जिला अस्पताल मे रोशनी की व्यवस्था पर उठे सवाल, सडक पर अंधेरा और पोल की रोशनी आसमान मे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल परिसर में रोशनी की व्यवस्था को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल की पार्किंग के पास लगे बिजली के पोल से रोशनी सड़क की ओर पड़ने के बजाय आकाश की ओर फैल रही है, जबकि उसी पोल के आसपास सड़क पर अंधेरा पसरा हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों का आना-जाना रहता है। ऐसे में पार्किंग परिसर के पास सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरे के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को भी असुविधा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के पोल पर लगी लाइट की दिशा सही कर दी जाए तो बिना किसी अतिरिक्त खर्च के सड़क और पार्किंग क्षेत्र को पर्याप्त रोशनी मिल सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं देना प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। लोगों ने जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर बिजली के पोल पर लगी लाइट की दिशा सड़क की ओर करवाई जाए और पार्किंग के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रात के समय मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला अस्पताल मे रोशनी की व्यवस्था पर उठे सवाल, सडक पर अंधेरा और पोल की रोशनी आसमान मे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल परिसर में रोशनी की व्यवस्था को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल की पार्किंग के पास लगे बिजली के पोल से रोशनी सड़क की ओर पड़ने के बजाय आकाश की ओर फैल रही है, जबकि उसी पोल के आसपास सड़क पर अंधेरा पसरा हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों का आना-जाना रहता है। ऐसे में पार्किंग परिसर के पास सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरे के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को भी असुविधा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के पोल पर लगी लाइट की दिशा सही कर दी जाए तो बिना किसी अतिरिक्त खर्च के सड़क और पार्किंग क्षेत्र को पर्याप्त रोशनी मिल सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं देना प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। लोगों ने जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर बिजली के पोल पर लगी लाइट की दिशा सड़क की ओर करवाई जाए और पार्किंग के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रात के समय मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित मतदान कार्मिकों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण ही निष्पक्ष एवं सफल निर्वाचन की आधारशिला : गौरव बुडानिया सवाई माधोपुर, 12 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन के लिए बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी/एएलएमटी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यवाहक जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बुडानिया ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता प्रशिक्षित एवं दक्ष मतदान कार्मिकों पर निर्भर करती है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स से आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवहारिक, स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदान कार्मिक को निर्वाचन प्रक्रिया की सभी बारीकियों का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है, ताकि मतदान दिवस पर सभी कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार त्रुटिरहित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स पारस चन्द जैन, राजेंद्र कुमार वर्मा एवं रघुवर दयाल मथुरिया ने मतदान केंद्र की स्थापना, मॉक पोल, ईवीएम (कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट) का संचालन, सील एवं टैग सत्यापन, मतदान अधिकारियों के दायित्व, मतदान उपरांत सामग्री पैकिंग तथा निर्वाचन आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।1
- सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश के कारण पानी आया हर जगह पानी आया सवाई माधोपुर में बारी भारीश के कारण आया पानी1
- उनियारा में निकाली तिरंगा यात्रा, उपखंड अधिकारी सहित सभी अधिकारी हुए शामिल पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, बुधवार की सुबह उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिका के कार्मिकों ने बताया कि उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे गढ़ पैलेस से शुरू हुआ। तिरंगा यात्रा रैली को उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने रवाना किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार सहित विकास अधिकारी एवं उपखंड के कई अधिकारी कर्मचारी साथ चल रहे थे। रैली में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे। लोग उन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रहे थे। देश भक्ति गीतों से माहौल पूरा देशभक्ति में डूब गया। जगह-जगह लोग नन्हे मुन्ने बच्चों को देखकर प्रश्न नजर आ रहे थे। तिरंगा रैली मुख्य बाजार में होते हुए बस स्टैंड से विवेकानंद सर्किल के वहां पहुंची। जहां उपखंड अधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए देशभक्ति से बड़ी भक्ति कोई सी नहीं है और सभी अधिकारी, कर्मचारी, एवं गण मान्य लोगों को कहा कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने प्रतिष्ठानों पर घरों पर तिरंगा लगाए।3
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे. आजादी के अमृत महोत्सव व राष्ट्रीय पर्वों की श्रृंखला के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा पलाई कस्बे में एक भव्य और उत्साह से ओत-प्रोत तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशप्रेम की भावना को जागृत करना और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली का शुभारंभ और मार्ग रवाना: तिरंगा रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रूट (मार्ग): प्रधानाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद विद्यार्थियों का यह कारवां विद्यालय परिसर से रवाना हुआ। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी: विद्यालय परिसर ➔ बस स्टैंड ➔ मुख्य बाजार ➔ रैगर बस्ती ➔ पुनः मुख्य मार्ग से होते हुए वापिस विद्यालय प्रांगण पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। मुख्य आकर्षण एवं नारे रैली के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनकी जोश भरी आवाज ने पूरे पलाई कस्बे का माहौल देशभक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। बाजार से गुजरते वक्त स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। गरिमायूरी उपस्थिति इस राष्ट्रव्यापी और प्रेरणादायक आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के पूरे स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान निम्नलिखित शिक्षकगण और कार्मिक मौजूद रहे: श्रीमती गीता मीणा (प्रधानाचार्य) श्री गुलाबचंद मीणा श्री रामलाल रेगर (वरिष्ठ अध्यापक) श्री बृजेश सिंह श्री चंदन सिंह श्रीमती निशा बंसीवाल श्री मुरारी लाल मीणा इनके अलावा विद्यालय के अन्य समस्त शिक्षण स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पूरी अनुशासनबद्धता के साथ इस तिरंगा रैली में शामिल हुए। समापन: विद्यालय प्रांगण में रैली के लौटने पर प्रधानाचार्य गीता मीणा ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया और देश के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।1
- गंगापुर सिटी में जल-प्रलय! सालोदा रोड बनी दरिया, प्रशासन की नाकामी से उफने नाले, दुकानें जलमग्न गंगापुर सिटी गंगापुर सिटी में जल-प्रलय! सालोदा रोड बनी दरिया, प्रशासन की नाकामी से उफने नाले, दुकानें जलमग्न गंगापुर सिटी। मानसून की ज़बरदस्त बारिश ने गंगापुर सिटी की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। सालोदा रोड और सालोदा मोड़ इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है और मुख्य मार्ग किसी उफनती नदी जैसा नज़ाा पेश कर रहा है। सड़कों पर कई-कई फीट पानी भर जाने से पूरा इलाका मानो टापू में तब्दील हो गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। गाड़ियों के बने 'नाव', राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर सड़क पर लबालब भरे पानी के कारण दर्जनों दोपहिया और चौपहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद होकर फंस गए। पानी के नीचे छिपे खूनी गड्ढे दिखाई न देने से वाहन चालक और राहगीर लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। राहगीर घुटनों तक भरे पानी में अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। व्यापारियों पर टूटा आफत का पहाड़ नगर परिषद के बड़े-बड़े दावों की हवा निकालते हुए नालों का गंदा पानी दुकानों और निचले मकानों में घुस गया है। सालोदा रोड के दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान पानी में डूबकर बर्बाद हो चुका है। उफनते पानी और जलभराव ने स्थानीय व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है। नगर परिषद की घोर लापरवाही पर फुटा जनता का गुस्सा स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बार हल्की सी बारिश में भी सालोदा रोड तालाब बन जाता है। मानसून से पहले नालों की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, जिसका खामियाज़ा आज पूरे शहर को भुगतना पड़ रहा है। आक्रोशित जनता अब सड़कों पर उतरकर प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द पंप लगाकर पानी की निकासी नहीं की गई और स्थाई समाधान नहीं निकाला गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- सीता माता से शहर तक प्रथम भागवा कावड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ पहुंची सवाई माधोपुर मनकामेश्वर महादेव सेवा समिति भैरव दरवाजे के पास की ओर से अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी के नेतृत्व में प्रथम भगवा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। समिति के प्रमोद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर 41 कांवड़िए प्रातः सीता माता पहुंचे वहां पर पंडित मुकेश गौतम के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं शिव का अभिषेक करवाया गया इसके बाद प्रधान कावड़ की बोली लगाई गई जिसमें शिवकुमार को प्रधान कावड़ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद सभी कांवड़ियों को माला एवं भगवान साफी पहनाकर कावड़ धारण करवाई और डीजे की धुन पर भोले के जयकारों के साथ नाचते गाते हुए भगवा कावड़ यात्रा रवाना हुई। जो सामान्य चिकित्सालय के पीछे देलवार के मंदिर पर विश्राम किया गया वहां पर सभी कांवड़ियों को अल्पाहार करवाया गया। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया जो सामान्य चिकित्सालय, परमहंस योगाश्रम, भैरव दरवाजा होते हुए मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची वहां पर सभी का कावडियो के महिला पुरुषों के द्वारा पैर धुलाकर शिव के जल चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान शोभायात्रा का मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप के स्थानीय कार्यालय पर पर्यावरण प्रेमियों एवं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए गए। पूरी शोभायात्रा भोले के जयकारों से गूंज उठी। डीजे की धुन पर महिलाएं भी नाचते गाते हुए शामिल हूई। इसके बाद परमहंस योगाश्रम पर सभी कावड़ियों ने प्रसादी पाई। इस अवसर पर गणेश नामा, गिर्राज साहू, उमेश खंगार, मनीष सेन, किशन जंगम, रवि शंकर सैनी, पर्यावरण प्रेमी रामबाबू कुमावत, रोहित गुप्ता, रूपेंद्र सिंह सोलंकी, राजेश सैनी, दीपनारायण शर्मा, शंकर लाल सैनी, हेमंत स्वामी, सोनू महावर, दीपू बना, पिंटू सिंह, मनीष, मनोज महावर, गिर्राज योगी, हंसराज सैनी, बंटी, विनोद साहू , दामोदर वैष्णव, हनुमान शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- हर घर तिरंगा’ अभियान तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी का समापन *अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, स्थानीय उत्पादों को सराहा* सवाई माधोपुर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संचालित ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला पर्यटन सूचना केन्द्र, सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी एवं तिरंगा मेले का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के गौरव, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अभियान की सराहना की। अधिकारियों ने प्रदर्शनी परिसर में लगाए गए राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों एवं हस्तशिल्प स्टॉलों का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और हस्तशिल्पियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाकर आमजन से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का संदेश दिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के तहत 13 एवं 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, 13 से 17 अगस्त तक सरकारी कार्यालयों, स्मारकों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे, जिन पर आमजन हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के संदेश अंकित कर सकेंगे। 14 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे 17 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का पूर्ण सम्मान करते हुए तिरंगा फहराएं, तिरंगा यात्राओं एवं विभिन्न गतिविधियों में भाग लें तथा ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान से जुड़कर फोटो, भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल अपलोड कर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक पंकज मीणा ने बताया कि दो दिवसीय प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में यात्रियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों एवं आमजन ने भाग लेकर तिरंगे के गौरव, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के महत्व तथा स्थानीय उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही तिरंगा सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा।1
- ab atikraman walo ki ker nhi har m atikraman ataya ja raha h1