logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य आगाज़,,,,,, बहराइच।‘सेवा संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य आगाज मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर से अभियान की शुरुआत सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने शिविर का किया शुभारंभ सांसद समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया रक्तदान महर्षि बालार्क अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर जाना हालचाल सांसद बोले- रक्तदान महादान, इससे बच सकती है किसी की जान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे सेवा कार्यक्रम ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ने का अभियान

49 min ago
user_Mohit Nepali
Mohit Nepali
Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
49 min ago

बहराइच में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य आगाज़,,,,,, बहराइच।‘सेवा संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य आगाज मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर से अभियान की शुरुआत सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने शिविर का किया शुभारंभ सांसद समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया रक्तदान महर्षि बालार्क अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर जाना हालचाल सांसद बोले- रक्तदान महादान, इससे बच सकती है किसी की जान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे सेवा कार्यक्रम ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ने का अभियान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेपालगंज में 51.540 ग्राम स्मैक फाउंटेन पेन से बरामद, तीन गिरफ्तार; भारतीय और नेपाली मुद्रा समेत दो बाइक जब्त नेपालगंज, बांके। नेपाल के बांके जिले में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, शाखा कार्यालय नेपालगंज और इलाका प्रहरी कार्यालय कोहलपुर की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51.540 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने 15 सितंबर 2026 को बांके के कोहलपुर नगरपालिका-10 क्षेत्र से प्रिन्स शाही समेत दो लोगों को 10.060 ग्राम खैरो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के दौरान नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आई। इसी प्रकार नेपालगंज उपमहानगरपालिका-3 से एक अन्य व्यक्ति को 40.076 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद बरामद स्मैक की कुल मात्रा 51.540 ग्राम हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में: प्रिन्स शाही (19 वर्ष) — वीरेन्द्रनगर नगरपालिका-3, सुर्खेत लाहुराम थारू (28 वर्ष) — राप्ती सोनारी गाउँपालिका-3, बांके मोहम्मद रहीम अंसारी (35 वर्ष) — नेपालगंज उपमहानगरपालिका-3, बांके
    1
    नेपालगंज में 51.540 ग्राम स्मैक फाउंटेन पेन से बरामद, तीन गिरफ्तार; भारतीय और नेपाली मुद्रा समेत दो बाइक जब्त
नेपालगंज, बांके। नेपाल के बांके जिले में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, शाखा कार्यालय नेपालगंज और इलाका प्रहरी कार्यालय कोहलपुर की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51.540 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने 15 सितंबर 2026 को बांके के कोहलपुर नगरपालिका-10 क्षेत्र से प्रिन्स शाही समेत दो लोगों को 10.060 ग्राम खैरो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के दौरान नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आई।
इसी प्रकार नेपालगंज उपमहानगरपालिका-3 से एक अन्य व्यक्ति को 40.076 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद बरामद स्मैक की कुल मात्रा 51.540 ग्राम हो गई।
गिरफ्तार आरोपियों में:
प्रिन्स शाही (19 वर्ष) — वीरेन्द्रनगर नगरपालिका-3, सुर्खेत
लाहुराम थारू (28 वर्ष) — राप्ती सोनारी गाउँपालिका-3, बांके
मोहम्मद रहीम अंसारी (35 वर्ष) — नेपालगंज उपमहानगरपालिका-3, बांके
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान: प्रभारी मंत्री ने बांटे सहायक उपकरण और स्वीकृति पत्र दिव्यांगजनों व लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश के कारागार विभाग के प्रभारी मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। गुलरा स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने उनका स्वागत किया।प्रभारी मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के जिला पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर भर्ती महिलाओं और नवजात बच्चों को फल वितरित किए तथा उनका कुशलक्षेम जाना।इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के रक्तदान केंद्र में रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।इसके बाद कलेक्ट्रेट में मंत्री ने 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें सात मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, एक ट्राईसाइकिल, दो वॉकिंग स्टिक और एक बैसाखी शामिल रही। श्रम विभाग की योजनाओं के तहत 30 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि 17 सितंबर से ‘सेवा दिवस’ के रूप में सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, एसडीएम प्रवीण यादव, रवि प्रताप सिंह, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान: प्रभारी मंत्री ने बांटे सहायक उपकरण और स्वीकृति पत्र
दिव्यांगजनों व लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश के कारागार विभाग के प्रभारी मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। गुलरा स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने उनका स्वागत किया।प्रभारी मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के जिला पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर भर्ती महिलाओं और नवजात बच्चों को फल वितरित किए तथा उनका कुशलक्षेम जाना।इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के रक्तदान केंद्र में रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।इसके बाद कलेक्ट्रेट में मंत्री ने 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें सात मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, एक ट्राईसाइकिल, दो वॉकिंग स्टिक और एक बैसाखी शामिल रही। श्रम विभाग की योजनाओं के तहत 30 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि 17 सितंबर से ‘सेवा दिवस’ के रूप में सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, एसडीएम प्रवीण यादव, रवि प्रताप सिंह, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर विधायक ने दिया स्वच्छता का संदेश, मरीजों को बांटे फल बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का किया भूमि पूजन व शिलान्यास बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने इसके बाद रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत के महादेवा स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर पहुंचकर पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।
    4
    पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर विधायक ने दिया स्वच्छता का संदेश, मरीजों को बांटे फल
बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का किया भूमि पूजन व शिलान्यास
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इसके बाद विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक ने इसके बाद रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत के महादेवा स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर पहुंचकर पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संदेश, सांसद करण भूषण सिंह ने मरीजों को बांटे फल कैसरगंज सीएचसी पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना; कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन कैसरगंज, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कैसरगंज में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में कैसरगंज सांसद करण भूषण शरण सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उपचार के लिए आए लोगों को फल वितरित किए। सांसद ने मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सांसद करण भूषण शरण सिंह ने अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात की। उन्होंने उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। फल वितरण के दौरान अस्पताल परिसर में सेवा भाव का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना समाज और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी भावना के तहत मरीजों के बीच फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों ने सांसद से बातचीत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिशेन, मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह, डॉ. अरविंद सिंह विसेन, गौरव वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कैसरगंज, नीरज एडवोकेट, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वासुदेव वर्मा, डॉ. एन.के. सिंह, सभासद हीरालाल मौर्य, गौरव सिंह प्रतीक, अनिल वर्मा, अनुरुद्ध सिंह अरुण, विवेक शर्मा और विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा कार्य के रूप में मनाने का संकल्प दोहराया। मरीजों के बीच फल वितरण कर जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
    4
    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संदेश, सांसद करण भूषण सिंह ने मरीजों को बांटे फल

कैसरगंज सीएचसी पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना; कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
कैसरगंज, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कैसरगंज में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में कैसरगंज सांसद करण भूषण शरण सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उपचार के लिए आए लोगों को फल वितरित किए। सांसद ने मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सांसद करण भूषण शरण सिंह ने अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात की। उन्होंने उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। फल वितरण के दौरान अस्पताल परिसर में सेवा भाव का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना समाज और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी भावना के तहत मरीजों के बीच फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों ने सांसद से बातचीत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश देने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिशेन, मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह, डॉ. अरविंद सिंह विसेन, गौरव वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कैसरगंज, नीरज एडवोकेट, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वासुदेव वर्मा, डॉ. एन.के. सिंह, सभासद हीरालाल मौर्य, गौरव सिंह प्रतीक, अनिल वर्मा, अनुरुद्ध सिंह अरुण, विवेक शर्मा और विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा कार्य के रूप में मनाने का संकल्प दोहराया। मरीजों के बीच फल वितरण कर जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
    user_Arvind Kumar Chaudhari
    Arvind Kumar Chaudhari
    Teacher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जरवल रोड थाना छेत्र में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। युवक घर बने बोर्ड में पंखा लगा रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बृजेश कुमार (उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है। परिजन के अनुसार बृजेश बीना चप्पल पहने हुए बोर्ड में पंखा लगा रहा था, तभी करंट लगने से वह बोर्ड से चिपक गया आनन-फानन में परिजन उसे छुड़ाने दौड़े, लेकिन तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    जरवल रोड थाना छेत्र में  करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। युवक घर बने बोर्ड में पंखा लगा रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम  बृजेश कुमार (उम्र 28 वर्ष   बताया जा रहा है। परिजन के अनुसार बृजेश बीना चप्पल पहने हुए  बोर्ड में पंखा लगा रहा था, तभी करंट लगने से वह बोर्ड से चिपक गया आनन-फानन में परिजन उसे छुड़ाने दौड़े, लेकिन तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने सीएचसी सिरसिया का किया निरीक्षण,
    1
    ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने सीएचसी सिरसिया का किया निरीक्षण,
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बहराइच भाजपा मटेरा मण्डल द्वारा संतवा समय माता मंदिर समेत विभिन्न देवालयों में चला वृहद स्वच्छता अभियान बहराइच मण्डल मटेरा के अंतर्गत संतवा समय माता मंदिर, मटेरा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष कुश शुक्ला की अध्यक्षता में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर आलोक जिंदल, अम्बरीश मित्तल, मण्डल उपाध्यक्ष लीलाधर पाण्डेय, राजेश जायसवाल, विक्की यादव, मनोज सिंह, आयुष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, पंकज शर्मा, विकास गोयल, देवेंद्र वर्मा, शिव गोपाल, बृजलाल, केशव राम जायसवाल, शैलेन्द्र यादव, शिवम जायसवाल, टाटा सिंह, माधुरी पांडेय और संदीप त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संतवा समय माता मंदिर के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों—संतोषी माता मंदिर (मटेरा चौराहा), गुरुद्वारा (निहाल सिंह पुरवा), शिव मंदिर (विशुनपुर चकिया) एवं समय माता मंदिर (मटेरा) में भी स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
    4
    बहराइच भाजपा मटेरा मण्डल द्वारा संतवा समय माता मंदिर समेत विभिन्न देवालयों में चला वृहद स्वच्छता अभियान

बहराइच मण्डल मटेरा के अंतर्गत संतवा समय माता मंदिर, मटेरा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष कुश शुक्ला की अध्यक्षता में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर आलोक जिंदल, अम्बरीश मित्तल, मण्डल उपाध्यक्ष लीलाधर पाण्डेय, राजेश जायसवाल, विक्की यादव, मनोज सिंह, आयुष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, पंकज शर्मा, विकास गोयल, देवेंद्र वर्मा, शिव गोपाल, बृजलाल, केशव राम जायसवाल, शैलेन्द्र यादव, शिवम जायसवाल, टाटा सिंह, माधुरी पांडेय और संदीप त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संतवा समय माता मंदिर के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों—संतोषी माता मंदिर (मटेरा चौराहा), गुरुद्वारा (निहाल सिंह पुरवा), शिव मंदिर (विशुनपुर चकिया) एवं समय माता मंदिर (मटेरा) में भी स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीजों नाक कान गले रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच
    1
    जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीजों नाक कान गले 

रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विधायक राम फेरन पांडे ने मरीजों में बांटे फल सीएचसी इकौना पहुंचकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की इकौना, श्रावस्ती। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचकर मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। उनके नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए। इसी भावना के साथ सीएचसी इकौना में मरीजों को फल वितरित किए गए।इस अवसर पर अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विधायक राम फेरन पांडे ने मरीजों में बांटे फल
सीएचसी इकौना पहुंचकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की
इकौना, श्रावस्ती। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचकर मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। उनके नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए। इसी भावना के साथ सीएचसी इकौना में मरीजों को फल वितरित किए गए।इस अवसर पर अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.