Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर की थाना बदलापुर पुलिस टीम ने महज 03 घंटे के अंदर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई और मामले के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी बदलापुर, श्री सुनील चन्द्र तिवारी ने आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी है।
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर की थाना बदलापुर पुलिस टीम ने महज 03 घंटे के अंदर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई और मामले के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी बदलापुर, श्री सुनील चन्द्र तिवारी ने आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी है।
More news from Varanasi and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की ओर से जेन जी (Gen Z) छात्रों के लिए बार-बार वीडियो जारी किए जा रहे हैं।1
- चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित चहनिया चौराहे पर रविवार दोपहर दो उचक्कों ने एक महिला को गुमराह करके उनके जेवर और नगदी उड़ा दिए। बाकरपुर नई बाजार की रहने वाली राधिका देवी (पत्नी शिव वचन यादव) दोपहर में सकलडीहा ऑटो स्टैंड से ऑटो में बैठकर चहनिया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती अपनी बहन की लड़की को देखने आ रही थीं। सकलडीहा से ही एक युवक उनके साथ ऑटो में सवार था। चहनिया चौराहे पर राधिका देवी के उतरते ही उस युवक ने एक और साथी को बुला लिया और दोनों महिला को गुमराह कर बलुआ रोड की तरफ ले गए। रास्ते में उचक्कों ने रुमाल और कुछ पैसे जमीन पर गिराकर कहा कि उनका सामान गिर गया है। जैसे ही राधिका देवी रुमाल उठाने के लिए झुकीं, उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ। इसी दौरान उचक्कों ने कहा कि वे अपना मंगलसूत्र और बाली पर्स में रख लें, नहीं तो कोई छीन लेगा। महिला ने अपने कर्णफूल और मंगलसूत्र निकालकर पर्स में रखे, तो युवकों ने अपना झोला थमाते हुए पर्स उसमें रखने को कहा। मौका मिलते ही आरोपियों ने झोले में रखे पैसे, पर्स, मंगलसूत्र और कर्णफूल निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मौके पर छूटे झोले की तलाशी ली, तो उसमें से आधा दर्जन केले, नारियल के टुकड़े और एक गमछा बरामद हुआ। पीड़िता ने बताया कि उचक्के 3,000 रुपये नगदी के साथ जेवर ले गए हैं। बलुआ पुलिस मामले की CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।1
- वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित झांझूपुर गांव के रामलाल बाबा मंदिर में पिछले कई दिनों से हो रही घंटा चोरी की वारदात पर पुलिस ने विराम लगा दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की सतर्कता से पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 9:00 बजे आरोपी को फिर से घंटा चुराने के दौरान रंगे हाथों दबोच लिया। पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी और आरोपी को भागने का कोई मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया। चौबेपुर के मंदिर से घंटा चोरी करने वाले इस आरोपी के पास से पुलिस ने 11 घंटे बरामद किए हैं।1
- चंदौली के टांडाकला क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर-महमदपुर गांव में पिछले दो महीनों से अधूरी पड़ी सड़क को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछाकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जल्द निर्माण कार्य पूरा न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। स्थानीय बीडीसी अशोक यादव और ग्रामीणों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। सड़क पर केवल गिट्टी बिछी होने से सैदपुर और मारूफपुर बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं साइकिल फिसलने से आए दिन घायल हो रहे हैं। गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहनों के टायर लगातार पंक्चर और फट रहे हैं। बदहाल सड़क के चलते स्कूल बसों ने भी गांव में आना बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टी बिछाने के बाद मोरम डालकर रोलर से दबा दिया जाता तो सड़क चलने योग्य रहती, लेकिन काम अधूरा छोड़े जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द छोटी गिट्टी और मोरम डालकर पिचिंग कार्य पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होगी। इस प्रदर्शन में अशोक यादव, रवीश, विनय, संदीप यादव, मयंक, सानिया, कुलदीप यादव, अजीत यादव, पंकज और अनिल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- चीन में आयोजित एशियन वॉलीबॉल कप प्रतियोगिता में अंडर-18 भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद कुशल सिंह के लौटने पर गुरुवार को अयोध्या के हैरिंग्टनगंज स्थित मलेथू बुजुर्ग गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। चीन से स्वदेश पहुंचे कुशल सिंह का ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भारत माता के जयकारों के बीच फूलों की बारिश करके जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कुशल सिंह के पिता शंभू सिंह और पूरे परिवार के चेहरे पर गर्व साफ नजर आया। ग्रामीणों का कहना था कि सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर कुशल ने न केवल गांव बल्कि पूरे अयोध्या जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। स्वागत से अभिभूत होकर कुशल सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि पूरे अयोध्या और देशवासियों का है। उन्होंने युवाओं से खेलों के क्षेत्र में अनुशासन और समर्पण के साथ मेहनत करने की अपील की। कुशल सिंह का चयन 22 सदस्यीय भारतीय टीम में हुआ था और वे 10 जुलाई को दिल्ली से चीन के लिए रवाना हुए थे।2
- मोदी जी पुरानी यादों को ताजा करने और अपनी कॉपी को प्रस्तुत करने के लिए आए हैं।1
- जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र में पुरेव से परासाई पुर जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी सड़क टूट जाने के कारण उसमें एक विशाल गड्ढा हो गया है। सड़क की इस खराब हालत की वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस सड़क से हर रोज 24 घंटे हजारों लोग गुजरते हैं और कई गांवों का आना-जाना इसी मार्ग से होता है। ऐसे में सड़क पर बने इस विशाल गड्ढे के कारण हमेशा किसी बड़ी अप्रिय घटना के घटने की आशंका बनी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर यूं ही अपनी बात बोलते रहे।1
- चंदौली जिले के चहनियां विकास खंड स्थित ग्राम सभा खंडवारी में रविवार को जनहित का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहाँ ग्राम प्रधान पति सतीश गुप्ता ने अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगवाकर वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई की नाली की खुदाई करवाई। नाली के साफ होकर चालू होने से अब आसपास के खेतों तक पानी आसानी से पहुँच सकेगा। इस पहल से खंडवारी के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार कई सालों से नाली जाम रहने के कारण खेती और सिंचाई में काफी परेशानी हो रही थी, जो अब दूर हो जाएगी और फसलों की सिंचाई समय पर हो सकेगी। ग्रामीणों ने सतीश गुप्ता के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही गाँव के विकास की असली तस्वीर बदलते हैं।1