logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

DM के आदेश की खुली अवहेलना। फीस के लिए छात्रा को एडमिट कार्ड देने में स्कूल ने किया परेशान

2 hrs ago
user_संदीप निडर
संदीप निडर
पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

DM के आदेश की खुली अवहेलना। फीस के लिए छात्रा को एडमिट कार्ड देने में स्कूल ने किया परेशान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • pressconfrence :बीएसपी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री माया वती बड़ी खबर 2027 में बीएसपी अकेले ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव
    1
    pressconfrence :बीएसपी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री माया वती बड़ी खबर 2027 में बीएसपी अकेले ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव
    user_Munish Chaudhry
    Munish Chaudhry
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घर से भागी युवती को घसीटकर ले गए परिजन, थाने के बाहर हाई बोल्टेज ड्रामा। पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती आठ फरवरी को घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घर से जाने के बाद युवती ने प्रेमी से शादी कर ली। बुधवार को युवती शादीशुदा महिला की वेशभूषा में कोतवाली पहंुच गई। जानकारी लगते ही उसके परिजन भी पहंुच गए। उन्होंने युवती को बात करने के लिए कोतवाली गेट पर बुलाया। इस दौरान मौजूद परिवार की महिलाएं उस पर टूट पड़ी और उसे घसीटते हुए तहसील के अंदर ले गई। वहां से परिजन युवती को बिना पुलिस के बताए घर लेकर चले गए। कोतवाली गेट से युवती को पकड़कर ले जाने की जानकारी लगने पर खलबली मच गई। पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरु कर दी। युवती अपने घर मिली। पुलिस उसे वापस कोतवाली लाई। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी से शादी करने की बात पुलिस से कही। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है
    2
    घर से भागी युवती को घसीटकर ले गए परिजन, थाने के बाहर हाई बोल्टेज ड्रामा।
पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती आठ फरवरी को घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घर से जाने के बाद युवती ने प्रेमी से शादी कर ली। बुधवार को युवती शादीशुदा महिला की वेशभूषा में कोतवाली पहंुच गई। जानकारी लगते ही उसके परिजन भी पहंुच गए। उन्होंने युवती को बात करने के लिए कोतवाली गेट पर बुलाया। इस दौरान मौजूद परिवार की महिलाएं उस पर टूट पड़ी और उसे घसीटते हुए तहसील के अंदर ले गई। वहां से परिजन युवती को बिना पुलिस के बताए घर लेकर चले गए। कोतवाली गेट से युवती को पकड़कर ले जाने की जानकारी लगने पर खलबली मच गई। पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरु कर दी। युवती अपने घर मिली। पुलिस उसे वापस कोतवाली लाई। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी से शादी करने की बात पुलिस से कही। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • पीलीभीत उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक बाघ ने बेसहारा गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। घटना चन्द्रनगर मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है, जो हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वुधवार ग्रामीणों के अनुसार राहगीरों ने खेत में मृत पशु के पास बाघ को बैठे देखा। बाघ काफी देर तक शव के पास ही डटा रहा, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने दूर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
    1
    पीलीभीत उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक बाघ ने बेसहारा गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। घटना चन्द्रनगर मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है, जो हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वुधवार ग्रामीणों के अनुसार राहगीरों ने खेत में मृत पशु के पास बाघ को बैठे देखा। बाघ काफी देर तक शव के पास ही डटा रहा, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने दूर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। #uttarpradesh #news #latestnews #pilibhit #dmpilibhit #pilibhit
    1
    यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
#uttarpradesh #news #latestnews #pilibhit #dmpilibhit #pilibhit
    user_NARESH MALLICK
    NARESH MALLICK
    Insurance Agent पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बरखेड़ा ग्राम पंचायत बकानिया दीक्षित में एक वर्ष से नहीं आ रहा है सफाई कर्मी नहीं हो रही है नालियों की सफाई बा बुरी तरह से बच बजा रही ना लिया ग्रामीण है परेशान ग्रामीण ने प्रधान बाद सचिन को इस बारे में कई बार अवगत कराया मगर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है ग्रामीणों का अब कहना है कि ग्राम प्रधान अपने इधर कार्य करवाता है और नाली भी साफ हो जाती हैं और कहता है कि जिसने हमें वोट नहीं दिया है उधर ना तो सफाई करनी जाएगा और ना ही कोई विकास कार्य होगा जिससे ग्रामीण बहुत ही परेशान है और आए दिन ग्रामीणों को परेशान करता है ग्रामीण देवता ने बताया है व ग्रामीण राजकुमार ने बताया है काफी समय से सफाई कर्मी या नहीं आ रहा है और ना ही कोई सफाई हो रही है सफाई कर्मी को प्रधान की संरक्षक में अपनी कर रहा है मनमानी जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है और स्वयं अपनी नालियां साफ करने पड़ रही हैं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में काफी रोष पनप रहा है
    4
    बरखेड़ा  ग्राम पंचायत बकानिया दीक्षित में एक वर्ष से नहीं आ रहा है सफाई कर्मी नहीं हो रही है नालियों की सफाई बा बुरी तरह से बच बजा रही ना लिया ग्रामीण है परेशान ग्रामीण ने प्रधान बाद सचिन को इस बारे में कई बार अवगत कराया मगर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है ग्रामीणों का अब कहना है कि ग्राम प्रधान अपने इधर कार्य करवाता है और नाली भी साफ हो जाती हैं और कहता है कि जिसने हमें वोट नहीं दिया है उधर ना तो सफाई करनी जाएगा और ना ही कोई विकास कार्य होगा जिससे ग्रामीण बहुत ही परेशान है और आए दिन ग्रामीणों को परेशान करता है ग्रामीण देवता ने बताया है व ग्रामीण राजकुमार ने बताया है काफी समय से सफाई कर्मी या नहीं आ रहा है और ना ही कोई सफाई हो रही है सफाई कर्मी  को प्रधान की संरक्षक में अपनी कर रहा है मनमानी जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है और स्वयं अपनी नालियां साफ करने पड़ रही हैं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में काफी रोष पनप रहा है
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हजारा। जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खनन माफियाओं और अधिकारियों की जुगलबंदी ने एक घर का चिराग बुझा दिया है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खनन निरीक्षक सुभाष सिंह की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। आरोप है कि खान निरीक्षक को बार बार सूचना देने और वीडियो साक्ष्य भेजने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा मंगलवार रात एक युवक की मौत के रूप में सामने आया। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस अनुज्ञा पत्र के आधार पर खनन किया जा रहा है, उसमें जमीन का रकबा भूलेख रिकॉर्ड से बिल्कुल अलग है। आरोप है कि रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन का रकबा महज 0.4130 हेक्टेयर है, उसे खनन विभाग के कागजों में 6130 हेक्टेयर दिखाकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। इतना ही नहीं, खनन के प्रयोजन वाला कॉलम भी खाली छोड़ा गया है। सवाल यह है कि बिना जांच किए साहब ने ऐसी संदिग्ध परमिशन पर मुहर कैसे लगा दी? पत्रकार ने साक्ष्यों के साथ बताया कि उन्होंने दोपहर में ही खान निरीक्षक को बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तेज रफ्तार और अवैध पटान की जानकारी दी थी। ड्राइवरों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। लेकिन साहब परमिशन है कहकर पल्ला झाड़ते रहे। इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि रात करीब 8:00 बजे रामनगर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने भूपेंद्र निवासी ग्राम बहादुर नगर को रौंद दिया, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए। खान निरीक्षक सुभाष सिंह को तुरंत सस्पेंड कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते खनन निरीक्षक ने संज्ञान लिया होता, तो आज एक बेगुनाह की जान न जाती। अब देखना यह है कि बाबा का बुलडोजर इन बेखौफ खनन माफियाओं और लापरवाह अफसरों पर कब चलता है?
    1
    हजारा। जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खनन माफियाओं और अधिकारियों की जुगलबंदी ने एक घर का चिराग बुझा दिया है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खनन निरीक्षक सुभाष सिंह की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। आरोप है कि खान निरीक्षक को बार बार सूचना देने और वीडियो साक्ष्य भेजने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा मंगलवार रात एक युवक की मौत के रूप में सामने आया। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस अनुज्ञा पत्र के आधार पर खनन किया जा रहा है, उसमें जमीन का रकबा भूलेख रिकॉर्ड से बिल्कुल अलग है। आरोप है कि रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन का रकबा महज 0.4130 हेक्टेयर है, उसे खनन विभाग के कागजों में 6130 हेक्टेयर दिखाकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। इतना ही नहीं, खनन के प्रयोजन वाला कॉलम भी खाली छोड़ा गया है। सवाल यह है कि बिना जांच किए साहब ने ऐसी संदिग्ध परमिशन पर मुहर कैसे लगा दी? पत्रकार ने साक्ष्यों के साथ बताया कि उन्होंने दोपहर में ही खान निरीक्षक को बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तेज रफ्तार और अवैध पटान की जानकारी दी थी। ड्राइवरों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। लेकिन साहब परमिशन है कहकर पल्ला झाड़ते रहे। इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि रात करीब 8:00 बजे रामनगर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने भूपेंद्र निवासी ग्राम बहादुर नगर को रौंद दिया, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए। खान निरीक्षक सुभाष सिंह को तुरंत सस्पेंड कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते खनन निरीक्षक ने संज्ञान लिया होता, तो आज एक बेगुनाह की जान न जाती। अब देखना यह है कि बाबा का बुलडोजर इन बेखौफ खनन माफियाओं और लापरवाह अफसरों पर कब चलता है?
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भुता थाना क्षेत्र के गंगापुर डबौरा स्थित सहोद्रा देवी हायर सेकेंडरी/इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फीस लेने के बावजूद आधा दर्जन से अधिक छात्राओं को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र नहीं दिए, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गईं। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कक्षा 10 की छात्राओं से 4500 रुपये और कक्षा 12 की छात्राओं से 7200 रुपये फीस ली थी। इसके बावजूद उन्होंने छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं दिए और लगातार टालमटोल करते रहे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण कक्षा 12 की छात्राएं नेहा, प्रियंका, नैंसी और कक्षा 10 की छात्राएं चांदनी, कुसुम, मोहिनी, खुशी सहित आधा दर्जन से अधिक छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गईं। जब छात्राएं और उनके अभिभावक प्रवेश पत्र लेने स्कूल पहुंचे, तो प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की। अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उन्हें धक्के मारकर स्कूल से बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सभी छात्राएं और अभिभावक भुता थाने पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया है कि प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने इन छात्राओं का यूपी बोर्ड में रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया था। वह पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान धोखाधड़ी से फीस वसूलते रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य कमलेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
    1
    भुता थाना क्षेत्र के गंगापुर डबौरा स्थित सहोद्रा देवी हायर सेकेंडरी/इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फीस लेने के बावजूद आधा दर्जन से अधिक छात्राओं को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र नहीं दिए, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गईं। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कक्षा 10 की छात्राओं से 4500 रुपये और कक्षा 12 की छात्राओं से 7200 रुपये फीस ली थी। इसके बावजूद उन्होंने छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं दिए और लगातार टालमटोल करते रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण कक्षा 12 की छात्राएं नेहा, प्रियंका, नैंसी और कक्षा 10 की छात्राएं चांदनी, कुसुम, मोहिनी, खुशी सहित आधा दर्जन से अधिक छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गईं।
जब छात्राएं और उनके अभिभावक प्रवेश पत्र लेने स्कूल पहुंचे, तो प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की। अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उन्हें धक्के मारकर स्कूल से बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सभी छात्राएं और अभिभावक भुता थाने पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
जांच में सामने आया है कि प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने इन छात्राओं का यूपी बोर्ड में रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया था। वह पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान धोखाधड़ी से फीस वसूलते रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य कमलेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.