logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरजनपदीय चोर गिरोह का फतेहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद फतेहपुर। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के सफल खुलासे में फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चोरी में प्रयुक्त औजार तथा एक KIA CARENS कार बरामद की गई है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, 4 और 16 सितंबर 2026 को कोतवाली क्षेत्र के साई बिहार कॉलोनी और शेखपुर उनवा में बंद मकानों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 सितंबर को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास नागर, अनमोल सिंह, जयशिव गुप्ता, विकास निषाद, राहुल गुप्ता, मिथुन सिंह तथा दीपक उर्फ अंशू शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वे चारपहिया वाहन से विभिन्न शहरों में जाकर बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के बाद नकदी और जेवरात आपस में बांट लेते थे तथा कुछ सामान कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा मध्य प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। बरामदगी में सोने की चेन, महाराजा हार, अंगूठियां, झुमके, झाला, चांदी की बिछिया, ब्रेसलेट, गणेश-लक्ष्मी का सिक्का, ₹34,400 नकद, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त KIA CARENS कार से पाइप रिंच, प्लास, कटर, पेचकश और सब्बल जैसे औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

2 hrs ago
user_ज्योति गुप्ता न्यूज
ज्योति गुप्ता न्यूज
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अंतरजनपदीय चोर गिरोह का फतेहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद फतेहपुर। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के सफल खुलासे में फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चोरी में प्रयुक्त औजार तथा एक KIA CARENS कार बरामद की गई है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, 4 और 16 सितंबर 2026 को कोतवाली क्षेत्र के साई बिहार कॉलोनी और शेखपुर उनवा में बंद मकानों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 सितंबर को

सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास नागर, अनमोल सिंह, जयशिव गुप्ता, विकास निषाद, राहुल गुप्ता, मिथुन सिंह तथा दीपक उर्फ अंशू शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वे चारपहिया वाहन से विभिन्न शहरों में जाकर बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के बाद नकदी और जेवरात आपस में बांट लेते थे तथा कुछ सामान कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा मध्य प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। बरामदगी में सोने की चेन, महाराजा हार, अंगूठियां, झुमके, झाला, चांदी की बिछिया, ब्रेसलेट, गणेश-लक्ष्मी का सिक्का, ₹34,400 नकद, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त KIA CARENS कार से पाइप रिंच, प्लास, कटर, पेचकश और सब्बल जैसे औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहपुर जिला, भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश फतेहपुर इकाई द्वारा किसानों की मांगों को लेकर दिया धरना l करीब 1o ट्रेक्टर लेकर किसानो ने दिया धरना, डी एम ने नहीं लिया ज्ञापन किसान वापस अपने घर लौटे
    2
    फतेहपुर जिला,  भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश  फतेहपुर इकाई  द्वारा किसानों की मांगों को लेकर  दिया धरना  l


करीब 1o ट्रेक्टर  लेकर किसानो  ने  दिया  धरना, डी  एम ने नहीं लिया  ज्ञापन  किसान वापस अपने घर लौटे
    user_User3428 BHARAT  CRIME NEWS
    User3428 BHARAT CRIME NEWS
    Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गृह क्लेश में पति ने पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर गृह क्लेश में पति ने पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित खालसा मोहल्ले में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाना भावनपुर पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
    1
    गृह क्लेश में पति ने पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
गृह क्लेश में पति ने पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित खालसा मोहल्ले में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाना भावनपुर पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, परखच्चे उड़े ऊंचाहार, रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित नौवनहार के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक लखनऊ-प्रयागराज मार्ग के बाईपास पर कथित तौर पर रॉन्ग साइड से होकर कलकत्ता की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से हरिद्वार जा रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से जा रहे ट्रक का चालक नशे की हालत में था। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और ऊंचाहार कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
    1
    लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, परखच्चे उड़े
ऊंचाहार, रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित नौवनहार के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक लखनऊ-प्रयागराज मार्ग के बाईपास पर कथित तौर पर रॉन्ग साइड से होकर कलकत्ता की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से हरिद्वार जा रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से जा रहे ट्रक का चालक नशे की हालत में था। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और ऊंचाहार कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली #viral #reels #instagood #trending #nonfollowers
    1
    श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है 
भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली
#viral #reels #instagood #trending #nonfollowers
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली: खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा पर वसूली के गंभीर आरोप फतेहपुर के डंपर मालिक ने खनन अधिकारी व लोकेटर पर लगाये आरोप डीएम कार्यालय पहुँचकर डीएम से की शिकायत कार्रवाई के नाम पर 1.04 लाख रुपये वसूलने का आरोप खनन अधिकारी पर लोकेटर के जरिए रकम वसूलने का आरोप डंपर रोककर खनिज पदार्थ को रॉयल्टी से अधिक बताने का आरोप लोकेटर के पास क्यूआर कोड भेजकर 52-52 हजार रुपये लेने का आरोप शिकायत के बाद रविवार देर शाम डंपरों का चालान किया गया- पीड़ित खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने आरोपों को बताया झूठा डम्पर का दो बार हुआ था चालान, चालान से बचने के लिए लगाए गए आरओ- खनन अधिकारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने शिकायती पत्र पर जांच के दिये आदेश एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब फिर लोकेटर हो गए सक्रिय
    1
    रायबरेली: खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा पर वसूली के गंभीर आरोप

फतेहपुर के डंपर मालिक ने खनन अधिकारी व लोकेटर पर लगाये आरोप

 डीएम कार्यालय पहुँचकर डीएम से की शिकायत

कार्रवाई के नाम पर 1.04 लाख रुपये वसूलने का आरोप

खनन अधिकारी पर लोकेटर के जरिए रकम वसूलने का आरोप

डंपर रोककर खनिज पदार्थ को रॉयल्टी से अधिक बताने का आरोप

लोकेटर के पास क्यूआर कोड भेजकर 52-52 हजार रुपये लेने का आरोप

शिकायत के बाद रविवार देर शाम डंपरों का चालान किया गया- पीड़ित

खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने आरोपों को बताया झूठा

डम्पर का दो बार हुआ था चालान, चालान से बचने के लिए लगाए गए आरओ- खनन अधिकारी

 डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने शिकायती पत्र पर जांच के दिये आदेश

एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब फिर लोकेटर हो गए सक्रिय
    user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
    महुआ न्यूज़ लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रेलवे की मनमानी: हरनारायण इंटर कॉलेज का मुख्य गेट बंद करने पहुंचे अधिकारी, तीन घंटे तक बंधक बने रहे हजारों छात्र, अभिभावकों का हंगामा,,, ऊंचाहार, रायबरेली। रेलवे की तानाशाही का बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने नगर के प्रतिष्ठित एवं शासन द्वारा वित्तपोषित हरनारायण इंटर कॉलेज के मुख्य गेट को जबरन बंद करने की कोशिश की, जिसके चलते विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं करीब तीन घंटे तक परिसर के अंदर कैद रहे। सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद रेलवे अधिकारी मौके से खिसक गए। हरनारायण इंटर कॉलेज का मुख्य द्वार रेलवे लाइन की ओर खुलता है। वर्षों से छात्र, शिक्षक और कर्मचारी रेलवे लाइन के किनारे बने कच्चे रास्ते से ही विद्यालय आते-जाते हैं। हाल ही में हुई भारी बरसात के कारण रास्ते में जलभराव हो गया, जिससे मजबूरी में छात्रों को पगडंडी छोड़कर पटरी के किनारे से होकर गुजरना पड़ रहा था। इसी को आधार बनाकर रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर मुख्य गेट बंद करने का फरमान सुना दिया। कॉलेज प्रबंधन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए रेलवे से कुछ माह का समय मांगा था, लेकिन रेलवे ने मानवीय पहलू को अनदेखा कर दिया। मंगलवार दोपहर रेलवे के अधिकारी जेसीबी-ट्रैक्टर लेकर गेट पर मिट्टी डालकर उसे बंद करने पहुंच गए। उस समय हजारों छात्र कक्षाओं में थे। गेट बंद होते ही अफरा-तफरी मच गई। अंदर छात्र कैद हो गए और बाहर छुट्टी का इंतजार कर रहे अभिभावक परेशान हो गए। अभिभावकों के विरोध और हंगामे को बढ़ता देख रेलवे अधिकारी बिना कार्रवाई पूरी किए ही मौके से भाग निकले, जिसके बाद छात्रों को बाहर निकाला जा सका। कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों ने रेलवे की इस कार्रवाई को छात्र विरोधी बताया है और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।
    1
    रेलवे की मनमानी: हरनारायण इंटर कॉलेज का मुख्य गेट बंद करने पहुंचे अधिकारी, तीन घंटे तक बंधक बने रहे हजारों छात्र, अभिभावकों का हंगामा,,, 
ऊंचाहार, रायबरेली। रेलवे की तानाशाही का बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने नगर के प्रतिष्ठित एवं शासन द्वारा वित्तपोषित हरनारायण इंटर कॉलेज के मुख्य गेट को जबरन बंद करने की कोशिश की, जिसके चलते विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं करीब तीन घंटे तक परिसर के अंदर कैद रहे। सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद रेलवे अधिकारी मौके से खिसक गए।
हरनारायण इंटर कॉलेज का मुख्य द्वार रेलवे लाइन की ओर खुलता है। वर्षों से छात्र, शिक्षक और कर्मचारी रेलवे लाइन के किनारे बने कच्चे रास्ते से ही विद्यालय आते-जाते हैं। हाल ही में हुई भारी बरसात के कारण रास्ते में जलभराव हो गया, जिससे मजबूरी में छात्रों को पगडंडी छोड़कर पटरी के किनारे से होकर गुजरना पड़ रहा था।
इसी को आधार बनाकर रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर मुख्य गेट बंद करने का फरमान सुना दिया। कॉलेज प्रबंधन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए रेलवे से कुछ माह का समय मांगा था, लेकिन रेलवे ने मानवीय पहलू को अनदेखा कर दिया।
मंगलवार दोपहर रेलवे के अधिकारी जेसीबी-ट्रैक्टर लेकर गेट पर मिट्टी डालकर उसे बंद करने पहुंच गए। उस समय हजारों छात्र कक्षाओं में थे। गेट बंद होते ही अफरा-तफरी मच गई। अंदर छात्र कैद हो गए और बाहर छुट्टी का इंतजार कर रहे अभिभावक परेशान हो गए।
अभिभावकों के विरोध और हंगामे को बढ़ता देख रेलवे अधिकारी बिना कार्रवाई पूरी किए ही मौके से भाग निकले, जिसके बाद छात्रों को बाहर निकाला जा सका।
कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों ने रेलवे की इस कार्रवाई को छात्र विरोधी बताया है और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    6 hrs ago
  • कौशाम्बी पति-पत्नी के विवाद में जमकर हंगामा, बाइक में आग लगाने का प्रयास कौशाम्बी पति-पत्नी के विवाद में जमकर हंगामा, बाइक में आग लगाने का प्रयास बताया जा रहा है कि विवाहिता बबिता पटेल अपने परिजनों के साथ हॉस्पिटल में काम कर रहे पति के पास पहुंची थी, जहां विवाद के दौरान महिला ने बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस दोनों पक्षों को सैनी थाने ले गई। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले दोनों का विवाह हुआ था और शादी के बाद से विवाद चल रहा था, मामला तलाक तक पहुंच चुका है और कोर्ट में विचाराधीन है। मामला सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गोरियो रोड के पास का
    1
    कौशाम्बी पति-पत्नी के विवाद में जमकर हंगामा, बाइक में आग लगाने का प्रयास
कौशाम्बी पति-पत्नी के विवाद में जमकर हंगामा, बाइक में आग लगाने का प्रयास
बताया जा रहा है कि विवाहिता बबिता पटेल अपने परिजनों के साथ हॉस्पिटल में काम कर रहे पति के पास पहुंची थी, जहां विवाद के दौरान महिला ने बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची 112 पुलिस दोनों पक्षों को सैनी थाने ले गई। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले दोनों का विवाह हुआ था और शादी के बाद से विवाद चल रहा था, मामला तलाक तक पहुंच चुका है और कोर्ट में विचाराधीन है।
मामला सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गोरियो रोड के पास का
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पुश्तैनी मकान पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के तलरेजा भट्टा, रायबरेली रोड बाईपास निवासी रघुनंदन ने अपने चचेरे भाई पर पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। रघुनंदन का कहना है कि उनका पुश्तैनी मकान करीब 40-50 वर्ष पुराना है। परिवार के चचेरे भाई राधेश्याम के साथ पूर्व में बंटवारा हुआ था, जिसके बाद राधेश्याम अपने हिस्से में मकान बनाकर रह रहा है। आरोप है कि पुराना मकान गिर जाने और वहां परिवार के न रहने का फायदा उठाकर राधेश्याम अब उस जमीन पर भी जबरन कब्जा करना चाहता है। पीड़ित का आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर उसे धमकी दी जाती है। परिवार का कहना है कि मामले को लेकर सलोन थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार छोटे बच्चों और अपने दो मानसिक रूप से दिव्यांग भाइयों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। परिवार ने राधेश्याम पर दोनों भाइयों के साथ दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए हैं। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को मामले में न्याय का आश्वासन देते हुए संबंधित विभाग से जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही।
    1
    पुश्तैनी मकान पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के तलरेजा भट्टा, रायबरेली रोड बाईपास निवासी रघुनंदन ने अपने चचेरे भाई पर पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई।
रघुनंदन का कहना है कि उनका पुश्तैनी मकान करीब 40-50 वर्ष पुराना है। परिवार के चचेरे भाई राधेश्याम के साथ पूर्व में बंटवारा हुआ था, जिसके बाद राधेश्याम अपने हिस्से में मकान बनाकर रह रहा है। आरोप है कि पुराना मकान गिर जाने और वहां परिवार के न रहने का फायदा उठाकर राधेश्याम अब उस जमीन पर भी जबरन कब्जा करना चाहता है।
पीड़ित का आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर उसे धमकी दी जाती है। परिवार का कहना है कि मामले को लेकर सलोन थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार छोटे बच्चों और अपने दो मानसिक रूप से दिव्यांग भाइयों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।
परिवार ने राधेश्याम पर दोनों भाइयों के साथ दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए हैं। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को मामले में न्याय का आश्वासन देते हुए संबंधित विभाग से जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली शहर में गणपति बप्पा मोरया की जय घोष रायबरेली में रायबरेली शहर में गणपति बप्पा मोरया की जय घोष
    1
    रायबरेली शहर में गणपति बप्पा मोरया की जय घोष रायबरेली में
रायबरेली शहर में गणपति बप्पा मोरया की जय घोष
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.