*गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर, भूमाफियाओं पर चुप्पी—प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल* *बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, लेखपाल और पीड़ित के आरोप-प्रत्यारोप से बढ़ा विवाद* कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमलामऊ गांव में सरकारी जमीन को लेकर विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि गांव में लंबे समय से सरकारी जमीन पर बड़े स्तर पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि एक गरीब व्यक्ति की झोपड़ी पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बताया जा रहा है कि एक गरीब व्यक्ति अपने परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर किसी तरह जीवनयापन कर रहा था। इसी दौरान लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कथित रूप से बिना पूर्व नोटिस दिए बुलडोजर लगवाकर झोपड़ी को गिरा देने की धमकी दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर करीब 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे। घटना के बाद विवाद और गहरा गया है। लेखपाल की ओर से आरोप लगाया गया है कि पीड़ित ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़ित इन आरोपों को निराधार बताते हुए कह रहा है कि उस बीच मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी।लेखपाल के साथ ऐसा कोई बर्ताव नहीं हुआ है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि सरकारी जमीन खाली करानी है तो सभी कब्जाधारियों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए, न कि केवल गरीबों को निशाना बनाया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच कराते हैं या नहीं।

- Post by Mohini Shukla1
- प्रयागराज के करेली में कबाड़ की टाल में लगी आग, लपटें पास की झोपड़ियों तक पहुंची; लोग दहशत में आ गए शहर के करेली स्थित मुर्गा दरबार इलाके में कबाड़ की एक टाल में गुरुवार सुबह आग लग गई। लपटें उठीं तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। कबाड़ की टाल के पास झोपड़ी में लोग रहते हैं करेली के मुर्गा दरबार इलाके में छोटू की कबाड़ की टाल है। यहीं पर खाली जगह पर कबाड़ बीनने वालों ने आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां भी बना रखी हैं, जिसमें वे रहते हैं। गुरुवार सुबह कबाड़ में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं।1
- कचहरी परिसर में 2 दिन से बिजली की समस्या। चक्काजाम प्रयागराज। 2 दिन से बिजली कटने से अक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम, प्रदर्शन।1
- ब्रेकिंग प्रयागराज करछना थाना क्षेत्र कौवा बाजार में डंपर की चपेट में बाइक सवार की दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल मृतक और घायल दोनों ही कौंधियारा थाना क्षेत्र क सोढिया गांव का रहने वाला है मृतक फुलचंद कुशवाहा पुत्र राम अभिलाष कुशवाहा, घायल व्यक्ति का नाम सुग्रीव कुशवाहा उम्र 35 वर्ष पुत्र नचकउ कुशवाहा गुस्साए परिजनों ने कौवा बाजार में किया चक्का जाम1
- Post by Ritesh Singh1
- कचहरी परसर में बिजली न आने के कारण अधिवक्ताओं ने किए चक्का जाम1
- प्रयागराज छिवकी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक व्यक्ति बुधवार को फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी से मिलने की जिद में अचानक से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपनी पत्नी से मिलने की जिद कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि वह नहीं आई तो वह टावर से कूदकर आत्महत्या कर लेगा। युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा1
- Post by Ritesh Singh1