सेवा संकल्प अभियान: प्रभारी मंत्री ने बांटे सहायक उपकरण और स्वीकृति पत्र दिव्यांगजनों व लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश के कारागार विभाग के प्रभारी मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। गुलरा स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने उनका स्वागत किया।प्रभारी मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के जिला पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर भर्ती महिलाओं और नवजात बच्चों को फल वितरित किए तथा उनका कुशलक्षेम जाना।इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के रक्तदान केंद्र में रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।इसके बाद कलेक्ट्रेट में मंत्री ने 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें सात मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, एक ट्राईसाइकिल, दो वॉकिंग स्टिक और एक बैसाखी शामिल रही। श्रम विभाग की योजनाओं के तहत 30 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि 17 सितंबर से ‘सेवा दिवस’ के रूप में सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, एसडीएम प्रवीण यादव, रवि प्रताप सिंह, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

- सेवा संकल्प अभियान: प्रभारी मंत्री ने बांटे सहायक उपकरण और स्वीकृति पत्र दिव्यांगजनों व लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश के कारागार विभाग के प्रभारी मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। गुलरा स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने उनका स्वागत किया।प्रभारी मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के जिला पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर भर्ती महिलाओं और नवजात बच्चों को फल वितरित किए तथा उनका कुशलक्षेम जाना।इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के रक्तदान केंद्र में रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।इसके बाद कलेक्ट्रेट में मंत्री ने 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें सात मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, एक ट्राईसाइकिल, दो वॉकिंग स्टिक और एक बैसाखी शामिल रही। श्रम विभाग की योजनाओं के तहत 30 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि 17 सितंबर से ‘सेवा दिवस’ के रूप में सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, एसडीएम प्रवीण यादव, रवि प्रताप सिंह, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।1
- ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने सीएचसी सिरसिया का किया निरीक्षण,1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेशमानसिकता न्यूज़1
- 5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया। रातभर पंचायत चली, लेकिन दोनों को अलग नहीं कर पाई। दोनों ने एकसाथ रहने का ऐलान कर दिया है। 📍मैनपुरी, उत्तर प्रदेश1
- बहराइच भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर मटेरा में धूम विधानसभा 284 में जिला मंत्री आलोक जिंदल ने कार्यकर्ताओं संग केक काटकर मनाया जन्मदिन बहराइच -देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभ 284 मटेरा, जिला बहराइच भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री श्री आलोक जिंदल जी के निवास पर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री आलोक जिंदल द्वारा केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। आलोक जिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। गरीब कल्याण योजनाओं से लेकर विश्व में भारत का मान बढ़ाने तक, मोदी जी का कार्यकाल ऐतिहासिक है। आज उनके जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि उनके बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष को शुक्ला मनोज सिंह विक्की यादव आलोक अग्रवाल मौजूद रहे भाजपा युवा नेता अमरीश मित्तल आयुष अग्रवाल पंकज अमरीक सिंह क्षेत्र के लोग महिला मोर्चा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लड्डू वितरण कर खुशी मनाई गई। कार्यकर्ता गण बड़ी माता मंदिर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी जी की दीर्घायु आयु की कामना की3
- बहराइच में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य आगाज़,,,,,, बहराइच।‘सेवा संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य आगाज मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर से अभियान की शुरुआत सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने शिविर का किया शुभारंभ सांसद समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया रक्तदान महर्षि बालार्क अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर जाना हालचाल सांसद बोले- रक्तदान महादान, इससे बच सकती है किसी की जान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे सेवा कार्यक्रम ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ने का अभियान1
- “क्राइम ब्रांच सेक्टर-46 ने तीन नाइजीरियाई नागरिकों को दबोचा।,, रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच”1
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विधायक राम फेरन पांडे ने मरीजों में बांटे फल सीएचसी इकौना पहुंचकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की इकौना, श्रावस्ती। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचकर मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। उनके नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए। इसी भावना के साथ सीएचसी इकौना में मरीजों को फल वितरित किए गए।इस अवसर पर अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1