खेत में पानी बहाने के विवाद में घर पर चढ़कर हमला, पूरे कुनबे की पिटाई कौशाम्बी👉👉 संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर गांव में खेत में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़कर एक परिवार के कई सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के मुताबिक असदुल्लापुर गांव निवासी अमर सिंह का आरोप है कि खेत में पानी बहने को लेकर कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद राजेंद्र, महेंद्र और बबलू समेत उनके परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अमर सिंह के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की।अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में अमर सिंह समेत परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खेत में पानी बहाने के विवाद में घर पर चढ़कर हमला, पूरे कुनबे की पिटाई कौशाम्बी👉👉 संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर गांव में खेत में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़कर एक परिवार के कई सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के मुताबिक असदुल्लापुर गांव निवासी अमर सिंह का आरोप है कि खेत में पानी बहने को लेकर कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद राजेंद्र, महेंद्र और बबलू समेत उनके परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अमर सिंह के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की।अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में अमर सिंह समेत परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- सड़क सुरक्षा,नियमों के पालन हेतु यातायात पुलिस की प्रभावी चेकिंग #10newsnation #kaushambinews #tennewsnation #brekingnews #kaushambipolice सड़क सुरक्षा,नियमों के पालन हेतु यातायात पुलिस की प्रभावी चेकिंग #10newsnation #kaushambinews #tennewsnation #brekingnews #kaushambipolice1
- ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.1
- पिकअप दुर्घटना में 29 श्रद्धालु घायल, 7 को कानपुर रेफर; एसपी ने लिया इलाज का जायजा दर्शन को जा रहे हैं श्रद्धालु बुरी तरह से घायल सात कानपुर में भर्ती फतेहपुर। जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कुल 29 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों को गंभीर सिर की चोटों के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया है, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 29 घायल भर्ती कराए गए हैं। इनमें से 7 लोगों को सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सभी का उपचार लगातार निगरानी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ मिलकर घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कानपुर हैलट अस्पताल प्रशासन से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिंदकी थाना क्षेत्र के कोराई गांव से श्रद्धालुओं को लेकर मनगढ़, प्रतापगढ़ दर्शन के लिए जा रहा था। वाहन मालिक भी पिकअप में सवार था और वह भी हादसे में घायल हुआ है। चालक के अनुसार वाहन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता वाहन के तकनीकी परीक्षण और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा। पुलिस प्रशासन फिलहाल घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।1
- डीएम ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।1
- कुंडा: महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने जताई जान का खतरा महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, कुंडा पुलिस से कार्रवाई की मांग प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार, आरोपियों से जान का खतरा बताया कुंडा/प्रतापगढ़। थाना कुंडा क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित अभद्रता, मारपीट और धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाना प्रभारी कुंडा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक घटना 8 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे की बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के दौरान उसके परिवार की महिला के साथ अभद्रता की गई और विरोध करने पर मारपीट तथा धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और पीड़ित परिवार को भय बना हुआ है। प्रार्थी ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। एफआईआर दर्ज कराने की मांग प्रार्थना पत्र के अंत में शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वही कुंडा कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।2
- परिवार परामर्श केंद्र में 4 दंपतियों का कराया गया सफल समझौता #10newsnation #kaushambinews #tennewsnation #kaushambipilice #brekingnews परिवार परामर्श केंद्र में 4 दंपतियों का कराया गया सफल समझौता #10newsnation #kaushambinews #tennewsnation #kaushambipilice #brekingnews1
- कौशाम्बी के सिराथू तहसील क्षेत्र में करीब ₹13 करोड़ की लागत से बना 3.3 किलोमीटर लंबा देवीगंज बाईपास निर्माण के महज चार महीने बाद ही बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ती गिट्टी और क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जर्जर सड़क के चलते राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। कौशाम्बी-लखनऊ हाईवे को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण बाईपास की बदहाली से PWD विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के महज चार महीने बाद सड़क की ऐसी हालत कैसे हो गई? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ जांच और कार्रवाई होगी? ऐसी ही जनहित और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।1
- ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood. ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.1
- Post by Journalist Shubham Pandey1