में जनसंपर्क कार्यक्रम । आबुराज। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जिला अध्यक्ष आनंद चौधरी के नेतृत्व में आबू राज नगर पालिका चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आबू राज में मेन मार्केट में सभी दुकानों पर पंपलेट वितरण किया तथा आगामी चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा आबू में मिली जुली सरकार कमल कांग्रेस के गठबंधन को तोड़कर आबू राज के लोगों की और आबू राज की सरकार लेकर आएंगे।आबू राज मंडल अध्यक्ष सौरव गांगड़िया ने कहा कि हम धरातल पर काम करेंगे डोर टू डोर जाएंगे लोगों की समस्या सुनेंगे और आगामी चुनाव में मजबूती के साथ आरएलपी अपने नगर पालिका की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इस मौके पर कारणदीप कोटिया, योगेंद्र सिंह ,हरि सिंह ,राजाराम चौधरी ,वेलाराम ,मानसिंह ,वीरेंद्र चौधरी ,भैरू राम राजपुरोहित, रोहित कुमार , लक्ष्मण व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी ने शुरू किया आबू राज में जनसंपर्क कार्यक्रम । आबुराज। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जिला अध्यक्ष आनंद चौधरी के नेतृत्व में आबू राज नगर पालिका चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आबू राज में मेन
मार्केट में सभी दुकानों पर पंपलेट वितरण किया तथा आगामी चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा आबू में मिली जुली सरकार कमल कांग्रेस के गठबंधन को
तोड़कर आबू राज के लोगों की और आबू राज की सरकार लेकर आएंगे।आबू राज मंडल अध्यक्ष सौरव गांगड़िया ने कहा कि हम धरातल पर काम करेंगे डोर टू डोर जाएंगे लोगों की समस्या सुनेंगे और आगामी चुनाव में मजबूती के साथ
आरएलपी अपने नगर पालिका की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इस मौके पर कारणदीप कोटिया, योगेंद्र सिंह ,हरि सिंह ,राजाराम चौधरी ,वेलाराम ,मानसिंह ,वीरेंद्र चौधरी ,भैरू राम राजपुरोहित, रोहित कुमार , लक्ष्मण व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- शुरू अप बी जाता है तो इसके लिए उसके ऊपर ऑप्शन आना चाहिए इससे एमबी कम एमबी में चला सके ज्यादा न्यूज़ देख सके1
- विधायक गणेश घोघरा ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित न करने को लेकर केंद्र सरकार के हालिया रुख पर जताया कड़ा एतराज कहा - मानगढ़ धाम पर पीएम मोदी की घोषणा निकला वादा खिलाफी, आदिवासियों के बलिदान का हो रहा अपमान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने बांसवाड़ा जिले के ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित न करने को लेकर केंद्र सरकार के हालिया रुख पर कड़ा एतराज जताया है। हाल ही में संसद में मानगढ़ धाम को लेकर दिए गए केंद्रीय मंत्री के लिखित उत्तर के बाद विधायक घोघरा ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। - संसद के सवाल और मंत्री के जवाब से उपजा विवाद विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि 3 अगस्त 2026 को संसद में सरकार से सवाल पूछा गया था कि क्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा? इस सवाल के लिखित उत्तर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्पष्ट मना कर दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष विचाराधीन नहीं है और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किया जा सकता। - विधायक ने केंद्र सरकार पर कथनी और करनी में अंतर का लगाया आरोप घोघरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 के मानगढ़ धाम दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में स्वयं प्रधानमंत्री मोदी मानगढ़ धाम की पवित्र भूमि पर आए थे और उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की दिशा में काम करने की बात कही थी। लेकिन अब संसद में मंत्री द्वारा दिया गया जवाब यह साबित करता है कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है। - इतिहास और शहादत की उपेक्षा का आरोप विधायक घोघरा ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि वर्ष 1913 में संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में 1500 से अधिक भील आदिवासियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। अंग्रेजों द्वारा किए गए इस नरसंहार को 'जलियांवाला बाग' से भी बड़ा हत्याकांड माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के इतिहास से आदिवासियों के इस महान बलिदान को मिटाने और किताबों के पन्नों से हटाने का प्रयास कर रही है, जो पूरे देश के आदिवासी समाज का अपमान है। - बड़े आंदोलन की चेतावनी गणेश घोघरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालय अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करते हैं तथा मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देते हैं, तो आने वाले समय में देश का संपूर्ण आदिवासी समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेगा और एक बड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा करेगा।1
- डूंगरपुर में आयुर्वेद युवाओं का विरोध सेवानिवृत कर्मियों की पुननियुक्ति पर आक्रोश 926 रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर में आयुर्वेद युवाओं का विरोध सेवानिवृत कर्मियों की पुननियुक्ति पर आक्रोश 926 रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए डूंगरपुर आयुर्वेद युवाओं द्वारा सेवानिवृत कर्मियों की पुनर नियुक्ति के विरोध में जिला कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया इन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 926 रिक्त पदों को आरपीएससी के तहत पारदर्शी तरीके भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए आयुर्वेद विभाग में लगभग 926 पर रिक्त पड़े हैं जिसमें लगभग 899 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने हैं पिछले कई वर्षों से डीपीसी प्रक्रिया लंबित हैं इसके चलते लगभग 310 चिकित्सा अधिकारी विभिन्न आयुर्वेद विद्यालयों में कार्यरत है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लंबित पदों की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से की जाए । युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल डॉक्टर कुशराज सिंह सिसौदिया, डॉक्टर दुष्यंत कटारा, डॉक्टर धर्मेंद्रपाल सिंह तथा डॉक्टर विनय सहित कई आयुर्वेद चिकित्सक एवं अभ्यर्थी शामिल रहे।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाददाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929हेड लाइन पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प लोकेशन डूंगरपुर सवाददाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929 हेड लाइन पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प एंकर इंट्रो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली की महत्वपूर्ण बैठकष ब्लॉक अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के अध्यक्षव विधायक गणेश गोगरा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र खोड़निया, पूर्व जिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, पंचायती राज प्रभारी मनोज पाटीदार, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, सेवादल उर्मिला अहारी, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवीलाल अहारी, रामलाल अहारी, मुकेश अहारी, प्रवीण गमेती, महेंद्र पाटीदार, कन्हैयालाल पटेल, मंडल अध्यक्ष विद्याशंकरसुथार, वल्लभराम पाटीदार, लक्ष्मणलाल रोत, वालजी भाई, रमेश सुथार, मीनाक्षी परमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद , संगठन महासचिव ततखसिंह डाबी, मुकेश परमार, नेपालपुरा सरपंच रमेश वलोता सरपंच कांतिलाल सहित भंवर लोकेश पाटीदार तेज सिंह रूप देव ननोमा सुरेश पाटीदार संजय पाटीदार दयाशंकर परमार कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रहा है। रोजगार के अवसरों की कमी, युवाओं और छात्रों की समस्याओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनता अब केवल झूठे वादों और बहकावे में आने वाली नहीं है, बल्कि विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही के आधार पर अपना निर्णय करेगी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।4
- तेज रफ्तार बाइक चलाकर आमजन में भय फैलाने वालों पर चौरासी थाना पुलिस की कार्रवाई, 12 मोटरसाइकिल जब्त। भूपेन्द्र गामोट डूंगरपुर तेज रफ्तार बाइक चलाकर आमजन में भय फैलाने वालों पर चौरासी थाना पुलिस की कार्रवाई, 12 मोटरसाइकिल जब्त। डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत चौरासी थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 12 मोटरसाइकिल जब्त की। थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तेज गति, लापरवाही, स्टंटबाजी तथा सार्वजनिक मार्गों पर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- सरकारी स्कूल में विधायक गणेश घोघरा का निरीक्षण, पोषाहार में अनियमितता और शिक्षकों की कमी पर जताई नाराजगी डूंगरपुर। डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा मंगलवार को छेला-खेरवाड़ा स्थित राजकीय विद्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद किए गए इस निरीक्षण में विद्यालय में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पोषाहार व्यवस्था में कमी पाई। उन्होंने देखा कि एक ही थाली में तीन बच्चों को पोषाहार परोसा जा रहा था, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भी भारी कमी है। उनका आरोप है कि एक महिला शिक्षिका का डेपुटेशन उदयपुर में लगा हुआ है, जबकि संबंधित विद्यालय में शिक्षक का पद खाली है। इसके अलावा विद्यालय भवन की स्थिति भी जर्जर मिली, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। निरीक्षण के बाद विधायक गणेश घोघरा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। कई सरकारी विद्यालयों में भवन जर्जर हैं और शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। विधायक ने एक शिक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय में हो रही अधिकांश अनियमितताओं में उसकी मुख्य भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पोषहार वितरण, टीसी जारी करने सहित कई प्रशासनिक कार्य वही शिक्षक संचालित कर रहा है। निरीक्षण के बाद विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की शिकायत कर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही।2
- वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग होनी चाहिए कोई भी हो कम सा वीडियो कॉलिंग सोशल मीडिया के जरिए होना चाहिए समय बचेगा पैसा बचेगा और फ्रॉड से बचोगे1
- राउमावि छैला खेरवाड़ा में विधायक गणेश घोघरा का औचक निरीक्षण; एक थाली में खाना खाने को मजबूर मासूम, व्यवस्थाओं में भारी धांधली उजागर शिक्षकों की लेटलतीफी, पोषाहार में फर्जीवाड़ा और जर्जर भवन का सच आया सामने; मनमानी करने वाले शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छैला खेरवाड़ा में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और मूलभूत सुविधाओं की बदतर स्थिति उजागर हुई है। शिक्षकों की कमी और मध्याह्न भोजन वितरण में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने मंगलवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली व्यापक खामियों और अव्यवस्थाओं को देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की। - एक ही थाली में 3-4 बच्चे खाने को मजबूर, पढ़ाई में भारी लापरवाही निरीक्षण के दौरान स्कूल की जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद चिंताजनक थी। मध्याह्न भोजन वितरण में भारी फर्जीवाड़ा पाया गया, जहां बच्चों को पर्याप्त पोषण देने के बजाय एक ही थाली में तीन से चार बच्चों को खाना खाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। शिक्षा के स्तर की जांच के लिए जब शिक्षक डायरी और छात्रों की कॉपियों का मिलान किया गया, तो उसमें भारी अंतर पाया गया, जिससे अध्यापन कार्य में बरती जा रही गंभीर लापरवाही स्पष्ट उजागर हुई। इसके अलावा कई शिक्षकों की समय पर न आने की पोल भी खुली। - दबाव और धौंस जमाने वाले शिक्षक पर गाज, उदयपुर डेपुटेशन का मामला भी उछला विद्यालय के माहौल को लेकर भी गंभीर शिकायतें सामने आईं। स्टाफ सदस्यों ने शिक्षक धनेश्वर हड़ात पर स्कूल का माहौल खराब करने, अन्य शिक्षकों व कार्यवाहक प्रधानाचार्य को डराने-धमकाने और धौंस जमाने का आरोप लगाया। विधायक घोघरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाया और शिक्षक के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह बात भी सामने आई कि स्कूल की एक शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति लंबे समय से उदयपुर में है, लेकिन उनका पद और वेतन इसी स्कूल से जारी हो रहा है। इसके चलते यहां एक सीट खाली पड़ी है और स्थानीय विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। - जर्जर भवन से हादसे का खतरा, अभिभावक टीसी कटवाने को मजबूर विद्यालय परिसर की स्थिति भी अत्यंत दयनीय पाई गई। कई कमरे पूरी तरह जर्जर और खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। विधायक ने कहा कि स्कूल की इन बदहाल स्थितियों और राजनीति का अखाड़ा बन चुके माहौल से तंग आकर अभिभावक अपने बच्चों की टीसी कटवाने को मजबूर हो रहे हैं। विधायक गणेश घोघरा ने मौके से ही विभागीय उच्च अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कार्मिक को बख्शा नहीं जाएगा।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भाजपा मासिक बैठक में संगठनात्मक एकता पर जोर, पंचायती राज चुनाव पर मंथन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भाजपा मासिक बैठक में संगठनात्मक एकता पर जोर, पंचायती राज चुनाव पर मंथन । डूंगरपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देव सोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी एवं जिला अध्यक्ष जनजाति मोर्चा भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक एकता पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में मंडल सह प्रभारी बाहुदर पाटीदार,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन दास एवं वल्लभ पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी, शंकरलाल कलाल, जितेंद्र सिंह चारण, देवीलाल, रामलाल अहारी, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने तथा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सेवक ने आभार व्यक्त किया।1