गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने पर भाकियू ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने पर भाकियू ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन पूरनपुर गन्ना किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में गन्ना किसानों की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन गुरुवार दोपहर 12 बजे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान, घटतौली और अवैध वसूली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। पूरनपुर चीनी मिल गन्ना किसानों का भुगतान गन्ना अधिनियम के अनुसार समय से नहीं कर रही हैं। इसके चलते किसान बैंक ऋण चुकाने, अगली फसल की तैयारी, गन्ने की बुवाई और बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ हो रहे हैं। होली पर्व नजदीक होने के कारण किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। संगठन ने मांग की है कि किसानों का समस्त बकाया गन्ना मूल्य होली से पहले तत्काल दिलाया जाए। इसके साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली और गन्ना उतारने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। किसानों का कहना है कि चीनी मिलों के गेट पर भी घटतौली हो रही है, लेकिन वर्तमान पेराई सत्र में अब तक किसी भी स्तर पर प्रभावी छापेमारी या जांच अभियान नहीं चलाया गया, जिससे दोषियों के हौसले बुलंद हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के गेट पर भारी वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है। गन्ना वाहनों को 72 से 80 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और मिल की रिकवरी भी प्रभावित हो रही है। भाकियू ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, घटतौली रोकने के लिए विशेष अभियान और किसानों का शोषण तत्काल बंद कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

- रामपुर सेंट फ्रांसिस स्कूल में फादर प्रिंसिपल जोसेफ की पिटाई, प्रिंसिपल जोसेफ छात्रों को सजा देने के नाम पर छात्रों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ का आरोप, #उत्तरप्रदेश #रामपुर #विलासपुर1
- सेहरामऊ में सनसनी: खेत पर जाकर प्रेमी जोड़े ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, युवती की हालत नाज़ुक1
- कोतवाली गेट से प्रेमी के साथ गई युवती को खीच ले गए परिजन, वीडियो वायरल पूरनपुर। प्रेमी के साथ घर से गई युवती को कोतवाली गेट से परिजन पकड़कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को उसके घर से बरामद कर वापस कोतवाली लाया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए।युवती को जबरन ले जाने का वीडियो गुरुवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती आठ फरवरी को प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में युवती ने प्रेमी से शादी कर ली और वह शादीशुदा महिला की वेशभूषा में कोतवाली पहुंची। इसी दौरान परिजन भी वहां पहुंच गए और बातचीत के बहाने उसे कोतवाली गेट पर बुलाया। आरोप है कि परिजन युवती को घसीटते हुए घर ले गए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने तलाश कर युवती को घर से बरामद किया। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी से शादी करने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना जनपद पीलीभीत में चर्चा का विषय बनी हुई है।2
- Post by संदीप निडर1
- pressconfrence :बीएसपी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री माया वती बड़ी खबर 2027 में बीएसपी अकेले ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव1
- Post by यूपी समाचार1
- USA trade deal1
- बाजारघाट में घर से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, तीन दिन में तीसरी घटना से दहशत पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाजारघाट गांव निवासी एक युवक का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव बाजारघाट निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र बलजिंदर सिंह मंगलवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की और बुधवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि हजारा क्षेत्र में तीन दिनों में यह तीसरी बड़ी घटना है, हाल ही मे वृद्ध महिला की हत्या, दुसरी मिट्टी खनन में लगी ट्राली ने युवक को कुचला, तीसरी घटना पेड़ पर लटका मिला युवक का शव।1