रूपवास_शासन-प्रशासन की उदासीनता से लोग परेशान: वार्ड 4 और 5 की मूलभूत समस्याएं जस की तस, चुनाव नजदीक फिर भी नहीं हुआ समाधान,,, रूपवास नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 और 5 के लोग शासन और प्रशासन की उदासीनता के कारण परेशान हैं। निकाय चुनाव नजदीक होने के बाद भी दोनों वार्डों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। वार्डवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी। गली-मोहल्लों में कचरा पड़ा रहता है। स्ट्रीट लाइटें दो-चार दिन जलकर वर्षों से बंद पड़ी हैं, जिससे शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। बारिश में पानी की निकासी न होने से सड़कें तालाब बन जाती हैं। पीने का पानी गंदा आता है और उसकी नियमित सप्लाई भी नहीं मिल रही। लोगों का आरोप है कि पूर्व पार्षद और जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, धरातल पर कोई काम नहीं होता। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत वार्ड 4 और 5 की समस्याओं पर ध्यान दे और चुनाव से पहले मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मुद्दे को लेकर "बदलाव की आवाज युवा टीम" ने संकल्प लिया है कि हम गलत के खिलाफ आवाज उठाएंगे और सोए हुए शासन-प्रशासन को जगाएंगे।
रूपवास_शासन-प्रशासन की उदासीनता से लोग परेशान: वार्ड 4 और 5 की मूलभूत समस्याएं जस की तस, चुनाव नजदीक फिर भी नहीं हुआ समाधान,,, रूपवास नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 और 5 के लोग शासन और प्रशासन की उदासीनता के कारण परेशान हैं। निकाय चुनाव नजदीक होने के बाद भी दोनों वार्डों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। वार्डवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी। गली-मोहल्लों में कचरा पड़ा रहता है। स्ट्रीट लाइटें दो-चार दिन जलकर वर्षों से बंद पड़ी हैं, जिससे शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। बारिश में पानी की निकासी न होने से सड़कें तालाब बन जाती हैं। पीने का पानी गंदा आता है और उसकी नियमित सप्लाई भी नहीं मिल रही। लोगों का आरोप है कि पूर्व पार्षद और जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, धरातल पर कोई काम नहीं होता। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत वार्ड 4 और 5 की समस्याओं पर ध्यान दे और चुनाव से पहले मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मुद्दे को लेकर "बदलाव की आवाज युवा टीम" ने संकल्प लिया है कि हम गलत के खिलाफ आवाज उठाएंगे और सोए हुए शासन-प्रशासन को जगाएंगे।
- रूपवास_नगरपालिका_वार्ड 7 में 'बदलाव की आवाज युवा टीम' ने चलाया चुनाव जागरूकता अभियान : सफाई लाइट पानी की समस्या सबसेबड़ी- बोले वार्डवासी, रूपवास नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 में निकाय चुनाव को लेकर "बदलाव की आवाज युवा टीम" ने नुक्कड़ सभा कर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। वार्डवासियों ने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप है, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, पानी की निकासी नहीं हो रही और पेयजल की समस्या सबसे अधिक है। अधिकतर लोगों ने पूर्व पार्षद पर इन समस्याओं की ओर ध्यान न देने के आरोप लगाए। वहीं पूर्व प्रत्याशी के प्रतिनिधि का कहना था कि वार्ड में ऐसी कोई समस्या नहीं है। जागरूकता अभियान के दौरान जब भावी प्रत्याशी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो पूर्व पार्षद के प्रतिनिधि और समर्थकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस कारण भावी प्रत्याशी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भावी प्रत्याशी का इंटरव्यू जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। वार्ड 7 के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि शोर और हंगामे से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूर्व पार्षद ने कितना विकास किया है।4
- #Agrabreakingnews आगरा कमला नगर में बंदूक के बल पर लूट जी ब्लॉक में हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात लूट की घटना से इलाके में मचा हड़कंप सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस टीम पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण बदमाशों की तलाश में जांच शुरू आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल #AgraPolice #agracity #KamlaNagar #UPPolice #kirti91news1
- पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीदवारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश, भाजपा के साथ मिलकर निकाय चुनाव में विजय का लिया संकल्प मारवाड़ जंक्शन। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से मारवाड़ जंक्शन के चौधरी छात्रावास में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वार्डों से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश फूंकते हुए कहा कि मारवाड़ नगरपालिका में कमल खिलाना है ओर इसको लेकर आमजन के साथ कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है इसी तरह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते मारवाड़ जंक्शन निकाय चुनाव के प्रभारी सहीराम विश्नोई हुए ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने और संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सह प्रभारी राजेन्द्र सिंह किसान,संयोजक श्रीपाल वैष्णव,सह संयोजक संदीप सोनी,जिला प्रवक्ता पंकज चौधरी, निवर्तमान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश भैरवानी,पूर्व उप प्रधान चौथाराम मेघवाल, विधानसभा संयोजक डूंगरसिंह राजपुरोहित एवं महामंत्री दिनेशदास वैष्णव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीदवारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश, भाजपा के साथ मिलकर निकाय चुनाव में विजय का लिया संकल्प मारवाड़ जंक्शन। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से मारवाड़ जंक्शन के चौधरी छात्रावास में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वार्डों से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश फूंकते हुए कहा कि मारवाड़ नगरपालिका में कमल खिलाना है ओर इसको लेकर आमजन के साथ कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है इसी तरह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते मारवाड़ जंक्शन निकाय चुनाव के प्रभारी सहीराम विश्नोई हुए ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने और संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सह प्रभारी राजेन्द्र सिंह किसान,संयोजक श्रीपाल वैष्णव,सह संयोजक संदीप सोनी,जिला प्रवक्ता पंकज चौधरी, निवर्तमान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश भैरवानी,पूर्व उप प्रधान चौथाराम मेघवाल, विधानसभा संयोजक डूंगरसिंह राजपुरोहित एवं महामंत्री दिनेशदास वैष्णव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- billiyan nadi hosiery Mili ward number 6 araria jila Thana bhargama khudri milk ward number millennia Nadi ka niji Sthal Nadi ka tanav dekhte hue is video ki madhyam se dikhane ki prayas parikriya hai jo ki dikhane ki prakriya Hai dikha raha hai to aap log Bane rahiye jitna ho sake is video ki madhyam se judiye aur is video ko share kijiye achcha Lage to like aur comment jarur kijiye1
- वार्ड 59 में रिको फैक्ट्री के पानी से संगम विहार जलमग्न! चुनावी मौसम में विकास के दावों पर बड़ा सवाल एंकर: धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 59 में जलभराव की तस्वीरों ने विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगम विहार कॉलोनी और रोहिणी नगर में रिको फैक्ट्री की ओर से आने वाला पानी पहुंचने से कॉलोनी में जलभराव के हालात बने हुए हैं। सड़कें पानी में डूबी हैं और स्थानीय लोग परेशान हैं। खास बात यह है कि नगर निकाय चुनाव भी नजदीक हैं, ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि विकास के दावे करने वाले संभावित उम्मीदवार आखिर इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे तस्वीरें धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 59 की संगम विहार कॉलोनी और रोहिणी नगर की हैं। जहां पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार रिको फैक्ट्री की ओर से आने वाला पानी कॉलोनी में पहुंच रहा है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामला सिर्फ जलभराव का नहीं, बल्कि पानी की निकासी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अगर समय रहते स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है वहीं अब नगर निकाय चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज है। वार्ड में संभावित उम्मीदवार जनता के बीच पहुंचकर विकास और सुविधाओं के दावे करेंगे। लेकिन सवाल यही है—जब सड़कें पानी में डूबी हों और कॉलोनीवासी जलभराव से परेशान हों, तो विकास के दावे कितने जमीन पर उतरते हैं? सवाल बड़ा है— क्या वार्ड 59 के मतदाता इस बार सिर्फ वादों पर भरोसा करेंगे? या फिर उम्मीदवारों से जल निकासी, सड़क और बुनियादी सुविधाओं का ठोस हिसाब मांगेंगे? कॉलोनीवासियों की मांग है कि नगर परिषद और प्रशासन मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराए, ताकि उन्हें बार-बार होने वाले जलभराव से राहत मिल सके। वार्ड 59 में रिको फैक्ट्री के पानी से संगम विहार जलमग्न! चुनावी मौसम में विकास के दावों पर बड़ा सवाल एंकर: धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 59 में जलभराव की तस्वीरों ने विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगम विहार कॉलोनी और रोहिणी नगर में रिको फैक्ट्री की ओर से आने वाला पानी पहुंचने से कॉलोनी में जलभराव के हालात बने हुए हैं। सड़कें पानी में डूबी हैं और स्थानीय लोग परेशान हैं। खास बात यह है कि नगर निकाय चुनाव भी नजदीक हैं, ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि विकास के दावे करने वाले संभावित उम्मीदवार आखिर इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे तस्वीरें धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 59 की संगम विहार कॉलोनी और रोहिणी नगर की हैं। जहां पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार रिको फैक्ट्री की ओर से आने वाला पानी कॉलोनी में पहुंच रहा है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामला सिर्फ जलभराव का नहीं, बल्कि पानी की निकासी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अगर समय रहते स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है वहीं अब नगर निकाय चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज है। वार्ड में संभावित उम्मीदवार जनता के बीच पहुंचकर विकास और सुविधाओं के दावे करेंगे। लेकिन सवाल यही है—जब सड़कें पानी में डूबी हों और कॉलोनीवासी जलभराव से परेशान हों, तो विकास के दावे कितने जमीन पर उतरते हैं? सवाल बड़ा है— क्या वार्ड 59 के मतदाता इस बार सिर्फ वादों पर भरोसा करेंगे? या फिर उम्मीदवारों से जल निकासी, सड़क और बुनियादी सुविधाओं का ठोस हिसाब मांगेंगे? कॉलोनीवासियों की मांग है कि नगर परिषद और प्रशासन मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराए, ताकि उन्हें बार-बार होने वाले जलभराव से राहत मिल सके।4
- आगरा पुणे महाराष्ट्र के पर्यटकों के समूह का ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा स्वागत किया गया पत्रकार संजय शर्मा की रिपोर्ट साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के बारे में पर्यटकों को जागरूक किया श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा महोदय के निर्देशन में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया द्वारा महाराष्ट्र के पर्यटकों के समूह का ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा स्वागत कर पर्यटकों को डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अनजान क्यूआर कोड और वाई-फाई आदि का प्रयोग ना करें बारे में पर्यटकों को जागरूक किया पुलिस टीम उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल अर्शी आशु महिला आर्ची सुलेखा1
- छावनी की जनसमस्याओं को लेकर डॉ. पंकज महेंद्रू का जोरदार प्रदर्शन आगरा के छावनी क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय जनता और महिलाओं ने पेयजल, नाली, सड़क, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद डॉ. पंकज महेंद्रू ने छावनी परिषद के सीईओ दीपक मोहन को ज्ञापन सौंपा। सीईओ ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद दिलीप कन्नौजिया, विजय गौड़, राजू खन्ना और प्रेम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।1
- रूपवास: नवीन विद्यालय की कनक सिंघल ने नीट 2026 में लहराया परचम, गुरुजनों ने किया भव्य सम्मान। रूपवास (भरतपुर) कस्बे के नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कनक पुत्री अनिल सिंघल ने नीट परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनक ने 720 में से 608 अंक प्राप्त कर डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा किया। कनक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व महसूस करते हुए उसका भव्य स्वागत-सम्मान किया। विद्यालय में साफा व माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर कनक का अभिनंदन किया गया। शिक्षकों और साथी छात्र-छात्राओं ने फूल बरसाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया। सफलता का श्रेय देते हुए कनक ने कहा, "इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे गुरुजनों, माता-पिता और परिवार का सबसे बड़ा सहयोग रहा है। साथ ही अपनी मेहनत और लगन से यह संभव हुआ। जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन अगर मन में ठान लो तो सफलता जरूर मिलती है।" विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कनक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कनक अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने बताया कि कनक ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई हमारे विद्यालय से की है और फिर नीट की तैयारी कर प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश बाबू पराशर, राघवेंद्र पराशर, गणपति राम शर्मा, सर्वेश सिंह चौहान, सचिन शर्मा, राकेश कुमार, दीपक शर्मा, मोहन सिंह, अशोक कुमार, रंधीर सिंह दुर्वेश कुमार, पुष्पा शर्मा, धर्मेंद्र,के के, सुरेंद्र, पी के आदि मौजूद थे।1