MPL-9 फाइनल में रोमांच की पराकाष्ठा: निम्मी ने जंगीपुर को हराकर जीती ट्रॉफी, एंकर, बिहार के नालंदा जिले में क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां ग्रामीण प्रतिभाओं ने बड़े मंच जैसा माहौल बना दिया। अस्थवां प्रखंड के निमिगांव स्थित बहादुर शाह ज़फर क्रिकेट मैदान में आयोजित MPL-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच जंगीपुर बनाम निम्मी टीम के बीच हुआ, जिसमें आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निम्मी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंगीपुर की टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन दबाव में आकर पूरी टीम 144 रन पर ऑल आउट हो गई। इसी के साथ निम्मी की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर MPL-9 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। चौके-छक्कों पर तालियों की गूंज और खिलाड़ियों के जज़्बे ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। फाइनल मैच के समापन अवसर पर जदयू के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिनयन कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि ग्रामीण और किसान परिवारों के बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ भविष्य का रास्ता भी खोलते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता निम्मी टीम और उपविजेता जंगीपुर टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने सफल आयोजन के लिए एक-दूसरे को बधाई दी।

- Kochi’s affection is spectacular! The roadshow was truly memorable.1
- Post by Garibnath Sahani1
- बिहार शरीफ - संसद परिसर में Rahul Gandhi के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान “नरेंद्र भी गायब – सिलेंडर भी गायब” जैसे नारों के साथ सरकार को घेरने की कोशिश की गई। विपक्ष ने सरकार की नीतियों को लेकर कड़ा सवाल उठाया और अपनी नाराजगी जाहिर की।1
- पटना /बख्तियारपुर। गुरुवार अपराह्न करीब 3:00 बजे निशांत कुमार पटना से अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा जाने के क्रम में बख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के नगर अध्यक्ष राजकुमार राजू के नेतृत्व में दर्जनों जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याण बीघा मोड़ के पास फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान निशांत कुमार भी अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी का धन्यवाद दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यों और उनके आगे के विजन को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को लेकर जो योजनाएं और सोच है, उसे लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य रहेगा। इसके बाद निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा के लिए रवाना हो गए। गांव पहुंचकर उन्होंने अपनी माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावुक होकर उन्हें याद किया। इसके बाद वे कल्याण बीघा स्थित शूटिंग रेंज भी पहुंचे, जहां उन्होंने शूटिंग का अभ्यास किया और वहां प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- रोशन रोही के फैन यूपी बिहार झारखंड1
- मार्च के महीने में जहां गर्मी शुरुआत होती है वही शहर में कोहरा देखना एक चौका देने वाली बात सामने आ रही है बात तो चले की शुक्रवार को पहले सुबह कई जगहों पर घना कोहरा दिखाई दिया जिससे यातायात प्रभावित तो हुआ ही लोगों को आश्चर्यजाज भी हो रहा है कि आखिर मार्च में कोहरा कैसे दिखाई पड़ रही है बताते चलें कि कई वर्षों से इस तरह का नजारा शहर वासियों को देखने को नहीं मिला था अब ऐसे में देखना यह भी हो सकता है कि मौसम का मिजाज कुछ इस तरह बदला बदला सा है तो आगे क्या हो सकता है1
- Post by Samachar City1
- बिहार : Samrat Choudhary ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि Nitish Kumar कहीं नहीं जा रहे हैं। राजनीतिक अटकलों के बीच उनके इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। समर्थकों के बीच इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।1
- नया रोबोट आया है बिहार में1