Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षकों/विवेचकों को टैबलेट वितरित किए। यह कदम कानून व्यवस्था को और मजबूत व आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Journalist Manoj Shukla
बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षकों/विवेचकों को टैबलेट वितरित किए। यह कदम कानून व्यवस्था को और मजबूत व आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी के सहजनपुर में गैस न मिलने से नाराज एक युवक सड़क पर लेट गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने गैस एजेंसी से तत्काल सिलेंडर उपलब्ध करवाया, जिससे यातायात सामान्य हुआ और एक संभावित हादसा टल गया।1
- बौलिया त्रिमुहानी में चला प्रशासन का बुलडोजर: जीटी रोड से हटेगा अतिक्रमण, सड़क होगी जाममुक्त वाराणसी के बौलिया त्रिमुहानी स्थित जीटी रोड पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल तेज हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और अस्थायी निर्माणों को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभियान का उद्देश्य जीटी रोड को जाममुक्त बनाना, यातायात व्यवस्था को सुचारु करना तथा आम लोगों को राहत पहुंचाना है।स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रशासनिक टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सूचना मिलते ही दुकानदारों और आसपास के लोगों में हलचल देखी गई। कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस बल और संबंधित विभागों की टीमें भी मौजूद रहेंगी ताकि व्यवस्था बनी रहे। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि अतिक्रमण हटने के बाद जीटी रोड पर यातायात पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।1
- लखनऊ के रज्जबगंज इलाके में जलकल और नगर निगम की लापरवाही से पेयजल लाइनों में नाली का गंदा पानी मिल रहा है। घरों में दूषित पानी पहुँचने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।1
- भाजपा महिला मोर्चा का सांसद तनुज पुनिया के आवास पर प्रदर्शनः महिला आरक्षण बिल पास न होने पर कांग्रेस सांसद के खिलाफ नारेबाजी बाराबंकी के ओवरी स्थित कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में किया गया।इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत और सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. राम कुमारी मौर्या सहित हजारों महिलाओं व अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।सांसद आवास के समीप पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी, जिसके बाद महिला मोर्चा के पदाधिकारी और महिलाएं वहीं रुक गईं। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला विधेयक बिल पास न होने की पूरी जिम्मेदारी विपक्ष पर डाली। धरना प्रदर्शन स्थल पर सीएसओ सहित भारी संख्या में महिला पुलिस बल और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।इस धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अचानक विशेष सत्र बुलाकर मनमाने तरीके से बिल पास करने की कोशिश कर रही थी।पुनिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं है और हमेशा महिलाओं को आरक्षण देने की बात करती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही महिलाओं को सबसे अधिक आरक्षण दिया गया है।2
- *बौलिया त्रिमुहानी में चला प्रशासन का बुलडोजर: जीटी रोड से हटेगा अतिक्रमण, सड़क होगी जाममुक्त* वाराणसी के बौलिया त्रिमुहानी स्थित जीटी रोड पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल तेज हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और अस्थायी निर्माणों को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभियान का उद्देश्य जीटी रोड को जाममुक्त बनाना, यातायात व्यवस्था को सुचारु करना तथा आम लोगों को राहत पहुंचाना है।स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रशासनिक टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सूचना मिलते ही दुकानदारों और आसपास के लोगों में हलचल देखी गई। कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस बल और संबंधित विभागों की टीमें भी मौजूद रहेंगी ताकि व्यवस्था बनी रहे। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि अतिक्रमण हटने के बाद जीटी रोड पर यातायात पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।1
- कांग्रेस सांसद के घर का घेराव करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रोका। *नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध करने पर भड़की महिलाएं। *सांसद तनुज पुनिया के आवास के सामने जोरदार नारेबाजी करके जताया विरोध बाराबंकी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध पर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के घर का घेराव करने जा रही आक्रोशित महिलाओं एवं भाजपा कार्यकताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। इसको लेकर महिलाओं ने धरने पर बैठकर कांग्रेस एवं सपा के रवैए का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद,राहुल गांधी मुर्दाबाद,अखिलेश यादव मुर्दाबाद,प्रियंका गांधी होश में आओ ,नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में जैसे गगन भेदी नारे लगाती रहीं। इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं भाजपाई ओबरी स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए।धरना में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि का कहना है कि नारी वंदन अधिनियम के खिलाफ संसद में बोलकर सांसद तनुज पुनिया ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं सपा का सूपड़ा साफ करके नारी शक्ति इसका बदला लेगी । महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चरित्र बहुत पुराना है।महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्षी पार्टियों ने नारी शक्ति का अपमान किया है। डॉ रामकुमारी मौर्य ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए अधिक संख्या में सीटें आरक्षित होने से महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी बढ़ जाती,मगर विपक्षी पार्टियों ने महिला आरक्षण बिल को सदन में पारित नहीं होने दिया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा,जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई,हरगोविंद सिंह,रचना श्रीवास्तव ,नीता अवस्थी, गुंजन शर्मा,उर्मिला रावत,निर्मला रावत,सरिता वर्मा,सोनिया गुप्ता, पवन सिंह रिंकू,ब्रजेश रावत,नवीन राठौर, अनीता चौहान ,चिंता देवी,अशोक कुमारी, आशा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं एवं भाजपाई मौजूद रहे।3
- गोंडा के करनैलगंज ब्लॉक में सुरजी पूरवा सकरौरा ग्रामीण गांव के रास्ते की हालत बेहद खराब है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी होती है और बीमारी में एंबुलेंस भी गांव तक नहीं आ पाती, जिससे उनकी जान पर बन आती है। ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है।4
- बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षकों/विवेचकों को टैबलेट वितरित किए। यह कदम कानून व्यवस्था को और मजबूत व आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।1